Close Menu
Ghatna ManchanGhatna Manchan
    What's Hot

    9 वीं की छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या… इस वजह से उठाया खौफनाक कदम…

    November 2, 2026

    बिलाईगढ़ ब्रेकिंग : सड़क हादसे में युवक की दर्दनाक मौत…पवनी के जे.एम.के. स्कूल के पास की घटना…

    October 29, 2026

    अवैध खनिज परिवहन पर खनिज विभाग की कार्रवाई, 5 वाहन जब्त…

    October 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Ghatna ManchanGhatna Manchan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • घटना मंचन
    • छत्तीसगढ़
    • भारत
    • विश्व
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • मनोरंजन
    Ghatna ManchanGhatna Manchan
    Home » घटना मंचन : सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले की घोषणा किये जाने पर क्षेत्र में खुशी का माहौल, लोगों ने आतिशबाजी कर खुशी का किया इजहार, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और संसदीय सचिव चन्द्रदेव राय का जताया आभार…पढ़े जिला बनने पर लोगों की कैसी रही प्रतिक्रिया…
    छत्तीसगढ़

    घटना मंचन : सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले की घोषणा किये जाने पर क्षेत्र में खुशी का माहौल, लोगों ने आतिशबाजी कर खुशी का किया इजहार, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और संसदीय सचिव चन्द्रदेव राय का जताया आभार…पढ़े जिला बनने पर लोगों की कैसी रही प्रतिक्रिया…

    Ghatna ManchanBy Ghatna ManchanAugust 15, 2021No Comments5 Mins Read4 Views
    Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp

    बलौदाबाजार : स्वतंत्रता दिवस की 75 वीं वर्षगांठ के अवसर पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के द्वारा सारंगढ़ -बिलाईगढ़ सहित 4 नए जिले के गठन किए जाने की घोषणा से क्षेत्र में अपार खुशी का माहौल देखने को मिल रहा है। लोगों ने जगह-जगह आतिशबाजी कर अपनी खुशी का इजहार किए। लोगों ने कहा कि आज उन्हें आजादी का जश्न मनाने के साथ-साथ नए जिले का भी जश्न मनाने का अवसर मिल गया। लोग स्वतंत्रता दिवस के साथ-साथ नए जिले के गठन की भी बधाई देने लगे। वर्षों पुरानी मुरादें पूरी होने से लोगों के चेहरे पर खुशी झलक रही थी। सरसीवां क्षेत्र के लोगों ने बस स्टैंड, सरायपाली चौक, पेंड्रावन चौक में आतिशबाजी कर अपनी खुशी का इजहार किये। लोगों को मिठाई बांटकर एक दूसरे को बधाई दिए।

    बिलाईगढ़ में संसदीय सचिव चंद्रदेव राय का आतिशी स्वागत, सारंगढ़ बिलाईगढ़ संयुक्त जिला बनने के बाद पहली बार बिलाईगढ़ पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने निकाली भव्य रैली…

    ग्राम पंचायत सरसीवां के युवा सरपंच नीतीश बंजारे ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए बताया कि बिलाईगढ़ विकासखंड अनुसूचित जाति-जनजाति बाहुल्य क्षेत्र है। बलौदाबाजार जिले के अंतिम छोर पर बसे होने के कारण से यह क्षेत्र अति पिछड़ा माना जाता रहा है। सारंगढ़ को जिला बनाए जाने की बहुप्रतीक्षित मांग रही है। छत्तीसगढ़िया मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आजादी की 75 वीं वर्षगांठ के अवसर पर सारंगढ़-बिलाईगढ़ को जिला बनाए जाने की घोषणा कर लोगों की वर्षों पुरानी मुराद को पूरी कर दी है। सारंगढ़ -बिलाईगढ़ का जिला बनना किसी स्वप्न के साकार होने जैसा ही है। सारंगढ़ बिलाईगढ़ को जिला बनाये जाने में क्षेत्रीय विधायक एवं संसदीय सचिव चंद्रदेव राय तथा सारंगढ़ विधायक श्रीमती उत्तरी गनपत जांगड़े द्वारा दिए गए योगदान के प्रति आभार व्यक्त किया है। सारंगढ़ और बिलाईगढ़ के मध्य सरसीवां स्थित होने के कारण सबसे ज्यादा खुशी इस क्षेत्र के लोगों को हो रही है। दूरी इतनी कम हो गई है कि यहां से लोग अब पैदल भी अपनी जिला मुख्यालय तक जा सकते हैं।

    चार नए जिलों का ऐलान : मनेंद्रगढ़, सक्ती, मानपुर, सारंगढ बिलाईगढ़ बने नए जिले, 18 नए तहसील…CM भूपेश बघेल की बड़ी घोषणा…

    जनपद पंचायत बिलाईगढ़ उपाध्यक्ष राजा अग्रवाल ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि बिलाईगढ़ क्षेत्र के लोगों को जिला संबंधी कार्यों के लिए पहले काफी परेशानी होती थी। यहां से बलोदाबाजार की दूरी 100 किलोमीटर से अधिक है और जिला मुख्यालय तक सीधी बस सेवा नहीं होने से लोगों को आने जाने में भी बड़ी असुविधा होती थी। अब सारंगढ़ बिलाईगढ़ के बीच की दूरी महज 50 किलोमीटर से भी कम रह गई है। जिला बनने से क्षेत्र के लोगों को जहां समय और पैसे की बचत होगी वहीं सरकारी कामकाज में भी तेजी आएगी। छोटा जिला बनने से विकास कार्यों में भी गति आएगी। भूपेश बघेल द्वारा जैसे ही सारंगढ़- बिलाईगढ़ को जिला बनाये जाने की घोषणा की गई पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है। भूपेश बघेल ने ठेंठ छत्तीसगढिया होने के नाते छत्तीसगढ़ वासियों की दुख-दर्द अच्छी तरह से समझते हैं और जिला मुख्यालय से दूर होने पर क्या परेशानी होती है वे अच्छी तरह महसूस करते हैं। आज उन्होंने क्षेत्र की जनता को बहुत बड़ी सौगात दी है।

    वही समाजसेवी एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता गोपाल पांडेय ने अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि सारंगढ़ पुराना रियासत रहा है। सारंगढ़ को जिला बनाए जाने की मांग वर्षो से की जा रही थी। सारंगढ़ बिलाईगढ़ संयुक्त जिला की घोषणा किए जाने से लोगों को अपार खुशी हो रही है। सरसीवां एवं बिलाईगढ़ क्षेत्र के लोग बलौदाबाजार का सफर किसी मुसीबत से कम नहीं मानते थे। अब 15- 20 किलोमीटर की दूरी तय कर जिला मुख्यालय पहुंच जाएंगे। इससे बड़ी और सुविधा क्या हो सकती है। ग्राम चकरदा के कृषक झगेन्द्र साहू ने कहा कि नए जिले के गठन से आम जनता को भारी सहूलियत होगी। दिन में जिला मुख्यालय से वापसी भी हो पाएगी। प्रशासनिक कसावट आने से भ्रष्टाचार पर भी अंकुश लगेगा और प्रशासन के प्रति लोगों का विश्वास बढ़ेगा। सरकारी योजनाओं का सही रूप से क्रियान्वयन भी हो पाएगी।

    सरसीवां व्यापारी संघ के अध्यक्ष मनीष अग्रवाल ने कहा कि छोटे जिले बनने से हर वर्ग के लोगों को फायदा होगा। व्यापारी अपना व्यवसाय बंद कर जिला संबंधी काम के लिए जाते हैं और किसी कारण से काम नहीं हुआ तो समय और पैसा दोनों बर्बाद होता है। सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला बनने से व्यापारियों को भी बड़ा लाभ मिलने वाला है।केशरवानी समाज के प्रदेश उपाध्यक्ष शिवरात्रि केसरवानी ने कहा कि छोटे जिले बनने से गरीब किसान वर्ग को सीधा लाभ होगा। कलेक्टर बार-बार दौरा कर पाएंगे।सरकारी योजनाओं का सही रूप से क्रियान्वयन हो पाएगा तथा प्रशासनिक कामकाज में भी कसावट आएगी। बलौदाबाजार से सरसीवां-बिलाईगढ़ क्षेत्र इतना दूर है कि कलेक्टर साल भर में यदा-कदा ही दौरे कर पाते हैं। जिला अधिकारियों का सही समय पर दौरा नहीं होने से कामकाज एवं विकास कार्य प्रभावित होता है। जिस तरह नया राज्य गठन होने पर छत्तीसगढ़ का विकास हुआ, उम्मीद है कि नए जिले बनने के बाद क्षेत्र का भी विकास होगा।

    प्रगतिशील सतनामी समाज के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष डॉ रमेश मनहर ने कहा कि यह क्षेत्र सतनामी बाहुल्य क्षेत्र है। आज भी यह क्षेत्र स्वास्थ्य और शिक्षा के मामले में काफी पिछड़ा हुआ माना जाता है। सारंगढ़-बिलाईगढ़ को जिला बनाए जाने का सीधा लाभ उनके समाज के लोगों को मिलेगा। खासकर युवा वर्गों को। क्योंकि नए जिले बनने से रोजगार के अवसर भी ज्यादा उपलब्ध होंगे। ग्राम हरदी के प्रगतिशील कृषक गोवर्धन साहू ने बताया कि बलौदा बाजार जिले का सबसे अंतिम गांव हरदी घरजरा है ।यहां से बलौदा बाजार की दूरी करीब 125 किलोमीटर पड़ती है। यहां से सीधा बलौदाबाजार के लिए कोई भी आवागमन की सुविधा नहीं है, इसलिए लोगों को कई तरह की व्यावहारिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। अब यहां से सारंगढ़ की दूरी महज 25 किलोमीटर रह गई है। लोग अब अपने निजी साधन से भी जिला मुख्यालय आ जा सकते हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp
    Ghatna Manchan
    • Website

    Related Posts

    Featured

    9 वीं की छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या… इस वजह से उठाया खौफनाक कदम…

    November 2, 2026
    Featured

    बिलाईगढ़ ब्रेकिंग : सड़क हादसे में युवक की दर्दनाक मौत…पवनी के जे.एम.के. स्कूल के पास की घटना…

    October 29, 2026
    Featured

    अवैध खनिज परिवहन पर खनिज विभाग की कार्रवाई, 5 वाहन जब्त…

    October 27, 2026
    Featured

    SAGES परसापाली के छात्र अमन यादव का SGFI हैंडबॉल में राष्ट्रीय स्तर पर चयन…

    October 24, 2026
    Featured

    रामायण कथा : नगर पंचायत पवनी में श्री साप्ताहिक रामायण कथा का शुभारंभ कल 25 से…

    October 24, 2026
    Featured

    रक्षित केंद्र बलौदाबाजार में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया विजयादशमी पर्व, पुलिस अधीक्षक श्री गौरव राय ने विधि-विधान से किया शस्त्र पूजन…

    October 20, 2026
    Top Posts

    बिलाईगढ़ ब्रेकिंग : सड़क हादसे में युवक की दर्दनाक मौत…पवनी के जे.एम.के. स्कूल के पास की घटना…

    October 29, 20264,994 Views

    बिलाईगढ़ : पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में 7 आरोपियों को किया गिरफ्तार…छेरछेरा त्योहार के दिन प्राणघातक हमले को दिया था अंजाम…

    January 8, 20262,124 Views

    गिधौरी : झाड़-फूंक और बैगागिरी की आड़ में महिला से छेड़छाड़ करने वाला 60 वर्षीय वृद्ध आरोपी गिरफ्तार…

    July 18, 20261,954 Views

    शिवरीनारायण मेले में बड़ा हादसा…आकाश झूला टूटा…दो युवतियां गंभीर रूप से घायल…

    February 10, 20261,741 Views
    Don't Miss

    9 वीं की छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या… इस वजह से उठाया खौफनाक कदम…

    By Ghatna ManchanNovember 2, 20260

    9 वीं की छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या… इस वजह से उठाया खौफनाक कदम……

    बिलाईगढ़ ब्रेकिंग : सड़क हादसे में युवक की दर्दनाक मौत…पवनी के जे.एम.के. स्कूल के पास की घटना…

    October 29, 2026

    अवैध खनिज परिवहन पर खनिज विभाग की कार्रवाई, 5 वाहन जब्त…

    October 27, 2026

    SAGES परसापाली के छात्र अमन यादव का SGFI हैंडबॉल में राष्ट्रीय स्तर पर चयन…

    October 24, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    1070597
    About Us
    About Us

    घटना मंच भारत का राष्ट्रीय हिंदी मासिक अखबार है। जिसका उद्देश्य देश एवं प्रदेश के प्रमुख खबरों को अखबार एवं न्यूज पोर्टल के माध्यम से आमजनों तक पहुँचाना है। घटना मंच अखबार एवं वेब पोर्टल पर प्रकाशित समस्त समाचार, फोटो एवं वीडियो के लिए संवाददाता, खबर भेजने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। घटना मंच अखबार के स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक एवं संपादक इसके लिए जिम्मेदार नहीं होंगे। अतः खबर की सत्यता की जाँच करने के बाद ही खबर भेजें।

    रूपेश श्रीवास
    प्रधान संपादक

    Facebook X (Twitter) WhatsApp
    Important Pages
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Terms and Conditions
    • Our Team
    November 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « Oct    
    © 2026 Ghatna Manchan. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Buy Now

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.