घटना मंचन : तीन साल के बेटे को फांसी पर लटकाकर सात माह की गर्भवती ने भी की खुदकुशी, पति की जुए की लत से परेशान महिला ने अपने तीन साल के बेटे के साथ फांसी लगाकर की आत्महत्या…

Must Read
- Advertisement -
- Advertisement -

मध्यप्रदेश : यादव धर्मकांटे के पास माधवी नगर में तीन साल का बेटा व सात माह की गर्भवती महिला सोमवार की दोपहर घर में एक ही कपड़े से फांसी पर लटके मिले। सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस को आशंका है कि मां ने पहले अपने बेटे के गले में फांसी का फंदा डाला और उसके बाद कुछ इस तरह से फांसी लगाई कि दोनों के गले एक साथ कपड़े से कस गए। पुलिस को पड़ताल के दौरान चार पेज का सुसाइड नोट मिला है। इस सुसाइड नोट से साफ है कि मृतका गृहक्लेश व पति के जुए की आदत से परेशान थी। हजीरा थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। मृतका के मायके पक्ष ने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाया है।

छत्तीसगढ़ : दो कलयुगी बेटों ने पीट-पीटकर अपने ही पिता को उतारा मौत के घाट, ये थी वजह…

- Advertisement -

माधवी नगर में राजकुमार प्रजापति की पत्नी प्रीति (23) व तीन साल का बच्चा कुणाल रहता है। प्रीति अभी सात माह की गर्भवती बताई गई थी। घर में दंपती के अलावा मां व जेठ जितेंद्र भी रहते हैं। राजकुमार पुट्टी का काम करता है। सोमवार को वह मजदूरी पर गया था। जेठ भी मजदूरी करने चला गया। घर में प्रीति और बच्चा था। सास को मंदिर से घर लौटकर आने पर मां-बेटे फांसी पर लटके मिले।

Latest News

सारंगढ़ बिलाईगढ़ : झनकपुर में 23 मार्च को होगा जिला स्तरीय पशु पक्षी प्रदर्शनी मेला…मेला में निःशुल्क पशु उपचार शिविर और कृषक संगोष्ठी भी...

सारंगढ़ बिलाईगढ़ : झनकपुर में 23 मार्च को होगा जिला स्तरीय पशु पक्षी प्रदर्शनी मेला...मेला में निःशुल्क पशु उपचार...

More Articles Like This

error: Content is protected !!