बलौदाबाजार : बेरोजगारों के लिए अच्छी खबर, रोजगार कार्यालय में 2 अगस्त को प्लेसमेन्ट कैम्प, देखिये पदों की पूरी सूची…

Must Read
- Advertisement -
- Advertisement -

बलौदाबाजार : स्थानीय जिला रोजगार कार्यालय परिसर में 2 अगस्त को प्लेसमेन्ट कैम्प का आयोजन किया गया है। कैम्प में निजी क्षेत्र की प्रतिष्ठानों एवं कम्पनियों द्वारा विभिन्न प्रकार के 70 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए साक्षात्कार लिया जायेगा। यह कैम्प रोजगार कार्यालय बलौदाबाजार में सवेरे 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक चलेगा। इच्छुक आवेदक अपने समस्त प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, दो पासपोर्ट साईज फोटो सहित कोविड से बचाव के नियमों का पालन करते हुए उपरोक्तानुसार कैम्प में शामिल हो सकते हैं। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि कैम्प में शिव शक्ति ट्रेक्टर्स लवन रोड बलौदाबाजार द्वारा सेल्समेन के 3 पदों पर भरती की जायेगी। शैक्षणिक योग्यता आठवीं से 12 वीं पास, उम्र 18 से 40 साल और वेतन 5 हजार प्लस दिया जायेगा। इसी प्रकार बंछोर वेल्डिंग वर्कशाप लवन रोड बलौदाबाजार द्वारा वेल्डर के 3 पद आईटीआई पास, हेल्पर के 2 पद 10 वीं पास, उम्र 18 से 40 और वेतन 5 हजार से साढ़े 7 हजार तक दिया जायेगा। भारतीय जीवन बीमा निगम बलौदाबाजार में बीमा सलाहकार के 25 पद, उम्र 18 से 40 वर्ष, वेतन 5 हजार प्लस एवं कमिशन बेस देय होगा। एसबीआई लाईफ बलौदाबाजार द्वारा जीवन मित्र के 40 पद, योग्यता 10 वीं पास, उम्र 19 वर्ष से वेतन कमिशन बेस देय होगा। कार्यक्षेत्र बलौदाबाजार होगा। इस संबंध में और अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय से अथवा दूरभाष नम्बर 07727-222143 पर सम्पर्क कर सकते हैं।

Latest News

नेहरू निषाद के प्रथम आगमन पर हुआ भव्य स्वागत…वरिष्ठ नेताओं ने संगठन सुदृढ़ीकरण पर दिया जोर…

नेहरू निषाद के प्रथम आगमन पर हुआ भव्य स्वागत...वरिष्ठ नेताओं ने संगठन सुदृढ़ीकरण पर दिया जोर... गिरीश सोनवानी देवभोग : बिंद्रानवागढ़...

More Articles Like This

error: Content is protected !!