बिलाईगढ़ : भटगांव में तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई…हादसे में 18 वर्षीय युवक की मौत…दूसरा गंभीर…
बिलाईगढ़ : नगर पंचायत भटगांव के मुख्य मार्ग पर शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार आल्टो कार (क्रमांक CG 12 D 5316) अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। हादसा इतना भीषण था कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और वाहन धनुष के आकार में मुड़ गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, कार में सवार अकरम खान और ताहिर खान, दोनों की उम्र लगभग 18 वर्ष बताई जा रही है। दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल चालक अकरम खान को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए अस्पताल से रेफर कर दिया गया, जबकि कार में बगल की सीट पर बैठे ताहिर खान को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
घटनास्थल पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार की रफ्तार काफी तेज थी। इसी दौरान चालक द्वारा अचानक ब्रेक लगाने पर वाहन अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे पेड़ से जा टकराया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
पुलिस ने संभाला मोर्चा, दुर्घटना की जांच में जुटी : घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेते हुए आवश्यक कार्रवाई शुरू की। दुर्घटनास्थल का निरीक्षण कर हादसे से जुड़े तथ्यों की जानकारी जुटाने तथा दुर्घटना के कारणों का पता लगाने की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस द्वारा वाहन और घटना से संबंधित अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है।
इस दर्दनाक हादसे की खबर से भटगांव नगर में शोक का माहौल है। कम उम्र में एक युवक की मौत और दूसरे के गंभीर रूप से घायल होने की घटना ने नगरवासियों को झकझोर कर रख दिया है।
सूचना मिलते हैं भटगांव पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों आहतो को तत्काल अस्पताल बिलागढ़ पहुंचा है जहां चिकित्सक ने एक व्यक्ति को मृत्यु घोषित कर दिया! भटगांव पुलिस की अपील की नाबालिक बच्चे बिना ड्राइविंग लाइसेंस को परिजनों द्वारा वाहन चलाने के लिए वाहन उपलब्ध कराते हैं इस पर परिजनों को रोक लगाने की आवश्यकता है।

