Close Menu
Ghatna ManchanGhatna Manchan
    What's Hot

    आरएसएस के शताब्दी वर्ष पर सारंगढ़ में प्रमुख जन गोष्ठी संपन्न, ‘राष्ट्र निर्माण में संघ की भूमिका’ पर हुआ मंथन…

    April 16, 2026

    बिलाईगढ़ ब्रेकिंग : धनसीर में फिर आया हाथी…लोगो में भय का माहौल…

    April 4, 2026

    श्री हनुमान प्रकटोत्सव पर श्री बजरंग सेवा समिति पवनी के तत्वाधान में निकाली गई भव्य शोभायात्रा…विविध कार्यक्रम का हुआ आयोजन…

    April 3, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Ghatna ManchanGhatna Manchan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • घटना मंचन
    • छत्तीसगढ़
    • भारत
    • विश्व
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • मनोरंजन
    Ghatna ManchanGhatna Manchan
    Home » बलौदाबाजार : कलेक्टर ने कोरोना के मामले एकाएक बढ़ने पर जताई चिंता, कोविड प्रोटोकाल के विपरित आचरण करने वालों के विरूद्ध फिर से चलेगा अभियान, प्रतिदिन 3 हजार कोरोना जांच के निर्देश…
    छत्तीसगढ़

    बलौदाबाजार : कलेक्टर ने कोरोना के मामले एकाएक बढ़ने पर जताई चिंता, कोविड प्रोटोकाल के विपरित आचरण करने वालों के विरूद्ध फिर से चलेगा अभियान, प्रतिदिन 3 हजार कोरोना जांच के निर्देश…

    Ghatna ManchanBy Ghatna ManchanAugust 3, 2021No Comments2 Mins Read1 Views
    Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp

     

    बलौदाबाजार : कलेक्टर श्री सुनील कुमार जैन ने जिले में कोरोना के एकाएक बढ़े मामले पर चिंता प्रकट की है। गौरतलब है कि कल एक ही दिन में जिले में 87 प्रकरण सामने आये हैं। उन्होंने जिले की जनता का सतर्क होकर कोविड प्रोटोकॉल का अनिवार्य रूप से पालन करने की सलाह दी है। कलेक्टर आज यहां जिला कार्यालय के सभाकक्ष में अधिकारियों की एक जरूरी बैठक को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने पुलिस, नगरपालिका और राजस्व विभाग के अधिकारियों को एक बार फिर से अभियान छेड़ने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने कहा कि टीकाकरण तो उपलब्धता के अनुसार अपनी गति से चल रहा है। इससे ज्यादा जरूरी भीड़-भाड़ से बचना, मास्क लगाना और सेनिटाईजर का इस्तेमाल करना है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को अभियान को पुनर्जीवित कर लापरवाह किस्म के लोगों के विरूद्ध कड़ाई से पालन कराने के निर्देश दिये हैं।
    कलेक्टर श्री जैन ने बैठक में कहा कि जिले के बिलाईगढ़ विकासखण्ड में अकेले 69 मामले सोमवार को सामने आये है। इसमंे बड़ी चिंता का विषय यह कि ये प्रकरण विकासखण्ड के एक या दो गांव से नहीं बल्कि विकासखण्ड के लगभग 40 गांव से आये है। इसका तात्पर्य यह कि संक्रमण विकासखण्ड के अधिकांश गांवांे में पसरा हुआ है। उन्होंने पूर्व के चरणों में नियुक्त नोडल अफसरों को गांवों का दौरा कर लोगों को जागरूक करने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने कहा कि संक्रमण वाले गांवों की आंगनबाड़ी एवं स्कूल तत्काल प्रभाव से बंद कर दिए जाएं। उन्होंने कोरोना जांच की संख्या बढ़ाने को भी कहा है। प्रतिदिन 3 हजार के लक्ष्य दिये हैं। फिलहाल प्रतिदिन 2 हजार जांच किये जा रहे हैं। कलेक्टर ने तीसरी लहर की संभावना के मद्देनजर सभी अस्पतालों को तैयार रखने के निर्देश दिए हैं। विशेषकर कसडोल एवं बिलाईगढ़ में ऑक्सीजन प्लाण्ट स्थापना के अधोसंरचना के काम एक सप्ताह में पूर्ण करने को कहा है। कलेक्टर ने पीडीएस योजना के अंतर्गत गोदामों में खाद्यान्न के भण्डारण भी जल्द से जल्द करने को कहा है। स्वावलंबन योजना के अंतर्गत दिव्यांगजनों के यूनिक आईडी तैयार करने के लिए भी जनपद पंचायतों के मुख्यकार्यपालन अधिकारियों को निर्देश दिये। उल्लेखनीय है कि जिले में 8000 निःशक्तजनों को यूनिक आईडी जारी किये जा चुके है। लगभग 4 हजार लोग बचे हुये हैं। सरकारी येाजनाओं का लाभ उठाने के लिए यूनिक आईडी जरूरी होता है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp
    Ghatna Manchan
    • Website

    Related Posts

    Featured

    आरएसएस के शताब्दी वर्ष पर सारंगढ़ में प्रमुख जन गोष्ठी संपन्न, ‘राष्ट्र निर्माण में संघ की भूमिका’ पर हुआ मंथन…

    April 16, 2026
    Featured

    बिलाईगढ़ ब्रेकिंग : धनसीर में फिर आया हाथी…लोगो में भय का माहौल…

    April 4, 2026
    Featured

    श्री हनुमान प्रकटोत्सव पर श्री बजरंग सेवा समिति पवनी के तत्वाधान में निकाली गई भव्य शोभायात्रा…विविध कार्यक्रम का हुआ आयोजन…

    April 3, 2026
    Featured

    श्री हनुमान प्रकटोत्सव पर श्री बजरंग सेवा समिति पवनी की तत्वाधान में नगर पवनी में निकलेगी भव्य शोभायात्रा…

    April 1, 2026
    Featured

    डिम्पल कश्यप नवोदय क्लासेस सरसीवां के आठ बच्चों का नवोदय विद्यालय में चयन…

    March 25, 2026
    Featured

    शिक्षक कला प्रतिभा अकादमी छत्तीसगढ़ के तत्वावधान में राज्य स्तरीय सम्मान समारोह का हुआ आयोजन…

    March 19, 2026
    Top Posts

    बिलाईगढ़ : पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में 7 आरोपियों को किया गिरफ्तार…छेरछेरा त्योहार के दिन प्राणघातक हमले को दिया था अंजाम…

    January 8, 20262,064 Views

    शिवरीनारायण मेले में बड़ा हादसा…आकाश झूला टूटा…दो युवतियां गंभीर रूप से घायल…

    February 10, 20261,691 Views

    उपलब्धि : बिलाईगढ़ के सोनाडुला गाँव की बेटी पूजा साहू बनीं महिला सुपरीटेंडेंट…CGPSC में ओवरऑल 19 वीं रैंक…

    March 13, 20261,440 Views

    छत्तीसगढ़ : गर्लफ्रेंड से मिलने गए नाबालिग की मिली लाश…सिर गायब था…दोस्त को आखिरी बार कहा – मैं भाग रहा हूं…

    February 14, 20261,227 Views
    Don't Miss

    आरएसएस के शताब्दी वर्ष पर सारंगढ़ में प्रमुख जन गोष्ठी संपन्न, ‘राष्ट्र निर्माण में संघ की भूमिका’ पर हुआ मंथन…

    By Ghatna ManchanApril 16, 20260

    आरएसएस के शताब्दी वर्ष पर सारंगढ़ में प्रमुख जन गोष्ठी संपन्न, ‘राष्ट्र निर्माण में संघ…

    बिलाईगढ़ ब्रेकिंग : धनसीर में फिर आया हाथी…लोगो में भय का माहौल…

    April 4, 2026

    श्री हनुमान प्रकटोत्सव पर श्री बजरंग सेवा समिति पवनी के तत्वाधान में निकाली गई भव्य शोभायात्रा…विविध कार्यक्रम का हुआ आयोजन…

    April 3, 2026

    श्री हनुमान प्रकटोत्सव पर श्री बजरंग सेवा समिति पवनी की तत्वाधान में नगर पवनी में निकलेगी भव्य शोभायात्रा…

    April 1, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    1055498
    About Us
    About Us

    घटना मंच भारत का राष्ट्रीय हिंदी मासिक अखबार है। जिसका उद्देश्य देश एवं प्रदेश के प्रमुख खबरों को अखबार एवं न्यूज पोर्टल के माध्यम से आमजनों तक पहुँचाना है। घटना मंच अखबार एवं वेब पोर्टल पर प्रकाशित समस्त समाचार, फोटो एवं वीडियो के लिए संवाददाता, खबर भेजने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। घटना मंच अखबार के स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक एवं संपादक इसके लिए जिम्मेदार नहीं होंगे। अतः खबर की सत्यता की जाँच करने के बाद ही खबर भेजें।

    रूपेश श्रीवास
    प्रधान संपादक

    Facebook X (Twitter) WhatsApp
    Important Pages
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Terms and Conditions
    • Our Team
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    © 2026 Ghatna Manchan. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Buy Now

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.