Close Menu
Ghatna ManchanGhatna Manchan
    What's Hot

    आरएसएस के शताब्दी वर्ष पर सारंगढ़ में प्रमुख जन गोष्ठी संपन्न, ‘राष्ट्र निर्माण में संघ की भूमिका’ पर हुआ मंथन…

    April 16, 2026

    बिलाईगढ़ ब्रेकिंग : धनसीर में फिर आया हाथी…लोगो में भय का माहौल…

    April 4, 2026

    श्री हनुमान प्रकटोत्सव पर श्री बजरंग सेवा समिति पवनी के तत्वाधान में निकाली गई भव्य शोभायात्रा…विविध कार्यक्रम का हुआ आयोजन…

    April 3, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Ghatna ManchanGhatna Manchan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • घटना मंचन
    • छत्तीसगढ़
    • भारत
    • विश्व
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • मनोरंजन
    Ghatna ManchanGhatna Manchan
    Home » बलौदाबाजार : किसानों की समस्या समाधान के लिए गांवों में लगेंगे राजस्व शिविर, प्रभारी मंत्री उमेश पटेल ने अफसरों की बैठक में दिए निर्देश…
    छत्तीसगढ़

    बलौदाबाजार : किसानों की समस्या समाधान के लिए गांवों में लगेंगे राजस्व शिविर, प्रभारी मंत्री उमेश पटेल ने अफसरों की बैठक में दिए निर्देश…

    Ghatna ManchanBy Ghatna ManchanJuly 31, 2021No Comments4 Mins Read2 Views
    Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp

    बलौदाबाजार : उच्च शिक्षा मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री उमेश पटेल ने किसानों की छोटी-छोटी समस्याओं के निराकरण के लिए गांवों में राजस्व शिविर लगाने को कहा है। पांच-पांच गांवों के क्लस्टर के बीच इस तरह के शिविर लगाए जाएंगे। उन्होंने मछलीपालन से जुड़े नये किसानों को शासकीय योजनाओं का लाभ दिलाने में प्राथमिकता देने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बैठक में कहा कि किसानों को समितियों से खाद-बीज और दवाई की उपलब्धता में कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए। श्री पटेल आज यहां जिला कार्यालय के सभाकक्ष में अधिकारियों की बैठक लेकर शासकीय योजनाओं में प्रगति की समीक्षा कर रहे थे। जिले का प्रभारी मंत्री नियुक्त होने के बाद मंत्री श्री पटेल की अफसरों की यह पहली बैठक थी। उन्होंने इस मौके पर 13 दिव्यांगजनों को निःशक्तजन विवाह प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत 7 लाख रुपये का चेक और 5 दिव्यांग जनों को समाज कल्याण विभाग की ओर से बैटरी चलित ट्राई साइकिल वितरित किये। इस अवसर पर संसदीय सचिव सुश्री शकुन्तला साहू, विधायक शिवरतन शर्मा, विधायक प्रमोद शर्मा, पाठ्यपुस्तक निगम के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी, कृषक कल्याण परिषद के अध्यक्ष सुरेन्द्र शर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष राकेश वर्मा एवं नगरपालिका अध्यक्ष चितावर जायसवाल उपस्थित थे।

    छत्तीसगढ़ : बीच सड़क पर फावड़ा मारकर पति ने अपनी पत्नी को उतारा मौत के घाट…

    प्रभारी मंत्री श्री उमेश पटेल ने जिला मुख्यालय में आयोजित अपनी पहली बैठक में अधिकारियों का परिचय प्राप्त करने के बाद विभागवार योजनाओं की विस्तृत एवं गहराई से समीक्षा की। उन्होंने लोक सेवा गारण्टी के अंतर्गत शामिल सभी विभागों के कामों को समय-सीमा में निपटाने पर जोर दिया। उन्होंने बैठक में कोविड-19 की संभावित तीसरी लहर से निपटने की प्रशासन की कार्य-योजना की जानकारी ली। उन्होंने अस्पतालों में ऑक्सीजन युक्त बेड की संख्या वर्तमान 400 से बढ़ाकर 600 करने के निर्देश दिए। स्कूल और कॉलेज के 2 अगस्त से खुलने के निर्देश को ध्यान में रखकर यहां संचालित कोविड केयर सेन्टरों को अन्यत्र स्थान्तरित करने को कहा है। उन्होंने टीकाकरण को लेकर लोगों में आई जागरूकता की सराहना की। मनरेगा की समीक्षा करते हुए मज़दूरी और सामग्री के अनुपात को 60 और 40 के अनुरूप पालन करने को कहा है। वित्तीय वर्ष के अंत मे यह अनुपात मेंटेन होने चाहिए। उन्होंने विधायकों और जनप्रतिनिधियों से मिले सुझाव को ध्यान में रखते हुए कन्वर्जेंस के कार्यों को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।

    बड़ी खबर : 14500 शिक्षकों की भर्ती को लेकर राज्य सरकार ने नियुक्ति आदेश जारी करने के दिए निर्देश, शिक्षा विभाग ने DPI को लिखा पत्र…

    प्रभारी मंत्री पटेल ने जल-जीवन मिशन के कार्यों में गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने की हिदायत दी। गांव का मोहल्ला या पारा जो कि मुख्य बस्ती से दूर है, वहाँ सोलर योजना की मदद से घर-घर नल पानी पहुंचाई जाएगी। फिलहाल जिले की 67 गांवों में सोलर योजना के अंतर्गत काम लिए गए हैं। उन्होंने बिज़ली विभाग के जानकारी लेते हुए कहा कि अभी ट्रांसफार्मर खराब होने की शिकायत ज्यादा मिल रही है। इसलिए हर डिवीजन में 15 -15 ट्रांसफार्मर स्टॉक में रखा जाना चाहिए। मछलीपालन विभाग के अधिकारी ने बैठक में बताया कि मछरी पालन को कृषि का दर्जा दिए जाने के बाद किसानों का रुझान इसके प्रति बढ़ा है। जिले में 38 नए किसानों ने इस साल 16 हेक्टेयर जलक्षेत्र में मछली पालन कर रहे हैं। प्रभारी मंत्री ने नए किसानों को योजनाओं का लाभ प्राथमिकता से देने के निर्देश दिए हैं।

    बलौदाबाजार : चिटफंड कंपनियों से धन वापसी हेतु 6 अगस्त तक लिए जाएंगे आवेदन, देखिये क्या है प्रक्रिया…

    श्री पटेल ने बैठक में कृषि विभाग की समीक्षा करते हुए कहा कि किसानों को सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने में किसी तरह की दिक्कत नहीं होने चाहिए। जिले में इस बरस 1 लाख 9 हज़ार किसानों ने बीमा कराये है। बीमा प्रीमियम की राशि समय पर बीमा करने वाली कम्पनी के पास चले जाये, यह अच्छी तरह सुनिश्चित कर लिया जाना चाहिए। उन्होंने राशन कार्ड और पेंशन योजनाओं की भी समीक्षा कर इनके आवेदन किसी भी हालत में लंबित नहीं रखने के निर्देश दिए। बैठक की कार्रवाई का संचालन करते हुए कलेक्टर श्री सुनील कुमार जैन ने शासन की मंशा के अनुरूप योजनाओं में प्रगति का भरोसा दिलाया। एसपी आई के ऐलिसेला, जिला पंचायत सीईओ फरिहा आलम सिद्दिकी, अपर कलेक्टर राजेन्द्र गुप्ता, डीएफओ बढ़ाई सहित जिला स्तरीय तमाम बड़े अधिकारी मौजूद थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp
    Ghatna Manchan
    • Website

    Related Posts

    Featured

    आरएसएस के शताब्दी वर्ष पर सारंगढ़ में प्रमुख जन गोष्ठी संपन्न, ‘राष्ट्र निर्माण में संघ की भूमिका’ पर हुआ मंथन…

    April 16, 2026
    Featured

    बिलाईगढ़ ब्रेकिंग : धनसीर में फिर आया हाथी…लोगो में भय का माहौल…

    April 4, 2026
    Featured

    श्री हनुमान प्रकटोत्सव पर श्री बजरंग सेवा समिति पवनी के तत्वाधान में निकाली गई भव्य शोभायात्रा…विविध कार्यक्रम का हुआ आयोजन…

    April 3, 2026
    Featured

    श्री हनुमान प्रकटोत्सव पर श्री बजरंग सेवा समिति पवनी की तत्वाधान में नगर पवनी में निकलेगी भव्य शोभायात्रा…

    April 1, 2026
    Featured

    डिम्पल कश्यप नवोदय क्लासेस सरसीवां के आठ बच्चों का नवोदय विद्यालय में चयन…

    March 25, 2026
    Featured

    शिक्षक कला प्रतिभा अकादमी छत्तीसगढ़ के तत्वावधान में राज्य स्तरीय सम्मान समारोह का हुआ आयोजन…

    March 19, 2026
    Top Posts

    बिलाईगढ़ : पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में 7 आरोपियों को किया गिरफ्तार…छेरछेरा त्योहार के दिन प्राणघातक हमले को दिया था अंजाम…

    January 8, 20262,064 Views

    शिवरीनारायण मेले में बड़ा हादसा…आकाश झूला टूटा…दो युवतियां गंभीर रूप से घायल…

    February 10, 20261,691 Views

    उपलब्धि : बिलाईगढ़ के सोनाडुला गाँव की बेटी पूजा साहू बनीं महिला सुपरीटेंडेंट…CGPSC में ओवरऑल 19 वीं रैंक…

    March 13, 20261,440 Views

    छत्तीसगढ़ : गर्लफ्रेंड से मिलने गए नाबालिग की मिली लाश…सिर गायब था…दोस्त को आखिरी बार कहा – मैं भाग रहा हूं…

    February 14, 20261,227 Views
    Don't Miss

    आरएसएस के शताब्दी वर्ष पर सारंगढ़ में प्रमुख जन गोष्ठी संपन्न, ‘राष्ट्र निर्माण में संघ की भूमिका’ पर हुआ मंथन…

    By Ghatna ManchanApril 16, 20260

    आरएसएस के शताब्दी वर्ष पर सारंगढ़ में प्रमुख जन गोष्ठी संपन्न, ‘राष्ट्र निर्माण में संघ…

    बिलाईगढ़ ब्रेकिंग : धनसीर में फिर आया हाथी…लोगो में भय का माहौल…

    April 4, 2026

    श्री हनुमान प्रकटोत्सव पर श्री बजरंग सेवा समिति पवनी के तत्वाधान में निकाली गई भव्य शोभायात्रा…विविध कार्यक्रम का हुआ आयोजन…

    April 3, 2026

    श्री हनुमान प्रकटोत्सव पर श्री बजरंग सेवा समिति पवनी की तत्वाधान में नगर पवनी में निकलेगी भव्य शोभायात्रा…

    April 1, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    1055456
    About Us
    About Us

    घटना मंच भारत का राष्ट्रीय हिंदी मासिक अखबार है। जिसका उद्देश्य देश एवं प्रदेश के प्रमुख खबरों को अखबार एवं न्यूज पोर्टल के माध्यम से आमजनों तक पहुँचाना है। घटना मंच अखबार एवं वेब पोर्टल पर प्रकाशित समस्त समाचार, फोटो एवं वीडियो के लिए संवाददाता, खबर भेजने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। घटना मंच अखबार के स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक एवं संपादक इसके लिए जिम्मेदार नहीं होंगे। अतः खबर की सत्यता की जाँच करने के बाद ही खबर भेजें।

    रूपेश श्रीवास
    प्रधान संपादक

    Facebook X (Twitter) WhatsApp
    Important Pages
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Terms and Conditions
    • Our Team
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    © 2026 Ghatna Manchan. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Buy Now

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.