Close Menu
Ghatna ManchanGhatna Manchan
    What's Hot

    9 वीं की छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या… इस वजह से उठाया खौफनाक कदम…

    November 2, 2026

    बिलाईगढ़ ब्रेकिंग : सड़क हादसे में युवक की दर्दनाक मौत…पवनी के जे.एम.के. स्कूल के पास की घटना…

    October 29, 2026

    अवैध खनिज परिवहन पर खनिज विभाग की कार्रवाई, 5 वाहन जब्त…

    October 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Ghatna ManchanGhatna Manchan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • घटना मंचन
    • छत्तीसगढ़
    • भारत
    • विश्व
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • मनोरंजन
    Ghatna ManchanGhatna Manchan
    Home » बलौदाबाजार : धारदार हथियार से वॉर कर भाभी ने देवर को उतारा मौत के घाट, मृतक के सोते वक्त घटना को दिया अंजाम, जानिए क्या थी वजह…
    छत्तीसगढ़

    बलौदाबाजार : धारदार हथियार से वॉर कर भाभी ने देवर को उतारा मौत के घाट, मृतक के सोते वक्त घटना को दिया अंजाम, जानिए क्या थी वजह…

    Ghatna ManchanBy Ghatna ManchanJuly 12, 2021No Comments4 Mins Read4 Views
    Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp

    पलारी : बलौदाबाजार जिले के पलारी थाना क्षेत्र अंतर्गत भाभी ने देवर को धारदार हथियार से वॉर कर मौत के घाट उतार दिया।

    छत्तीसगढ़ : पहले पत्नी की हत्या की, फिर खुद ही लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराने पहुंचा थाने, पुलिस साथ ही आ गई तो घर में पड़ी थी लाश…

    बता दे कि ग्राम पंचायत चक्रवाय के सरपंच दौलत बंजारे के द्वारा सूचना दिया कि गुहाराम निषाद को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा हत्या कर दिया है कि सूचना मिलने पर ग्राम चक्रवाय पहुंचकर हत्या की घटना का जायजा लिया। प्रार्थी लोमश प्रसाद निषाद पिता गुहाराम निषाद उम्र 25 वर्ष साकिन चक्रवाय ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसके पिता का अज्ञात व्यक्ति द्वारा धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दिया है कि रिपोर्ट पर मौके पर अपराध धारा पंजीबद्ध कर अज्ञात आरोपी की पतासाजी हेतु हरसंभव प्रयास किया जा रहा था परंतु अज्ञात आरोपी के संबंध में कोई सूचना जानकारी प्राप्त नहीं हो पा रही थी। तब श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय बलौदा बाजार श्री इंदिरा कल्याण एलेसेला श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदया श्रीमती निवेदिता पाल एवं श्रीमान अनुविभागीय अधिकारी पुलिस भाटापारा श्री के.बी. द्विवेदी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सिमगा श्री नरेश चौहान द्वारा थाना सिमगा के स्टाफ की एक टीम गठित कर आरोपी के संबंध में पुख्ता जानकारी होने पर हिकमत अमली से कार्यवाही करते हुए मृतक गुहाराम की भाभी आमीन बाई निषाद को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ किया जो बतायी कि मृतक गुहाराम का घर में दबदबा था, मृतक घर के सभी लोगों को टोका टाकी करते थे। उम्र व रिश्ते में छोटे होने पर भी आमीन बाई को उनके पति के सामने बेईज्ज़त करते रहते थे जिससे वे क्षुब्ध परेशान थी। घटना के दिन मृतक गुहाराम निषाद की पत्नी अपने मायके चली गई थी एवं उसके बड़े भाई भगत राम निषाद तथा मृतक के पुत्र लोमस निषाद एवं मृतक की मां ईलाज के लिए भिलाई चले गये थे। घर में आरोपिया और मृतक गुहाराम निषाद ही थे। शाम 6 बजे के लगभग गुहाराम निषाद मिट्ठू महराज के घर में हो रही शादी में चला गया जहा से रात करीबन 10-11 बजे के आसपास आया और आमीन बाई का कमरे के दरवाजे के सामने खड़े होकर आमीन बाई को पूछा कि तुम खाना खाई हो कि नहीं, तब आमीन बाई ने हां कहा तब उसने आमीन बाई को चल आज घर में कोई नहीं है तू और मैं है चल कहते हुए आमीन बाई के हाथ पकड़कर खीचते हुए नये घर के तरफ ले गया तब आमीन बाई ये सब नहीं करूंगी कहते हुए उससे हाथ छुड़ा कर आंगन के पास बैठकर रोने लगी, तभी फिर गुहाराम आया और आमीन बाई के बाल को खींचते हुए तू चल कैसे मेरे साथ नहीं चलेगी कहते हुए साथ में लेकर गया। तब दोनों के बीच में वाद विवाद हुआ जब आमीन बाई ने उससे कहा कि सबको बता दूगीं तब गुहाराम निषाद उसे छोड़कर अपने बिस्तर पर जाकर सो गया तब आमीन बाई उसके बगल वाले बिस्तर में सोने का नाटक करने लगी जब गुहाराम सो गया तो खाट के नीचे रखे परसूल को उठाकर लेकर आई और दो बार उसके गले में और दो बार कान गर्दन के बीच में मारी जिसके बाद गुहाराम हाथ पैर हिलाना बंद कर दिया और मौके पर ही गुहाराम की मौत हो गई। आमीन बाई द्वारा अपराध स्वीकार करने पर मेमोरेंडम कथन के आधार पर आरोपिया के विरुद्ध  पर्याप्त साक्ष्य सबूत पाए जाने से आरोपिया आमीन बाई पति भगतराम निषाद उम्र 53 वर्ष साकिन चक्रवाय को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया जंहा न्यायाधीश ने उसे जेल भेज दिया।

    हत्या की गुत्थी सुलझाने में निरीक्षक नरेश चौहान, उपनिरीक्षक ओमप्रकाश त्रिपाठी, प्रधान आरक्षक धनंजय यादव, आरक्षक धर्मेंद्र यादव, भारत भूषण पठारी, अजय साहू, खूमलाल साहू, केशव भट्ट, कृष्णा कुमार यादव, संतोष कुमार भगत, महिला आरक्षक अहिल्या वर्मा, सोनम भट्ट का महत्वपूर्ण योगदान रहा। वही उक्त प्रकरण के निराकरण पर पुलिस अधीक्षक इंदिरा कल्याण एलेसेला, आतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निवेदिता पाल, अनुविभागीय अधिकारी के बी द्विवेदी ने सराहनीय कार्य के लिए बधाई दिया है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp
    Ghatna Manchan
    • Website

    Related Posts

    Featured

    9 वीं की छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या… इस वजह से उठाया खौफनाक कदम…

    November 2, 2026
    Featured

    बिलाईगढ़ ब्रेकिंग : सड़क हादसे में युवक की दर्दनाक मौत…पवनी के जे.एम.के. स्कूल के पास की घटना…

    October 29, 2026
    Featured

    अवैध खनिज परिवहन पर खनिज विभाग की कार्रवाई, 5 वाहन जब्त…

    October 27, 2026
    Featured

    SAGES परसापाली के छात्र अमन यादव का SGFI हैंडबॉल में राष्ट्रीय स्तर पर चयन…

    October 24, 2026
    Featured

    रामायण कथा : नगर पंचायत पवनी में श्री साप्ताहिक रामायण कथा का शुभारंभ कल 25 से…

    October 24, 2026
    Featured

    रक्षित केंद्र बलौदाबाजार में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया विजयादशमी पर्व, पुलिस अधीक्षक श्री गौरव राय ने विधि-विधान से किया शस्त्र पूजन…

    October 20, 2026
    Top Posts

    बिलाईगढ़ ब्रेकिंग : सड़क हादसे में युवक की दर्दनाक मौत…पवनी के जे.एम.के. स्कूल के पास की घटना…

    October 29, 20264,966 Views

    बिलाईगढ़ : पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में 7 आरोपियों को किया गिरफ्तार…छेरछेरा त्योहार के दिन प्राणघातक हमले को दिया था अंजाम…

    January 8, 20262,124 Views

    गिधौरी : झाड़-फूंक और बैगागिरी की आड़ में महिला से छेड़छाड़ करने वाला 60 वर्षीय वृद्ध आरोपी गिरफ्तार…

    July 18, 20261,954 Views

    शिवरीनारायण मेले में बड़ा हादसा…आकाश झूला टूटा…दो युवतियां गंभीर रूप से घायल…

    February 10, 20261,741 Views
    Don't Miss

    9 वीं की छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या… इस वजह से उठाया खौफनाक कदम…

    By Ghatna ManchanNovember 2, 20260

    9 वीं की छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या… इस वजह से उठाया खौफनाक कदम……

    बिलाईगढ़ ब्रेकिंग : सड़क हादसे में युवक की दर्दनाक मौत…पवनी के जे.एम.के. स्कूल के पास की घटना…

    October 29, 2026

    अवैध खनिज परिवहन पर खनिज विभाग की कार्रवाई, 5 वाहन जब्त…

    October 27, 2026

    SAGES परसापाली के छात्र अमन यादव का SGFI हैंडबॉल में राष्ट्रीय स्तर पर चयन…

    October 24, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    1070435
    About Us
    About Us

    घटना मंच भारत का राष्ट्रीय हिंदी मासिक अखबार है। जिसका उद्देश्य देश एवं प्रदेश के प्रमुख खबरों को अखबार एवं न्यूज पोर्टल के माध्यम से आमजनों तक पहुँचाना है। घटना मंच अखबार एवं वेब पोर्टल पर प्रकाशित समस्त समाचार, फोटो एवं वीडियो के लिए संवाददाता, खबर भेजने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। घटना मंच अखबार के स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक एवं संपादक इसके लिए जिम्मेदार नहीं होंगे। अतः खबर की सत्यता की जाँच करने के बाद ही खबर भेजें।

    रूपेश श्रीवास
    प्रधान संपादक

    Facebook X (Twitter) WhatsApp
    Important Pages
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Terms and Conditions
    • Our Team
    November 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « Oct    
    © 2026 Ghatna Manchan. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Buy Now

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.