नगर पंचायत पवनी में 24 कुण्डीय शक्ति संवर्धन गायत्री महायज्ञ 7 जनवरी से…

Must Read
- Advertisement -
- Advertisement -

नगर पंचायत पवनी में 24 कुण्डीय शक्ति संवर्धन गायत्री महायज्ञ 7 जनवरी से…

- Advertisement -

बिलाईगढ़ : अखिल भारतीय विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज, हरिद्वार के मार्गदर्शन एवं वेदमूर्ति तपोनिष्ठ पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य जी एवं माता भगवती देवी शर्मा के सूक्ष्म संरक्षण में गायत्री प्रज्ञापीठ पवनी में 7 जनवरी से 10 जनवरी तक स्कूल मैदान पवनी में 24 कुण्डीय शक्ति संवर्धन गायत्री महायज्ञ संपन्न होगा।

कार्यक्रम में प्रथम दिवस 7 जनवरी को दोपहर 2 बजे से सद्गुरु ज्ञान गबग सद्ग्रन्थ एवं मंगल कलश यात्रा एवं शाम 6 बजे से संगीत प्रवचन (आद्यशक्ति गायत्री – युग शक्ति गायत्री), द्वितीय दिवस 8 जनवरी को प्रातः 6 बजे से ध्यान साधना एवं प्रज्ञायोग, 8 बजे से यज्ञ का ज्ञान विज्ञान ( देवपूजन एवं गायत्री महायज्ञ), दोपहर 2 बजे से कार्यकर्ता गोष्ठी, शाम 6 बजे से संगीत प्रवचन, तृतीय दिवस 9 जनवरी को प्रातः 6 बजे से ध्यान साधना एवं प्रज्ञायोग, 8 बजे से संस्कार परंपरा ( गायत्री महायज्ञ एवं विभिन्न संस्कार) शाम 6 बजे से संगीत प्रवचन राष्ट्र समर्थ और शसक्त कैसे बने व दीप महायज्ञ वही चतुर्थ दिवस 10 जनवरी को प्रातः 6 बजे से ध्यान साधना एवं प्रज्ञायोग व 8 बजे से युग तीर्थ शांति कुंज पूर्णाहुति एवं वंदनीय माता जी की जन्म शताब्दी के न्यूनतम संकल्प व टोली की विदाई की जाएगी।

वही इस दौरान यज्ञ में पुंसवन, नामकरण, मुंडन, विद्यारंभ, दीक्षा, यज्ञोपवीत, जन्मदिवस एवं विवाह आदि सोलह संस्कार निःशुल्क कराए जाएंगे।

Latest News

देवभोग क्षेत्र में आबकारी विभाग की निष्क्रियता से शराब माफिया बेखौफ, झिल्ली पाउच का बढ़ा अवैध कारोबार…

देवभोग क्षेत्र में आबकारी विभाग की निष्क्रियता से शराब माफिया बेखौफ, झिल्ली पाउच का बढ़ा अवैध कारोबार... गिरीश सोनवानी गरियाबंद :...

More Articles Like This

error: Content is protected !!