Close Menu
Ghatna ManchanGhatna Manchan
    What's Hot

    सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलाईगढ़ में सेवा संकल्प रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन, विनोद डडसेना ने किया 17 वी बार रक्त दान…

    September 18, 2026

    पवनी : शिक्षक दिवस पर सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान समारोह आयोजित…

    September 6, 2026

    पवनी में पहली बार होगा सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान समारोह…शिक्षक दिवस के अवसर पर वर्तमान शिक्षक करेंगे अपने वरिष्ठ शिक्षकों का सम्मान, शिक्षा जगत में उत्साह…

    September 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Ghatna ManchanGhatna Manchan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • घटना मंचन
    • छत्तीसगढ़
    • भारत
    • विश्व
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • मनोरंजन
    Ghatna ManchanGhatna Manchan
    Home » सरसींवा में बढ़ते अपराध और हुल्लड़बाजी पर अंकुश लगाने थाना प्रभारी चंद्रवंशी ने खोला मोर्चा…जुआ, सट्टा, अवैध शराब विक्रेताओं को सताने लगा पुलिस का डर…
    Featured

    सरसींवा में बढ़ते अपराध और हुल्लड़बाजी पर अंकुश लगाने थाना प्रभारी चंद्रवंशी ने खोला मोर्चा…जुआ, सट्टा, अवैध शराब विक्रेताओं को सताने लगा पुलिस का डर…

    Ghatna ManchanBy Ghatna ManchanNovember 7, 2024No Comments4 Mins Read3 Views
    Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp

    सरसींवा में बढ़ते अपराध और हुल्लड़बाजी पर अंकुश लगाने थाना प्रभारी चंद्रवंशी ने खोला मोर्चा…जुआ, सट्टा, अवैध शराब विक्रेताओं को सताने लगा पुलिस का डर…

    सारंगढ : सरसींवा जो अंचल का एक प्रमुख व्यपारिक केंद्र है। वहीं यह क्षेत्र राजनीति, गुंडागर्दी, अवैध कारोबार के लिए शुरू से ही चर्चा में है । जहाँ सरसींवा को राजनीति का गढ़ भी माना जाता है जिसके चलते यह क्षेत्र गुंडागर्दी, झूठे केस जैसे मामलों के लिए बदनाम है । जहाँ कुछ समय से आपराधिक घटनाओं में एकाएक इज़ाफ़ा देखा जा रहा था । सरसींवा अंचल में बढ़ते अपराध व अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने किसी विशेष पहल की आवश्यकता लम्बे समय से महसूस की जा रही थी । जहाँ सरसींवा क्षेत्र में बढ़ते आपराधिक ग्राफ, अवैध कारोबार को देखते हुए सारंगढ बिलाईगढ़ जिले के पुलिस कप्तान पुष्कर शर्मा द्वारा थाना सरसींवा में कुछ ही हफ़्तों पूर्व टीआई राजेश चंद्रवंशी की पदस्थापना थाना प्रभारी के रूप में की गई । थाना प्रभारी के पदस्थापना के तुरंत बाद ही क्षेत्र में चाकू बाजी जैसी एक बड़ी घटना घटित हुई जिससे पूरा सरसींवा अंचल सहम उठा था । घटना के तुरंत बाद ही थाना प्रभारी के नेतृत्व में थाना सरसींवा पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए चाकूबाजी के फरार मुख्य आरोपी को 38 घंटो के भीतर ही ढूंढ निकालने में बड़ी सफलता हासिल की। ज्ञातव्य हो कि टीआई राजेश चंद्रवंशी पूर्व में कोरबा, जांजगीर चांपा, शक्ति जैसे जिलों के विभिन्न थानों में अपनी सेवा दे चुके है ।

    उल्लेखनीय है कि सरसींवा क्षेत्र में यह घटना कोई नई घटना नही थी । सरसींवा क्षेत्र शुरुआत से ही गन्दी राजनीति ,मारपीट, गुंडागर्दी, झूठे केस, ठगी, अवैध कारोबार जैसे मामलों के लिए बदनाम है । वही सरसींवा को राजनीति और अवैध कारोबार का गढ़ भी माना जाता रहा है । जहाँ थाना प्रभारी राजेश चंद्रवंशी ने कम समय मे ही क्षेत्र की वस्तुस्थिति को गहराई से भांप लिया । और इन दिनों थाना प्रभारी अपनी निष्पक्ष व सख्त कार्यशैली के कारण खूब चर्चा में है । जहाँ शाम होते ही शराबियों ने बस स्टैंड सहित पेंड्रावन रोड,सारंगढ रोड, सराईपाली रोड को हुल्लड़बाजी का अड्डा बना रखा था,जिसके चलते क्षेत्र का माहौल अशांत व दूषित हो रहा था । जिसपर थाना प्रभारी ने सजगता और गम्भीरता दिखाते हुए बढ़ते आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने के मद्देनजर देर रात्रि तक शराब का सेवन कर हुल्लड़बाजी करने वालों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है । वही प्रभारी ने क्षेत्र में पुलिस पेट्रोलिंग भी बढ़ा दी है ,और रात्रि 9 बजे के बाद अनावश्यक शराब पीकर घूमने, हुल्लड़बाजी करने वालों को कड़े शब्दों में सख्त हिदायत दी है । शराब पीकर शाम के समय हुल्लड़बाजी करने वालों के वाहनों को जब्त कर भी कार्यवाही करने की चर्चाएं इन दिनों क्षेत्र में बनी हुई है । थाना प्रभारी के सख्त रवैये से क्षेत्र के हुल्लड़बाजो के मन मे लम्बे समय बाद पुलिस का खौफ प्रत्यक्ष रूप से देखा जा रहा है । जिससे शाम होते ही सरसींवा बस स्टैंड परिसर में एक अप्रतिम शांति देखी जा रही है । सरसींवा में शांति व्यवस्था बनाये रखने थाना प्रभारी सरसींवा द्वारा की गई पहल की चर्चा इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रही है । वही यह क्षेत्र लम्बे समय से जुआ,सट्टा,गांजा,अवैध शराब के कारोबारियों से तंग था और क्षेत्र के माहौल को दूषित करने में ये अवैध कारोबारी ही मुख्य भूमिका निभा रहे थे । जहाँ अब इन अवैध कारोबारियों के मन मे भी पुलिस का डर सताने लगा है । लाज़मी है कि इनदिनों क्षेत्र के बुद्धिजीवी वर्ग नए थाना प्रभारी के कार्यशैली की खूब प्रशंसा कर रहे है । वही लोगो का कहना है कि थाना प्रभारी की यह निष्पक्ष और सख्त कार्यशैली सरसींवा क्षेत्र के सुधार और शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए मिल का पत्थर साबित हो रहा है ।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp
    Ghatna Manchan
    • Website

    Related Posts

    Featured

    सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलाईगढ़ में सेवा संकल्प रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन, विनोद डडसेना ने किया 17 वी बार रक्त दान…

    September 18, 2026
    Featured

    पवनी : शिक्षक दिवस पर सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान समारोह आयोजित…

    September 6, 2026
    Featured

    पवनी में पहली बार होगा सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान समारोह…शिक्षक दिवस के अवसर पर वर्तमान शिक्षक करेंगे अपने वरिष्ठ शिक्षकों का सम्मान, शिक्षा जगत में उत्साह…

    September 5, 2026
    Featured

    पदोन्नति की मांग को लेकर सैकड़ों शिक्षकों ने घेरा रायपुर जेडी कार्यालय…

    August 25, 2026
    Featured

    बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस की बड़ी कार्रवाई : स्वास्थ्य विभाग में फर्जी स्थानांतरण आदेश व कूटरचना करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार…

    August 23, 2026
    Featured

    बाढ़ अलर्ट जारी : खोले गए बांगो डेम कोरबा के 7 गेट…चांपा, शिवरीनारायण, भटगांव, हसौद, चंद्रपुर, सरिया क्षेत्र में नदी का जल स्तर बढ़ने की सम्भावना…

    August 15, 2026
    Top Posts

    बिलाईगढ़ : पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में 7 आरोपियों को किया गिरफ्तार…छेरछेरा त्योहार के दिन प्राणघातक हमले को दिया था अंजाम…

    January 8, 20262,092 Views

    गिधौरी : झाड़-फूंक और बैगागिरी की आड़ में महिला से छेड़छाड़ करने वाला 60 वर्षीय वृद्ध आरोपी गिरफ्तार…

    July 18, 20261,899 Views

    शिवरीनारायण मेले में बड़ा हादसा…आकाश झूला टूटा…दो युवतियां गंभीर रूप से घायल…

    February 10, 20261,709 Views

    उपलब्धि : बिलाईगढ़ के सोनाडुला गाँव की बेटी पूजा साहू बनीं महिला सुपरीटेंडेंट…CGPSC में ओवरऑल 19 वीं रैंक…

    March 13, 20261,487 Views
    Don't Miss

    सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलाईगढ़ में सेवा संकल्प रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन, विनोद डडसेना ने किया 17 वी बार रक्त दान…

    By Ghatna ManchanSeptember 18, 20260

    सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलाईगढ़ में सेवा संकल्प रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन, विनोद डडसेना ने…

    पवनी : शिक्षक दिवस पर सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान समारोह आयोजित…

    September 6, 2026

    पवनी में पहली बार होगा सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान समारोह…शिक्षक दिवस के अवसर पर वर्तमान शिक्षक करेंगे अपने वरिष्ठ शिक्षकों का सम्मान, शिक्षा जगत में उत्साह…

    September 5, 2026

    पदोन्नति की मांग को लेकर सैकड़ों शिक्षकों ने घेरा रायपुर जेडी कार्यालय…

    August 25, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    1063492
    About Us
    About Us

    घटना मंच भारत का राष्ट्रीय हिंदी मासिक अखबार है। जिसका उद्देश्य देश एवं प्रदेश के प्रमुख खबरों को अखबार एवं न्यूज पोर्टल के माध्यम से आमजनों तक पहुँचाना है। घटना मंच अखबार एवं वेब पोर्टल पर प्रकाशित समस्त समाचार, फोटो एवं वीडियो के लिए संवाददाता, खबर भेजने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। घटना मंच अखबार के स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक एवं संपादक इसके लिए जिम्मेदार नहीं होंगे। अतः खबर की सत्यता की जाँच करने के बाद ही खबर भेजें।

    रूपेश श्रीवास
    प्रधान संपादक

    Facebook X (Twitter) WhatsApp
    Important Pages
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Terms and Conditions
    • Our Team
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    © 2026 Ghatna Manchan. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Buy Now

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.