देवभोग पुलिस की बड़ी कार्यवाही…200 क्विंटल अवैध धान के साथ ट्रक जब्त…
गिरीश सोनवानी
देवभोग : छत्तीसगढ़ शासन द्वारा धान खरीदी सत्र के दौरान अवैध धान परिवहन व भंडारण पर रोकथाम के लिए सख्त निर्देश जारी किया गया है। देवभोग पुलिस ने लगातार तार अवैध धान कार्यवाही करते हुए देवभोग पुलिस को मुखबिर की सूचना प्राप्त हुई थी। कि ओडीसा राज्य से एक ट्रक भारी मात्रा धान लाकर छत्तीसगढ़ में खपाने की योजना बनाई जा रही है। सूचना पर तत्काल थाना देवभोग पुलिस ने उरमाल के पास पहुँची संदीग्ध ट्रक वाहन क्रमांक CG 04 SH 9374 को रोककर जांच किया गया तो 500 कट्टा धान ट्रक में भरा था। जब वाहन चालक को वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा गया तो किसी प्रकार का दस्तावेज प्रस्तुत नही कर पाया अवैध धान पाये जाने पर देवभोग पुलिस के द्वारा ट्रक एवं धान को विधिवत जप्त कर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।








