बिलाईगढ़ : राज्य सरकार द्वारा छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक प्रतियोगिता का आयोजन चार चरण में किया जा रहा है। जिसमें चयन हुए खिलाड़ी अब संभाग स्तर में खेलेंगे। वही बिलाईगढ़ जनपद पंचायत क्षेत्र अंतर्गत 113 खिलाड़ियों का संभाग में खेलने हेतु चयन हुआ है। जिसको आज जनपद पंचायत सीईओ सुश्री युगेश्वरी बर्मन द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। बता दे कि संभाग स्तर के चयन के बाद चयनित खिलाड़ी राज्य स्तर में खेलेंगे।








