Close Menu
Ghatna ManchanGhatna Manchan
    What's Hot

    सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलाईगढ़ में सेवा संकल्प रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन, विनोद डडसेना ने किया 17 वी बार रक्त दान…

    September 18, 2026

    पवनी : शिक्षक दिवस पर सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान समारोह आयोजित…

    September 6, 2026

    पवनी में पहली बार होगा सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान समारोह…शिक्षक दिवस के अवसर पर वर्तमान शिक्षक करेंगे अपने वरिष्ठ शिक्षकों का सम्मान, शिक्षा जगत में उत्साह…

    September 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Ghatna ManchanGhatna Manchan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • घटना मंचन
    • छत्तीसगढ़
    • भारत
    • विश्व
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • मनोरंजन
    Ghatna ManchanGhatna Manchan
    Home » बहुचर्चित संजू त्रिपाठी हत्याकांड का हुआ पर्दाफाश…मृतक के पिता व भाई ने रची थी हत्या की साजिश…हत्या का मुख्य आरोपी लखनऊ से गिरफ्तार…विस्तार से जाने कैसे हुई घटना की प्लानिंग और कैसे दिया घटना को अंजाम…
    Featured

    बहुचर्चित संजू त्रिपाठी हत्याकांड का हुआ पर्दाफाश…मृतक के पिता व भाई ने रची थी हत्या की साजिश…हत्या का मुख्य आरोपी लखनऊ से गिरफ्तार…विस्तार से जाने कैसे हुई घटना की प्लानिंग और कैसे दिया घटना को अंजाम…

    Ghatna ManchanBy Ghatna ManchanDecember 19, 2022No Comments7 Mins Read1 Views
    Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp

    बिलासपुर : बिलासपुर पुलिस ने बहुचर्चित हत्याकांड संजू त्रिपाठी के पिता जयनारायण त्रिपाठी, भाई कपिल त्रिपाठी समेत 11 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बहुचर्चित हिस्ट्रीशीटर संजीव त्रिपाठी हत्याकांड का पर्दाफाश करने में बडी सफलता मिली है, रविवार की शाम पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि संजीव त्रिपाठी के पिता जय नारायण त्रिपाठी और सगे भाई कपिल त्रिपाठी सहित दूसरे रिश्तेदारों और साथियों ने मिलकर साजिश रची और घटना को अंजाम दिया।

    एसएससी पारुल माथुर ने बताया कि मृतक संजू त्रिपाठी ने अपने भाई कपिल त्रिपाठी को धमकी दिया था कि वह उसे जान से मरवा देगा, वही कपिल ने भी विवाद विवाद में संजू त्रिपाठी को मरवाने की धमकी दिया था। दोनों को इस बात की आशंका थी कि उनकी हत्या कभी भी हो सकती है, इसलिए कपिल ने संजू को पहले ही रास्ते से हटा दिया। पैतृक संपत्ति के विवाद को लेकर हत्या हुई है। मामले में पुलिस ने जय नारायण त्रिपाठी, कपिल त्रिपाठी, सुनीता निर्मलकर, प्रेम श्रीवास, अमन गुप्ता, भरत तिवारी आशीष तिवारी, रवि तिवारी और राजेंद्र सिंह ठाकुर को गिरफ्तार कर लिया है अभी कुछ आरोपी फरार हैं। पुलिस ने इस वारदात के बाद 100 से अधिक स्थानों पर मोबाइल टावरों का कॉल डाटा छान मारा। 50 से अधिक टोल प्लाजा में सीसीटीवी कैमरों की छानबीन की। मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, दिल्ली और छत्तीसगढ़ में 1000 से अधिक सीसीटीवी कैमरा को बारीकी से देखा। पुलिस ने इस मामले में 2 नग पिस्टल और एक कट्टा जप्त किया है।

    जैसा कि मालूम है कि फार्म हाउस से घर लौट रहे हिस्ट्रीशीटर संजू त्रिपाठी पर अंधाधुंध फायरिंग कर उसकी हत्या कर दी गई। करीब 12 साल बाद फिर शहर में हुए इस तरह के गोली कांड से शहर एक बार फिर से सहम गया। इस मामले में दो पिस्टल से फायर किए जाने की बात सामने आई और पेशेवर हमलावरों पर संदेह किया जा रहा था। 12 साल पहले 19 दिसंबर को पत्रकार सुशील पाठक की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। जिसके आरोपियों को आज तक पकड़ा नहीं जा सका। वहीं बुधवार को हुई इस घटना ने एक बार फिर शहर को हिला दिया। सकरी बाईपास चौक स्पीड ब्रेकर पर संजू की कार धीरे हुई थी।उसी समय पहले से उसका इंतजार कर रहे कार सवारों ने अपनी गाड़ी को उसके सामने लाया और दोनों तरफ से संजू पर गोलियां बरसा दी। जिससे संजू त्रिपाठी की मौके पर मौत हो गई।हिस्ट्रीशीटर संजू पर शहर के अलग-अलग थानों में करीब 28 अपराधिक मामले दर्ज थे। इसमें हत्या की कोशिश से लेकर अपहरण बलवा जैसे कई गंभीर अपराध थे। पुलिस के मुताबिक उसने 1992 में पहला अपराध किया और उसके बाद से वह सिलसिलेवार लगातार अपराधिक मामलों में शामिल रहा।

    बुधवार को सकरी में दिनदहाड़े हिस्ट्रीशीटर संजू त्रिपाठी की हत्या में इस्तेमाल शूटर्स की कार और एक स्कॉर्पियो को पुलिस ने बरामद किया। बलेनो कार कोटा रोड भरनी परसदा गांव में पूरी रोड पर मिली जबकि स्कॉर्पियो भिलाई से बरामद की गई। हमलावर कार से कोटा रोड तक गए थे। फिर स्कॉर्पियो में बैठकर भिलाई की ओर भागे जांच में पता चला कि कार का नंबर प्लेट बदला गया था।पुलिस को मृतक के भाई कपिल त्रिपाठी उसके पिता जयनारायण त्रिपाठी पर सुपारी किलिंग का संदेह था। इस आधार पर कपिल की तलाश की जा रही है और उसके पिता, पत्नी और साले से थाने में पूछताछ चल रही थी।

    सारंगढ़ बिलाईगढ़ : भेंट मुलाकर कार्यक्रम के तहत 20 दिसम्बर को बिलाईगढ़ आ सकते है सीएम भूपेश बघेल, आम जनता से होंगे रूबरू…

    लंबे समय से फार्म हाउस में चल रही थी मारने की प्लानिंग :- जांच में इस हत्याकांड की सुई हर तरफ से मृतक के भाई कपिल त्रिपाठी पर ही ठहर रही थी। पुलिस ने अब तक जितने संदेहो को पकड़कर पूछताछ की उन सभी ने कपिल की भूमिका संदिग्ध बताई। यह भी कहा है कि कपिल लंबे समय से संजू को मारने की योजना बना रहा था। पुलिस ने अलग-अलग थाना क्षेत्र में ऐसे कई संदेशों को पकड़ा, वही कुछ संदेही कपिल के गायब होते ही भूमिगत भी हो गए।
    संजू की हत्या की पूरी प्लानिंग अमेरी के एक फार्म हाउस में की गई। शूटर 1 सप्ताह से यहां रुके थे और वह लगातार संजू की रेकी कर रहे थे। पुलिस भी इस एंगल से जांच कर रही थी और यहां आने जाने वाले लोगों की जानकारी जुटाने लगी। फार्महाउस से बड़ी मात्रा में शराब की खाली बोतलें डिस्पोजल और सिगरेट के रेपर मिले।

    छत्तीसगढ़ : बस ने कार सवारों को मारी टक्कर…धड़ से अलग हुई महिला का सिर…पिता-पुत्र की हालत गंभीर…

    7.62 एमएम की 4 गोली ही शरीर से निकली बाहर, बाकी अंदर फंसी :- गुरुवार को संजू त्रिपाठी का पोस्टमार्टम सिम्स में हुआ। यह करीब 3 घंटे चला। पहले डेड बॉडी का एक्सरे कराया गया ताकि यह पता चल सके कि गोलियां कहां कहां फंसी हैं। एक्स-रे में भी ज्यादा स्पष्ट जानकारी डॉक्टरों को नहीं मिली। एक्सरे में पेट में चार से पांच बुलेट, सीने में तीन से चार बुलेट, कंधे में 1 सिर और जबड़े में 3 बुलेट नजर आई। लेकिन डॉक्टर सिर्फ चार बुलेट ही निकाल सके। शेष बॉडी में ही फंसी रह गई.। पुलिस की मानें तो बॉडी से 7.62 एमएम की बुलेट मिली है जो किसी पिस्टल से चलाई गई होगी।

    संत शिरोमणि बाबा गुरुघासी जयंती समारोह में शामिल हुए संसदीय सचिव चंद्रदेव राय…प्रदेश की खुशहाली के लिए की पूजा अर्चना…

    एसएसपी ने बनाई 22 सदस्य टीम :- संजू त्रिपाठी हत्याकांड सुलझाने के लिए बिलासपुर एसएसपी पारुल माथुर ने 22 सदस्य टीम का गठन किया। इसमें एएसपी दीपमाला कश्यप के अलावा सीएसपी संदीप पटेल, परिवेश तिवारी, टीआई हरविंदर सिंह, फैसल शाह, प्रभाकर तिवारी, सागर पाठक ,मनोज नायक, एसआई अजय बारे, एसआई जीवन साहू और स्टाफ शामिल थे। इन्हें अलग-अलग क्षेत्र में जांच का जिम्मा सौंपा गया।

    दत्तक पुत्री से था अवैध सम्बंध :- संजू त्रिपाठी हत्याकांड की गुत्थी शुक्रवार तक करीब करीब सुलझती हुई हुई नजर आ रही थी। मामले में पिता भाई से लेकर दर्जन भर लोगों के शामिल होने की बात कही जा रही। पुलिस के अनुसार दत्तक पुत्री से पिता और मृतक के अवैध संबंध थे, जो हत्या की प्रमुख वजह के रूप में सामने आए। इसके अलावा संपत्ति विवाद भी हत्या का एक कारण बना है। पुलिस ने आधा दर्जन लोगों को हिरासत में ले लिया।

    आरोपी कपिल पर भी दर्ज है आपराधिक मामले :- मामले में पुलिस ने मृतक संजू के भाई कपिल त्रिपाठी के अपराधिक रिकॉर्ड को साझा किया उसके खिलाफ हत्या से लेकर मारपीट, आगजनी तथा बलवा जैसे 1 दर्जन से अधिक अपराध सिर्फ सिविल लाइन थाने में ही दर्ज है। पुलिस की मानें तो वह भी आदतन अपराधी था।

    नेपाल भागने की थी तैयारी :- पुलिस ने बताया कि संदेही कपिल त्रिपाठी नेपाल भाग सकता था, बताया जा रहा है कि कुछ समय पहले भी वह नेपाल गया था। उसका ससुराल भी उसी के आसपास ही है पुलिस ने भी आशंका जताई कि कपिल और उसके साथियों ने मिलकर नेपाल और आसपास के क्षेत्र से ही हत्या की साजिश रची थी।

    उत्तर प्रदेश से बुलाये गये थे शूटर्स :- पुलिस के अनुसार अब तक की जांच में जो सुराग मिले उसे पता चलता है कि अधिकांश शूटर बाहर से बुलाए गए थे। शूटर्स 10 लाख रुपये में उत्तर प्रदेश से बुलाये गए थे। शूटर्स अभी भी पुलिस की पकड़ से बाहर है। जो हत्या की वारदात देने के बाद फरार हो गए। इन हत्यारों में कुछ लोकल शूटर भी शामिल हो सकते हैं।

    कॉल रिकॉर्डिंग और कॉल डिटेल अहम :- बताया जा रहा है कि पुलिस ने संजू त्रिपाठी के अलावा उसके पिता जयनारायण कपिल और उसकी पत्नी तथा साला सभी के मोबाइल का कॉल डिटेल निकाला है। इसके अलावा पिता के मोबाइल से कॉल रिकॉर्डिंग को भी निकाला गया है। जिससे कई अहम सुराग पुलिस को मिले। इसमें सुपारी किलिंग से लेकर कई जरूरी जानकारी पुलिस को मिली जिसके बाद उसने हत्याकांड की कड़ियां जोड़ने शुरू की और गुत्थी को सुलझाने में मदद मिली।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp
    Ghatna Manchan
    • Website

    Related Posts

    Featured

    सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलाईगढ़ में सेवा संकल्प रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन, विनोद डडसेना ने किया 17 वी बार रक्त दान…

    September 18, 2026
    Featured

    पवनी : शिक्षक दिवस पर सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान समारोह आयोजित…

    September 6, 2026
    Featured

    पवनी में पहली बार होगा सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान समारोह…शिक्षक दिवस के अवसर पर वर्तमान शिक्षक करेंगे अपने वरिष्ठ शिक्षकों का सम्मान, शिक्षा जगत में उत्साह…

    September 5, 2026
    Featured

    पदोन्नति की मांग को लेकर सैकड़ों शिक्षकों ने घेरा रायपुर जेडी कार्यालय…

    August 25, 2026
    Featured

    बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस की बड़ी कार्रवाई : स्वास्थ्य विभाग में फर्जी स्थानांतरण आदेश व कूटरचना करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार…

    August 23, 2026
    Featured

    बाढ़ अलर्ट जारी : खोले गए बांगो डेम कोरबा के 7 गेट…चांपा, शिवरीनारायण, भटगांव, हसौद, चंद्रपुर, सरिया क्षेत्र में नदी का जल स्तर बढ़ने की सम्भावना…

    August 15, 2026
    Top Posts

    बिलाईगढ़ : पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में 7 आरोपियों को किया गिरफ्तार…छेरछेरा त्योहार के दिन प्राणघातक हमले को दिया था अंजाम…

    January 8, 20262,092 Views

    गिधौरी : झाड़-फूंक और बैगागिरी की आड़ में महिला से छेड़छाड़ करने वाला 60 वर्षीय वृद्ध आरोपी गिरफ्तार…

    July 18, 20261,900 Views

    शिवरीनारायण मेले में बड़ा हादसा…आकाश झूला टूटा…दो युवतियां गंभीर रूप से घायल…

    February 10, 20261,710 Views

    उपलब्धि : बिलाईगढ़ के सोनाडुला गाँव की बेटी पूजा साहू बनीं महिला सुपरीटेंडेंट…CGPSC में ओवरऑल 19 वीं रैंक…

    March 13, 20261,487 Views
    Don't Miss

    सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलाईगढ़ में सेवा संकल्प रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन, विनोद डडसेना ने किया 17 वी बार रक्त दान…

    By Ghatna ManchanSeptember 18, 20260

    सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलाईगढ़ में सेवा संकल्प रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन, विनोद डडसेना ने…

    पवनी : शिक्षक दिवस पर सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान समारोह आयोजित…

    September 6, 2026

    पवनी में पहली बार होगा सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान समारोह…शिक्षक दिवस के अवसर पर वर्तमान शिक्षक करेंगे अपने वरिष्ठ शिक्षकों का सम्मान, शिक्षा जगत में उत्साह…

    September 5, 2026

    पदोन्नति की मांग को लेकर सैकड़ों शिक्षकों ने घेरा रायपुर जेडी कार्यालय…

    August 25, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    1063550
    About Us
    About Us

    घटना मंच भारत का राष्ट्रीय हिंदी मासिक अखबार है। जिसका उद्देश्य देश एवं प्रदेश के प्रमुख खबरों को अखबार एवं न्यूज पोर्टल के माध्यम से आमजनों तक पहुँचाना है। घटना मंच अखबार एवं वेब पोर्टल पर प्रकाशित समस्त समाचार, फोटो एवं वीडियो के लिए संवाददाता, खबर भेजने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। घटना मंच अखबार के स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक एवं संपादक इसके लिए जिम्मेदार नहीं होंगे। अतः खबर की सत्यता की जाँच करने के बाद ही खबर भेजें।

    रूपेश श्रीवास
    प्रधान संपादक

    Facebook X (Twitter) WhatsApp
    Important Pages
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Terms and Conditions
    • Our Team
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    © 2026 Ghatna Manchan. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Buy Now

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.