सारंगढ़ – बिलाईगढ़ : संदिग्ध अवस्था मे खेत मे मिली युवक की लाश…पत्थर से कुचलकर हत्या की आशंका…
सारंगढ़ – बिलाईगढ़ : जिले के कटेकोनी गांव से हत्या की खबर सामने आई है। जहां एक युवक की लाश खेत मे संदिग्ध अवस्था मे मिली है।
मिकी जानकारी के अनुसार पत्थर से कुचल कर युवक की हत्या कर दी गई है। इस घटना से ग्राम कटेकोनी में सनसनी फैली हुई है। वही सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची है। मामले में परिजनों ने बताया कि युवक रात में खाना खाने के बाद घर से निकला था, जिसकी सुबह खेत में लाश मिलने की सूचना गांव वालों ने दी है। पूरा मामला सारंगढ़ कोतवाली थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने इस मामले में पूछताछ शुरू कर दी है और जल्द ही हत्यारे को गिरफ्तार करने की बात कही.







