सारंगढ़ – बिलाईगढ़ : आज कलेक्टर जनदर्शन में बिलाईगढ़ विकाखण्ड के ग्राम-पेण्ड्रावन निवासी सूरज साहू राशन कार्ड संबंधी समस्या को लेकर जिला कार्यालय आए थे। सूरज जन्म से दोनों पैरों से विकलांग है। उन्हें राशन कार्ड में 10 किलो चावल मिलता है, जिसे अपडेट कराकर 35 किलो चावल मिलने की अर्हता हेतु उन्होंने कलेक्टर के समक्ष आवेदन किया। उक्त आवेदन पर कलेक्टर ने खाद्य विभाग के अधिकारी को तत्काल राशन कार्ड अपडेट करने के निर्देश दिए। कलेक्टर के निर्देश पर खाद्य विभाग ने तत्काल राशन कार्ड अपडेट किया, जिसे कलेक्टर डॉ.सिद्दकी ने मौके पर ही सूरज साहू को राशन कार्ड प्रदाय किया।







