रूपेश श्रीवास
बिलाईगढ़ : संसदीय सचिव चंद्रदेव राय ने आज विधायक कार्यालय सरसीवाँ में महात्मा गाँधी जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का 138 वां स्थापना दिवस मनाया।
30 दिसंबर को जिले में होगा पैरादान महाअभियान…खेत ले पैरा ला सकेलबो, गरूवा मन के जिंदगी ला बदलबो…
इस दौरान संसदीय सचिव श्री राय ने सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि जिन उद्देश्यों को लेकर स्थापना हुई थी, उसमें सफल हुई. आजादी की लड़ाई और देश के विकास में कांग्रेस का बड़ा योगदान है. फिर से हमारे नेता राहुल जी पदयात्रा कर रहे हैं. ऐसी ताकतें जो देश में नफरत फैलाने का काम कर रही हैं, इन ताकतों से लड़ने के लिए राहुल गांधी आगे आए हैं. हम उस पार्टी के कार्यकर्ता हैं, जिसने देश की आजादी दिलाने में बड़ी भूमिका निभाई थी. हमे गर्व है हम कांग्रेस के कार्यकर्ता हैं.
छत्तीसगढ़ : बोर्ड परीक्षा पर कोरोना संकट के बादल…30-40 दिन के भीतर CG में दे सकता है दस्तक…
कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी महामंत्री रायगढ़ गोल्डी नायक, सारंगढ़ युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष ललित साहू, सारंगढ़ युवा कांग्रेस जिला महासचिव विनोद भारद्धाज, विधायक प्रतिनिधि सारंगढ़ राकेश जाटवर, विनोद रात्रे, राजेन्द्र वारे विधानसभा उपाध्यक्ष युवा कांग्रेस सारंगढ़, डाँ दिलीप अनंत, उत्तरा साहू सहित समस्त कांग्रेस पदाधिकारी गण उपस्थित रहे।







