Close Menu
Ghatna ManchanGhatna Manchan
    What's Hot

    सरसीवां थाना के सामने ट्रक की चपेट में आया युवक, पैर पर चढ़ा पहिया…बाल-बाल बची जान…

    November 21, 2026

    बिलाईगढ़ : भटगांव में तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई…हादसे में 18 वर्षीय युवक की मौत…दूसरा गंभीर…

    November 21, 2026

    बलौदाबाजार ब्रेकिंग : सुकली में दर्दनाक घटना…मां और दो मासूम बच्चों की जहर सेवन से मौत, इलाके में पसरा मातम…

    November 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Ghatna ManchanGhatna Manchan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • घटना मंचन
    • छत्तीसगढ़
    • भारत
    • विश्व
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • मनोरंजन
    Ghatna ManchanGhatna Manchan
    Home » राष्ट्रीय सेवा योजना के शिविर का शुभारंभ : राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का आयोजन 6 जनवरी से 12 जनवरी तक…
    Featured

    राष्ट्रीय सेवा योजना के शिविर का शुभारंभ : राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का आयोजन 6 जनवरी से 12 जनवरी तक…

    Ghatna ManchanBy Ghatna ManchanJanuary 7, 2023
    Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp

    बिलाईगढ़ : सरस्वती शिशु मंदिर उच्च माध्यमिक विद्यालय पुरगाव के स्कूल प्रांगण में शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कटगी की इकाई राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ 6 जनवरी को हुआ। जिसमे 65 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया है। इस दौरान स्वयंसेवकों ने स्वच्छता अभियान के अंतर्गत स्कूल परिसर में साफ-सफाई की।

    राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के मुख्य उद्देश्य हैं…
    । उस समुदाय को समझें जिसमें वे कार्य करते हैं।
    ii. अपने समुदाय के संबंध में स्वयं को समझना।
    iii. समुदाय की जरूरतों और समस्याओं की पहचान करना और उन्हें समस्या समाधान में शामिल करना।
    iv. आपस में सामाजिक और नागरिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करना।
    । v. व्यक्तिगत और सामुदायिक समस्याओं के व्यावहारिक समाधान खोजने में अपने ज्ञान का उपयोग करना।
    । vi. समूह में रहने और जिम्मेदारियों को साझा करने के लिए आवश्यक क्षमता विकसित करना।
    vii. सामुदायिक भागीदारी जुटाने में कौशल हासिल करना।
    viii. नेतृत्व गुण और लोकतांत्रिक दृष्टिकोण प्राप्त करें।
    ix. आपात स्थिति और प्राकृतिक आपदाओं से निपटने की क्षमता विकसित करना।
    x. राष्ट्रीय एकता और सामाजिक सद्भाव का अभ्यास करें।

    शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि जनपद सदस्य फिरंगी राम साहू , विशिष्ट अतिथि युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष सुजीत जायसवाल, उपसरपंच संतोष साहू, गौठान समिति अध्यक्ष संतोष यादव, अध्यक्षता डॉ बलदाउ डड़सेना ने किया। अतिथियों ने मां सरस्वती, भारत माता व स्वामी विवेकानंद के समक्ष दीप प्रज्वलित करके किया। इसके पश्चात छात्राओं ने सरस्वती वंदना सुनाई। राष्ट्रीय सेवा योजना का लक्ष्य गीत गाया। उमुख्यातिथि फिरंगी राम साहू ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना के माध्यम से समाज सेवा करने का अवसर मिलता है। बच्चों को समाजसेवा के प्रति जागरूक करना ही एनएसएस का उद्देश्य है। डॉ बलदाउ डड़सेना ने कहा कि आज बहुत ही सौभाग्य की बात है कि आज हमारे ग्राम पुरगाव में राष्ट्रीय सेवा योजना का शिविर का आयोजन हो रहा है। शिवीर में जैसा कार्य मिलेगा तो मुझे आशा है उन सभी कार्यों को आप निश्चित रूप से निर्वाहन करेंगे।सुजीत जायसवाल ने महत्व पर प्रकाश डाला। छात्र-छात्राओं को नैतिक शिक्षा की जानकारी दी। उन्होंने बच्चों से बड़ों का सम्मान करने, व्यवहार कुशलता व आपसी भाईचारा बनाए रखने की अपील की। संतोष यादव ने छात्र-छात्राओं को चरित्र व आचरण के विषय में बताया। कहा कि छात्र जीवन में अनुशासन का होना अत्यंत आवश्यक है। कार्यक्रम अधिकारी नारायण बैष्णव ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना के माध्यम छात्र-छात्राओं को चरित्र निर्माण के लिए नए अवसर मिलते हैं। शिविर में 65 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम के उपरांत स्वयंसेवकों ने सफाई अभियान चलाकर स्कूल परिसर में साफ- सफाई की और पौधों की निराई व गुड़ाई की। इस दौरान प्राचार्य राजू आदित्य, देवानंद देवांगन, कार्तिक जायसवाल, गिरवर डड़सेना, दीपेश जायसवाल, चंद्रकुमार श्रीवास, सुरेन्द्र देवांगन, गुप्ता सर, रामेश्वर जायसवाल सहित शिक्षक व छात्र छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

    एनएसएस शिविर में धूमपान व तंबाकू उत्पाद छोड़ने जगाई अलख : शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कटगी की इकाई के सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई शिविर में छात्राओं ने धूमपान और अन्य तंबाकू उत्पादों के सेवन से होने वाली बीमारियों के प्रति जागरूक किया। ध्रूमपान व तंबाकू से दूर रहने की अपील की गई।

    पुरगांव में शनिवार को आयोजित एनएसएस शिविर के दूसरे दिन छात्राओं ने धूमपान व तंबाकू उत्पाद छोड़ने की अलख जगाई। लोगों को धूमपान व तंबाकू छोड़ने के लिए प्रेरित किया। बताया कि लंबे समय तक धूमपान या किसी अन्य रूप से तंबाकू सेवन से बहुत सी शरीरिक समस्याएं पैदा होती हैं। इसलिए हर व्यक्ति की जिम्मेदारी है कि वह धूमपान और तंबाकू उत्पादों से दूर रहे। अन्य लोगों को भी धूमपान व तंबाकू छोड़ने के लिए प्रेरित करें।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp
    Ghatna Manchan
    • Website

    Related Posts

    Featured

    सरसीवां थाना के सामने ट्रक की चपेट में आया युवक, पैर पर चढ़ा पहिया…बाल-बाल बची जान…

    November 21, 2026
    Featured

    बिलाईगढ़ : भटगांव में तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई…हादसे में 18 वर्षीय युवक की मौत…दूसरा गंभीर…

    November 21, 2026
    Featured

    बलौदाबाजार ब्रेकिंग : सुकली में दर्दनाक घटना…मां और दो मासूम बच्चों की जहर सेवन से मौत, इलाके में पसरा मातम…

    November 20, 2026
    Featured

    राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह में बलौदा बाज़ार के तुलसी प्रसाद साहू ने बढ़ाया जिले का मान,‘नवदीप गुरु गौरव सम्मान 2026’ से हुए सम्मानित…

    November 16, 2026
    Featured

    गिधौरी : घटमड़वा नाला बांधा में मिले युवक के शव की गुत्थी सुलझी…आरोपी किशन साहू गिरफ्तार…आरोपी ने ऐसे दिया था घटना को अंजाम…

    November 15, 2026
    Featured

    9 वीं की छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या… इस वजह से उठाया खौफनाक कदम…

    November 2, 2026
    Top Posts

    बिलाईगढ़ ब्रेकिंग : सड़क हादसे में युवक की दर्दनाक मौत…पवनी के जे.एम.के. स्कूल के पास की घटना…

    October 29, 20265,260 Views

    बिलाईगढ़ : पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में 7 आरोपियों को किया गिरफ्तार…छेरछेरा त्योहार के दिन प्राणघातक हमले को दिया था अंजाम…

    January 8, 20262,145 Views

    गिधौरी : झाड़-फूंक और बैगागिरी की आड़ में महिला से छेड़छाड़ करने वाला 60 वर्षीय वृद्ध आरोपी गिरफ्तार…

    July 18, 20262,001 Views

    शिवरीनारायण मेले में बड़ा हादसा…आकाश झूला टूटा…दो युवतियां गंभीर रूप से घायल…

    February 10, 20261,764 Views
    Don't Miss

    सरसीवां थाना के सामने ट्रक की चपेट में आया युवक, पैर पर चढ़ा पहिया…बाल-बाल बची जान…

    By Ghatna ManchanNovember 21, 20260

    सरसीवां थाना के सामने ट्रक की चपेट में आया युवक, पैर पर चढ़ा पहिया…बाल-बाल बची…

    बिलाईगढ़ : भटगांव में तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई…हादसे में 18 वर्षीय युवक की मौत…दूसरा गंभीर…

    November 21, 2026

    बलौदाबाजार ब्रेकिंग : सुकली में दर्दनाक घटना…मां और दो मासूम बच्चों की जहर सेवन से मौत, इलाके में पसरा मातम…

    November 20, 2026

    राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह में बलौदा बाज़ार के तुलसी प्रसाद साहू ने बढ़ाया जिले का मान,‘नवदीप गुरु गौरव सम्मान 2026’ से हुए सम्मानित…

    November 16, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    1074939
    About Us
    About Us

    घटना मंच भारत का राष्ट्रीय हिंदी मासिक अखबार है। जिसका उद्देश्य देश एवं प्रदेश के प्रमुख खबरों को अखबार एवं न्यूज पोर्टल के माध्यम से आमजनों तक पहुँचाना है। घटना मंच अखबार एवं वेब पोर्टल पर प्रकाशित समस्त समाचार, फोटो एवं वीडियो के लिए संवाददाता, खबर भेजने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। घटना मंच अखबार के स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक एवं संपादक इसके लिए जिम्मेदार नहीं होंगे। अतः खबर की सत्यता की जाँच करने के बाद ही खबर भेजें।

    Facebook X (Twitter) WhatsApp
    प्रधान संपादक
    प्रधान संपादक

    रूपेश श्रीवास

    Important Pages
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Terms and Conditions
    • Our Team
    © 2026 Ghatna Manchan. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.