छत्तीसगढ़ : करंट की चपेट में आने से हाथी की मौत…जंगली जानवरों का शिकार करने बिछाया था तार…

Must Read
- Advertisement -
- Advertisement -

महासमुंद : जिला मुख्यालय महासमुंद से 22 किमी दूर कोडार एलबीसी नहर में विद्युत करंट से एक नर हाथी की मौत हो गई। घटना 7 जनवरी की रात 9-10 बजे की है। हाथी गस्त दल को जैसे ही हाथी को करंट लगने की सूचना मिली। वन विभाग के अधिकारियों में हड़कंप मच गया। रात में करीब 11 बजे रायपुर और महासमुंद से वन अमला का घटनास्थल पर जमावड़ा लग गया।

रफ्तार का कहर : छत्तीसगढ़ में तेज रफ्तार कार ने एक्टिवा को रौंदा…एक्टिवा सवार पति पत्नी की दर्दनाक मौत…

- Advertisement -

वन विभाग के अधिकारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इन दिनों वन्य प्राणियों का शिकार करने वाला गिरोह सक्रिय है। कोडार जलाशय के पास 11 केवी विद्युत लाइन में हुकिंग कर तार बिछाया गया था। दो हाथी गरियाबंद जिले से विचरण करते हुए महासमुंद के रास्ते सिरपुर क्षेत्र की ओर बढ़ रहे थे। इनमें से एक दंतैल हाथी शिकारियों के द्वारा बिछाए गए तार के संपर्क में आ गया। इससे नर हाथी की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

Latest News

बिलाईगढ़ : शा. उ. मा. वि. खुरसुला में पालक शिक्षक बैठक सम्पन्न…बच्चों के सर्वांगीण विकास को लेकर हुई चर्चा…

बिलाईगढ़ : शा. उ. मा. वि. खुरसुला में पालक शिक्षक बैठक सम्पन्न...बच्चों के सर्वांगीण विकास को लेकर हुई चर्चा... बिलाईगढ़...

More Articles Like This

error: Content is protected !!