बाप को मारकर पेड़ पर लटका दिया : झाड़-फूंक के चलते बेटों को ताने मारते थे लोग, गुस्साए युवकों ने डंडे से पीट-पीटकर मार डाला…

Must Read
- Advertisement -
- Advertisement -

बाप को मारकर पेड़ पर लटका दिया : झाड़-फूंक के चलते बेटों को ताने मारते थे लोग, गुस्साए युवकों ने डंडे से पीट-पीटकर मार डाला…

- Advertisement -

छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में 4 दिन पहले हुई बुजुर्ग की हत्या मामले का राज खुल गया है। असल में उसकी हत्या उसके 2 बेटों ने ही की थी। बेटों ने अपने पिता को इसलिए मार दिया, क्योंकि बुजुर्ग झाड़-फूंक करता था। इसलिए लोग उन्हें ताने मारा करते थे। इसलिए आरोपियों ने अपने चचेरे भाई और दोस्त के साथ मिलकर बुजुर्ग की डंडे से पीट-पीटकर हत्या की। फिर पेड़ पर फंदे से उसके शव को लटका दिया था। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

CG छुट्टी ब्रेकिंग : स्कूलों में छुट्टी का फर्जी आदेश हुआ वायरल…कलेक्टर ने दिया जांच व कारवाई का आदेश…पढ़े फर्जी आदेश…

बता दे कि 6 जनवरी को घोटिया निवासी दरियाव कुमेटी (70) की लाश पेड़ से लटकी हुई मिली थी। उसके एक दिन पहले वह रात को अपने खेत के पास बने मकान में पत्नी और मां के साथ सो रहा था। उसी वक्त नकाबपोश बदमाश उसे घर से उठाकर ले गए थे। इसके बाद उसकी हत्या कर दी गई थी। अगले दिन परिजनों ने ही उसकी लाश देखी थी। जिसके बाद परिजनों ने ही पुलिस को इसकी सूचना दी थी। तब से पुलिस इस केस में जांच कर रही थी।

CG छुट्टी ब्रेकिंग : स्कूलों में छुट्टी का फर्जी आदेश हुआ वायरल…कलेक्टर ने दिया जांच व कारवाई का आदेश…पढ़े फर्जी आदेश…

बताया गया कि बुजुर्ग के शरीर में काफी चोट के निशान मिले थे। इसी वजह से पुलिस हत्या के एंगल से ही जांच कर रही थी। इस बीच पुलिस को पता चला कि बुजुर्ग का उसके बेटों से कुछ दिन पहले विवाद भी हुआ था। इसके बाद पुलिस ने बुजुर्ग के बेटों को हिरासत में लिया था। मगर पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को गुमराह करना शुरू कर दिया था। बाद में जब पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की, तब उन्होंने अपना जुर्म कबूल कर लिया। आरोपी तुरसेन कुमेटी और नरसिंह कुमेटी ने पुलिस को बताया कि पिता जी झाड़-फूंक करते थे। इसलिए लोग हमें ताने मारते थे। कुछ दिन पहले धान बेचने का पैसा भी आया था। हमने उनसे पैसे मांगे। मगर उसने पैसे देने से इनकार कर दिया था। जिसके चलते हमारा विवाद भी हुआ। लेकिन लोग हमें आए दिन ताने मारते थे। इसलिए हम लोगों ने मिलकर पिता को मारने का प्लान बनाया था।

आरोपियों ने बताया कि घटना के दिन हमने अपने चचेरे भाई जय कुमेटी और दोस्त सनत दुग्गा को भी बुलाया था। इसके बाद हम रात को खेत वाले घर गए और वहां से हमने दरियाव को उठाया और पेड़ की तरफ ले गए। वहां हमने लाठी-ंडंडे से उसे बेदम पीटा। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद घर में जाकर सो गए थे। आरोपियों ने बताया किसी को पता नहीं चले। इसलिए हम लोग सुबह तक घर पर ही थे। उसी दौरान हमारी मां ने हमें इस बारे में जानकारी दी थी। पुलिस को भी पता नहीं चले। इसलिए हम लोगों ने ही पुलिस को फोन किया था। पुलिस ने दोनों आरोपी की निशानदेही पर 2 और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Latest News

बलौदाबाजार : कटगी में 4 वार्डों के पंच निर्विरोध चुने गए…सरपंच पद की दौड़ में 2 प्रत्याशी बरकरार…

बलौदाबाजार : कटगी में 4 वार्डों के पंच निर्विरोध चुने गए...सरपंच पद की दौड़ में 2 प्रत्याशी बरकरार... दिनेश देवांगन कटगी...

More Articles Like This

error: Content is protected !!