द्रोणा पब्लिक स्कूल बया में दो दिवसीय वार्षिक खेल महोत्सव का हुआ समापन…

Must Read
- Advertisement -
- Advertisement -

बसना : द्रोणा पब्लिक स्कूल बया में वार्षिक खेल का आयोजन प्राचार्य श्री सुभाष डनसेना के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सागर शिक्षण समिति भटगांव के अध्यक्ष डॉ. दीपक डनसेना जी रहे।

- Advertisement -

इस वार्षिक महोत्सव में विभिन्न खेलों का आयोजन किया गया था। जिसमें विद्यालय के छात्रों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। खेल का शुभारंभ मुख्य अतिथि के द्वारा दीप प्रज्वलित एवं रिबन काटकर कर किया गया एवं इस खेल महोत्सव के द्वारा विद्यार्थियों को खेलकूद को हमारे जीवन में महत्व को बताया गया और स्वास्थ्य के प्रति जागरुक किया गया। खेल महोत्सव का मुख्य आकर्षण प्रातः प्रभात फेरी के साथ, खो – खो, कबड्डी, 100 मीटर दौड़, 200 मीटर दौड़, लम्बी कुद आदि रहा। वही नन्हे विद्यार्थियों की मनोरंजन हेतु जलेबी कूद, लंगडी दौड़, मेंढक दौड़, बोरा रेस, चम्मच रेस का आयोजन किया गया।

इस दौरान मुख्य अतिथि डॉ. दीपक डनसेना जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि हमें अपने जीवन में अनुशासन से रहना चाहिए साथ ही नशा पान से दूर रहना चाहिए, जिससे हम स्वस्थ रहें। मंच का संचालन कर रहे किशन यादव ने कहा कि हमें समता का भाव रखकर कार्य करना चाहिए।

मालगाड़ी पर चढ़ हाईवोल्टेज तार को पकड़कर आत्महत्या की कोशिश…रेलवे स्टेशन पर जलता हुआ नीचे गिरा युवक, बिलासपुर के सिम्स भेजा गया…

इस अवसर पर प्रमुख रूप से विद्यालय के प्राचार्य सुभाष डनसेना, शिक्षिकगण देवेंद्र डडसेना, पूजा यादव, डिंपल साहू, डिगेश्वरी नायक, राम बरिहा, प्रवीण बरिहा, पालक गण में धनंजय देवांगन, नर्मदा नेताम, प्रवीण नेताम, दिनेश त्रिवेदी, देवेंद्र बीसी, आशीष साहू आदि उपस्थित रहे।

Latest News

मैनपुर में विकास कार्यो को लेकर आरईएस एसडीओ पर लगे गंभीर आरोप…सरपंच संघ ने खोला मोर्चा…

मैनपुर में विकास कार्यो को लेकर आरईएस एसडीओ पर लगे गंभीर आरोप...सरपंच संघ ने खोला मोर्चा... गिरीश सोनवानी मैनपुर : मैनपुर...

More Articles Like This

error: Content is protected !!