Close Menu
Ghatna ManchanGhatna Manchan
    What's Hot

    सरसीवां थाना के सामने ट्रक की चपेट में आया युवक, पैर पर चढ़ा पहिया…बाल-बाल बची जान…

    November 21, 2026

    बिलाईगढ़ : भटगांव में तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई…हादसे में 18 वर्षीय युवक की मौत…दूसरा गंभीर…

    November 21, 2026

    बलौदाबाजार ब्रेकिंग : सुकली में दर्दनाक घटना…मां और दो मासूम बच्चों की जहर सेवन से मौत, इलाके में पसरा मातम…

    November 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Ghatna ManchanGhatna Manchan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • घटना मंचन
    • छत्तीसगढ़
    • भारत
    • विश्व
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • मनोरंजन
    Ghatna ManchanGhatna Manchan
    Home » छत्तीसगढ़ : विश्व में बसना ने एक बार फिर फहराया परचम…कलश यात्रा में गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में बने दो रिकार्ड…25 हजार से अधिक महिलाओं ने…पढ़े पूरी खबर…
    Featured

    छत्तीसगढ़ : विश्व में बसना ने एक बार फिर फहराया परचम…कलश यात्रा में गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में बने दो रिकार्ड…25 हजार से अधिक महिलाओं ने…पढ़े पूरी खबर…

    Ghatna ManchanBy Ghatna ManchanJanuary 16, 2023
    Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp

    बसना : सर्व समाज द्वारा आयोजित श्रीमद् भागवत कथा के एक दिन पूर्व राधेकृष्ण की भक्ति से सराबोर बसना नगर के लिये आज का दिन गौरव का दिन साबित हुआ। इस दिन नीलांचल सेवा समिति के स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित भव्य कलश यात्रा ने विश्व कीर्तिमान स्थापित किया। बसना विधानसभा की जनता ने एक बार फिर हाईस्कूल मैदान से कथा स्थल दशहरा मैदान तक बड़े ही भक्ति भाव से 25 हजार से ज्यादा महिलाएं एक ही रंग के पीला साड़ी पहनकर मंगल कलश यात्रा में शामिल होकर गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में कलश यात्रा में सबसे ज्यादा संख्या 25 हजार से ज्यादा, एक ही रंग साड़ी पहनकर कलश यात्रा में शामिल होने का दो-दो रिकार्ड दर्ज कराकर विश्व में बसना का परचम फहराया। हाईस्कूल मैदान में सुबह 10:30 बजे कथा व्यास पं. हिमांशु कृष्ण भारद्वाज के सानिध्य में कार्यक्रम के संयोजक व नीलांचल सेवा समिति के संस्थापक डॉ. संपत अग्रवाल सिर में श्रीमद्भागवत महापुराण को एवं उनकी पत्नी सरोज अग्रवाल ने सिर में कलश धारण किया। तत्पश्चात 25 हजार से ज्यादा की संख्या में माता और बहनों ने पीला साड़ी पहन अपने सिर पर मंगल कलश धारण किये हुए ऐतिहासिक मंगल कलश यात्रा निकाली गयी, जो नगर के मुख्य सड़क मार्ग से होते हुए शहीद वीरनारायण सिंह चौक से कथास्थल बसना पदमपुर सड़क मार्ग स्थित दशहरा मैदान में समाप्त हुई। जिसमें नगर सहित बसना विधानसभा के लगभग सभी गांवो से महिलाएं शामिल हुई। प्रथम पंक्ति में भागवत पार्टी एवं 51 कीर्तन मंडली के दल भगवान के भजन गाते बजाते, रथ में भगवान बांके बिहारी एवं भगवान श्रीराधा-कृष्ण मनमोहक झांकी, दूसरे पंक्ति में कार्यक्रम के संयोजक डॉ. संपत अग्रवाल सहपरिवार सहित साथ बसना विधानसभा की 25 हजार से ज्यादा की संख्या में पीला वस्त्र धारण किये महिलाएं ओड़िसी संस्कृति में हर्ष उल्लास के साथ हुलहुली के भगवान राधा कृष्ण के जय घोष के नारे के साथ नगर भ्रमण किया।

    इस दौरान कलश यात्रा के बीच में खुले गाड़ी में पं. हिमांशु कृष्ण भारद्वाज सहित रामायण के राम सीता लखन और हनुमान, भगवान भोलेशंकर आर्कषक झांकी के साथ ढोल टासा एवं डीजे की धुन में नगर का पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। इस दौरान सिटी सिनेमा के पास पनिका मानिकपुरी एवं अघरिया समाज अग्रवाल नर्सिग होम के सामने कलार एवं कोलता समाज बस स्टेशन के पास, तेली समाज एवं कायस्थ समाज हेल्थ केयर के पास, मड़वाड़ी युवा मंच एवं सिक्ख समाज शहीद वीर नारायण सिंह चौक के पास, ब्राम्हण समाज एवं सतनामी समाज, मरार समाज, बंजारा समाज समेत अनेक समाज प्रमुखों सहित सड़क मार्ग में सामाजिकजनों सहित नगर व क्षेत्र की महिलाओं ने बड़ी श्रद्धा भाव से पुष्प वर्षाकर भगवान श्री लड्डूकृष्ण कथा व्यास पं. हिमांशु कृष्ण भारद्वाज एवं कलश यात्रियों का स्वागत सत्कार किया।

    इस दौरान गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड एशिया प्रमुख मनीष बिश्नोई गिरीश नागवंशी मौजूद रहे और कलश यात्रा कार्यक्रम का बारीकी नजर बनाये रखते हुए पूरे कार्यक्रम कवरेज एवं निरीक्षण किया। कथास्थल में प्रमुख रूप से अतिथि के रूप में धर्म जागरण के प्रमुख राजेन्द्र कुमार, छत्तीसगढ़ के प्रथम नेता प्रतिपक्ष नंदकुमार साय, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सरला कोसरिया, महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत, भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश महामंत्री विभा अवस्थी, संध्या तिवारी, पुष्पलता चौहान, श्वेता अग्रवाल भाजपा प्रदेश कोषाध्यक्ष नंदन जैन, भाजपा बरगढ़ जिलाध्यक्ष अश्वनी संड़गी, डॉ.नीता नायक सहित गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड एशिया प्रमुख मनीष बिश्नोई गिरीश नागवंशी मौजूद रहे। जहां बसना विधानसभा 25 से ज्यादा की संख्या में कलश यात्री महिलाओं के बीच में गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड एशिया प्रमुख डॉ.मनीष बिश्नोई ने वर्ल्ड रिकॉर्ड की गोल्डन बुक में नीलांचल सेवा समिति द्वारा बसना छग भारत से विश्व रिकॉर्ड ‘सबसे बड़ी कलश यात्रा’ में 25 हजार से ज्यादा की संख्या में महिलाओं को अपने सिर पर पवित्र कलश लेकर यात्रा करने और एक जैसी पोशाक साड़ी पहनने वाली सबसे ज्यादा महिलाओं’ का विश्व रिकॉर्ड बनने की घोषणा करते ही मौजदू हजारों लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई। महिलाओं ने हुलहुली पुरुषों ने ताली गड़गड़ाहट एवं राधे राधे की आवाज से पूरा बसना नगर गूंज उठा। कार्यक्रम के संयोजक एवं नीलांचल सेवा समिति के संथापक डॉ. संपत अग्रवाल को गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड टीम ने दो-दो गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड का प्रशस्ति पत्र प्रदान किया। जिसके साक्षी बने देश प्रदेश से आये अतिथि, समाज प्रमुख व 25 हजार से ज्यादा की संख्या में कलश धारण करने वाली महिलाएं एवं क्षेत्रवासी समेत हज़ारों लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई। कार्यक्रम के संयोजक व नीलांचल सेवा समिति के संस्थापक डॉ. संपत अग्रवाल ने कहा कि पं. हिमांशु महाराज की सानिध्य में सर्व समाज व क्षेत्र विधानसभा द्वारा आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के मंगल कलश यात्रा में बसना विधानसभा की माताओं एवं बहनों की भक्ति, श्रद्धा एवं तपस्या से श्रीमद्भागवत कथा पर गोल्डन बुक वर्ल्ड रिकार्ड में दो-दो अनोखा रिकार्ड स्थापित करने का सौभाग्य मिला है। ये वर्ल्ड रिकार्ड विधानसभा क्षेत्र की जनता का है आपका है। इसके पूर्व भी नर सेवा नारायण सेवा के ध्येय के साथ अग्रसर नीलांचल सेवा समिति को हरिनाम संकीर्तन में 20 मई 2018 को 30 हजार लोगों एक साथ हरिनाम संकीर्तन नाम लेने एवं मृदंग वादन में दो-दो गोल्डन बुक वर्ल्ड रिकार्ड में नाम दर्ज हो चुका है। डॉ सम्पत ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन कोरोना काल बसना विधानसभा में 500 लोगों के असामयिक मृत्यु पर उनके आत्मा की शांति एवं क्षेत्र के सुख, समृद्धि, विकास के साथ सभी सुखी हों, सभी निरोग हों और सबका कल्याण हो इसी उद्देश्य से किया जा रहा है। साथ ही श्रद्धालुओं एवं क्षेत्रवासियों को अगले सात दिनों तक कथा श्रवण कर पुण्य लाभ लेने की अपील की।

     

     

    News Credit : Azadnews24.com

    Share. Facebook Twitter WhatsApp
    Ghatna Manchan
    • Website

    Related Posts

    Featured

    सरसीवां थाना के सामने ट्रक की चपेट में आया युवक, पैर पर चढ़ा पहिया…बाल-बाल बची जान…

    November 21, 2026
    Featured

    बिलाईगढ़ : भटगांव में तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई…हादसे में 18 वर्षीय युवक की मौत…दूसरा गंभीर…

    November 21, 2026
    Featured

    बलौदाबाजार ब्रेकिंग : सुकली में दर्दनाक घटना…मां और दो मासूम बच्चों की जहर सेवन से मौत, इलाके में पसरा मातम…

    November 20, 2026
    Featured

    राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह में बलौदा बाज़ार के तुलसी प्रसाद साहू ने बढ़ाया जिले का मान,‘नवदीप गुरु गौरव सम्मान 2026’ से हुए सम्मानित…

    November 16, 2026
    Featured

    गिधौरी : घटमड़वा नाला बांधा में मिले युवक के शव की गुत्थी सुलझी…आरोपी किशन साहू गिरफ्तार…आरोपी ने ऐसे दिया था घटना को अंजाम…

    November 15, 2026
    Featured

    9 वीं की छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या… इस वजह से उठाया खौफनाक कदम…

    November 2, 2026
    Top Posts

    बिलाईगढ़ ब्रेकिंग : सड़क हादसे में युवक की दर्दनाक मौत…पवनी के जे.एम.के. स्कूल के पास की घटना…

    October 29, 20265,261 Views

    बिलाईगढ़ : पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में 7 आरोपियों को किया गिरफ्तार…छेरछेरा त्योहार के दिन प्राणघातक हमले को दिया था अंजाम…

    January 8, 20262,145 Views

    गिधौरी : झाड़-फूंक और बैगागिरी की आड़ में महिला से छेड़छाड़ करने वाला 60 वर्षीय वृद्ध आरोपी गिरफ्तार…

    July 18, 20262,001 Views

    शिवरीनारायण मेले में बड़ा हादसा…आकाश झूला टूटा…दो युवतियां गंभीर रूप से घायल…

    February 10, 20261,764 Views
    Don't Miss

    सरसीवां थाना के सामने ट्रक की चपेट में आया युवक, पैर पर चढ़ा पहिया…बाल-बाल बची जान…

    By Ghatna ManchanNovember 21, 20260

    सरसीवां थाना के सामने ट्रक की चपेट में आया युवक, पैर पर चढ़ा पहिया…बाल-बाल बची…

    बिलाईगढ़ : भटगांव में तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई…हादसे में 18 वर्षीय युवक की मौत…दूसरा गंभीर…

    November 21, 2026

    बलौदाबाजार ब्रेकिंग : सुकली में दर्दनाक घटना…मां और दो मासूम बच्चों की जहर सेवन से मौत, इलाके में पसरा मातम…

    November 20, 2026

    राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह में बलौदा बाज़ार के तुलसी प्रसाद साहू ने बढ़ाया जिले का मान,‘नवदीप गुरु गौरव सम्मान 2026’ से हुए सम्मानित…

    November 16, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    1075058
    About Us
    About Us

    घटना मंच भारत का राष्ट्रीय हिंदी मासिक अखबार है। जिसका उद्देश्य देश एवं प्रदेश के प्रमुख खबरों को अखबार एवं न्यूज पोर्टल के माध्यम से आमजनों तक पहुँचाना है। घटना मंच अखबार एवं वेब पोर्टल पर प्रकाशित समस्त समाचार, फोटो एवं वीडियो के लिए संवाददाता, खबर भेजने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। घटना मंच अखबार के स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक एवं संपादक इसके लिए जिम्मेदार नहीं होंगे। अतः खबर की सत्यता की जाँच करने के बाद ही खबर भेजें।

    Facebook X (Twitter) WhatsApp
    प्रधान संपादक
    प्रधान संपादक

    रूपेश श्रीवास

    Important Pages
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Terms and Conditions
    • Our Team
    © 2026 Ghatna Manchan. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.