रूपेश श्रीवास
सारंगढ : युवा क्रिकेट क्लब खरवानी छोटे द्वारा आयोजित टेनिस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता के समापन के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में जिला कांग्रेस कमेटी रायगढ़ ग्रामीण के अध्यक्ष अरुण मालाकार, विशिष्ट अतिथि के रूप में जनपद पंचायत सदस्य प्रतिनिधि जीवन पटेल, राजीव युवा मितान क्लब विधानसभा संयोजक महेंद्र गुप्ता, ग्राम पंचायत खरवानी छोटे के उपसरपंच रामलाल पटेल, विक्की पटेल आदि शामिल हुए।
बता दे कि फाइनल मैच मानिकपुर और पंडरीपाली के मध्य खेला गया, जिसमें मानिकपुर की टीम विजयी रही और पंडरीपाली कि टीम उपविजेता रही। दोनों टीमों को अथितियों ने पुरस्कार वितरण कर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी।







