रूपेश श्रीवास
बिलाईगढ़ : बिलाईगढ़ विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत पवनी में आज संसदीय सचिव चंद्रदेव राय एवं अध्यक्ष प्रदेश साहू संघ छत्तीसगढ़ टहल सिंह साहू, संत माता कर्मा मंदिर निर्माण हेतु भूमिपूजन करेंगे। वही अध्यक्ष तेलघानी बोर्ड छत्तीसगढ़ शासन संदीप साहू कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में अध्यक्ष जिला साहू संघ सारंगढ़ बिलाईगढ़ तोषराम साहू, अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी भागवत साहू, सभापति जिला पंचायत बलौदाबाजार भूपेंद्र विक्रांत साहू, अध्यक्ष तहसील साहू संघ बिलाईगढ़ शनि साहू एवं अध्यक्ष परिक्षेत्र साहू संघ पवनी हेतराम साहू विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे। साथ ही अति विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदेश अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ, विभिन्न जिले के जिला अध्यक्ष, परिक्षेत्र अध्यक्ष, तहसील अध्यक्ष, ग्राम अध्यक्ष शामिल होंगे।







