रायपुर : रायपुर में बीती रात गैंगवार में दो की हत्या कर दी गई। घटना के बाद आरोपी फरार है, जिसकी तलाश राजधानी पुलिस कर रही है। घटना पंडरी थाना क्षेत्र के दलदल सिवनी की है।
मिली जानकारी के अनुसार सोमवार की रात 9 बजे के आसपास शिवाजी नगर के युवकों का दो गुट आपस मे ही भीड़ गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी गोकुल साहू के गुट ने गोकुल डहरिया और उसके साथियों पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में जितेंद्र डहरिया और गोकुल निषाद नाम के युवक के पेट और सीने में चाकू से कई हमले किए गए। जिससे एक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई जबकि दूसरे ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी होते ही पुलिस मामले कि जांच कर रही है।







