गिरीश सोनवानी
गरियाबंद : गरियाबंद पुलिस अधीक्षक अमित तुकाराम कांबले के निर्देश पर गरियाबंद जिले में सड़क सुरक्षा सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। आज इस आयोजन का अंतिम दिन था. इस अवसर पर देवभोग पुलिस द्वारा आम नागरिकों को सड़क सुरक्षा सप्ताह के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई और उन्हें यातायात के नियमों का किस तरह से पालन करना है उसके बारे में बताया गया, साथ ही देवभोग के दस प्रतिष्ठित व्यक्ति को जिन्होंने इस आयोजन को लेकर अपने विचार रखे उन्हें मोमेंटो देकर पुलिस ने सम्मानित किया।
इस दौरान देवभोग थाना प्रभारी बोधन साहू ने कहा कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य रोड में चलने वाले लोग जो दुपहिया वाहन और चार पहिया वाहन में चलते हैं वे सुरक्षा पूर्वक स्वयं चलें। आगे उन्होंने कहा कि लोगों को यातायात के सभी नियमों का पालन करना चाहिए जिससे की दुर्घटनाओं से बचा जा सके।







