रूपेश श्रीवास
बिलाईगढ़ : बिलाईगढ़ विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत पवनी में आज संसदीय सचिव चंद्रदेव राय एवं अध्यक्ष प्रदेश साहू संघ छत्तीसगढ़ टहल सिंह साहू ने संत माता कर्मा मंदिर निर्माण हेतु भूमिपूजन किया। इस दौरान संसदीय सचिव चंद्रदेव राय के पवनी पहुंचने पर समाज के लोगों ने उनका आतिशी स्वागत किया। तत्पश्चात संसदीय सचिव राय ने मंदिर निर्माण हेतु भूमि पूजन किया। इस दौरान श्री राय ने लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि वे साहू समाज हमेशा एकजुट होकर रहने वाला समाज है, उन्होंने कहा कि वे पवनी के विकास के लिए हमेशा तत्पर रहेंगे। वही इस दौरान उन्होंने पवनी के द्वारिका साहू द्वारा की मांग को ध्यान रखते हुए कर्मा माता मंदिर निर्माण हेतु 4 लाख, 15 फिट की हनुमान जी की मूर्ति निर्माण हेतु 1 लाख, सीसी रोड निर्माण हेतु 5 लाख, शिवप्रसाद के लिए 50 हजार जनसंपर्क राशि, पूजा डांडिया ग्रुप के लिए 5 हजार एवं कीर्तन मंडली के लिए 5 हजार रुपये की घोषणा की। वही जिला पंचायत सभापति विक्रांत साहू ने भी मंदिर निर्माण हेतु 2 लाख रुपये की घोषणा की। जिस पर साहू समाज सहित ग्रामीणों ने उनका आभार जताया।
गणतंत्र दिवस पर संसदीय सचिव चंद्रदेव राय जांजगीर चाम्पा में करेंगे ध्वजारोहण…
इस दौरान अध्यक्ष तेलघानी बोर्ड छत्तीसगढ़ शासन संदीप साहू, अध्यक्ष जिला साहू संघ सारंगढ़ बिलाईगढ़ तोषराम साहू, अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी भागवत साहू, सभापति जिला पंचायत बलौदाबाजार भूपेंद्र विक्रांत साहू, अध्यक्ष तहसील साहू संघ बिलाईगढ़ शनि साहू एवं अध्यक्ष परिक्षेत्र साहू संघ पवनी हेतराम साहू, श्रीमती शीलू साहू प्रदेश अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ सहित विभिन्न जिले के जिला अध्यक्ष, परिक्षेत्र अध्यक्ष, तहसील अध्यक्ष, ग्राम अध्यक्ष और ग्रामवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।







