Close Menu
Ghatna ManchanGhatna Manchan
    What's Hot

    सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलाईगढ़ में सेवा संकल्प रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन, विनोद डडसेना ने किया 17 वी बार रक्त दान…

    September 18, 2026

    पवनी : शिक्षक दिवस पर सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान समारोह आयोजित…

    September 6, 2026

    पवनी में पहली बार होगा सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान समारोह…शिक्षक दिवस के अवसर पर वर्तमान शिक्षक करेंगे अपने वरिष्ठ शिक्षकों का सम्मान, शिक्षा जगत में उत्साह…

    September 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Ghatna ManchanGhatna Manchan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • घटना मंचन
    • छत्तीसगढ़
    • भारत
    • विश्व
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • मनोरंजन
    Ghatna ManchanGhatna Manchan
    Home » पवनी के युवा की कहानी : खुद का खर्च निकालने ड्रॉपर बैच को पढ़ाया…पार्ट टाइम जॉब के साथ की नीट की तैयारी…आर्थिक तंगी के बीच होनहार छात्र ने पाई मंजिल…
    Featured

    पवनी के युवा की कहानी : खुद का खर्च निकालने ड्रॉपर बैच को पढ़ाया…पार्ट टाइम जॉब के साथ की नीट की तैयारी…आर्थिक तंगी के बीच होनहार छात्र ने पाई मंजिल…

    Ghatna ManchanBy Ghatna ManchanJanuary 20, 2023No Comments3 Mins Read2 Views
    Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp

    बिलाईगढ़ : आठवीं पास किसान पिता का सपना था कि घर में कोई एक डॉक्टर होना चाहिए। वे खुद आर्थिक परिस्थिति खराब होने के कारण ठीक से पढ़ नहीं पाए लेकिन फैसला किया कि चाहे कुछ भी हो जाए बेटे को डॉक्टर जरूर बनाएंगे। यहीं से एक पिता के सपने को बेटे फिरेंद्र ने भी गले से लगा लिया और कूद गए कॉम्पिटिशन की दौड़ में। साल दर साल मिलती असफलताओं के साथ पैसे की तंगी ने भी फिरेंद्र की खूब परीक्षा ली। पर कहते हैं कि मेहनत करने वालों की कभी हार नहीं होती। कुछ ऐसा ही हुआ सारंगगढ़-बिलाईगढ़ जिले के छोटे से गांव पवनी के रहने वाले फिरेंद्र साहू के साथ। 12 वीं के बाद नीट की तैयारी करते हुए फिरेंद्र ने न सिर्फ अपनी पढ़ाई की बल्कि ड्रॉपर बैच को कोचिंग पढ़ाते हुए खुद अपने खर्च की जिम्मेदारी भी उठाई। कड़ी मेहनत और लगन की बदौलत तीन साल के ड्रॉप के बाद आखिरकार नीट क्वालिफाई करने में सफल रहे। चंदूलाल चंद्राकर मेमोरियल मेडिकल कॉलेज में एडमिशन मिलते ही फिरेंद्र के पिता खुशी से फूले नहीं समा रहे हैं।फिरेंद्र कहते हैं कि अगर सही तरीके से मेहनत की जाए तो एक न एक दिन सफलता जरूर मिलती है बस जरूरत है थोड़े धैर्य की।

    फिरेंद्र ने आगे बताया कि हिंदी मीडियम और गांव से पढ़ाई होने के कारण मुझे मेडिकल एंट्रेस की ज्यादा जानकारी नहीं थी। बस इतना पता था कि नीट नाम की कोई परीक्षा होती है जिसे पास करने के बाद ही डॉक्टर बनते हैं। किसी तरह परिवार ने पैसे जुटाकर मुझे कोचिंग के लिए भेजा तब यहां आकर पता चला कि नीट आखिर होता क्या है। शुरुआत के दिन तो काफी मुश्किल भरे रहे। कुछ भी समझ नहीं आता था। लगता था कि सबकुछ नया है। स्कूल में मैंने कुछ पढ़ा ही नहीं ऐसा ख्याल बार-बार मन में आता था। कोचिंग में आकर पता चला कि अगर बेसिक ठीक से नहीं पढ़ा तो आगे कुछ नहीं हो पाएगा। इसलिए जीरो से शुरूआत करके पढ़ाई शुरू की। पहला ड्रॉप सिर्फ बेसिक स्ट्रांग करने में निकल गया। दूसरे ड्रॉप में तैयारी करके उतरा तो असफलता मिली। इसलिए मैंने बीएएमएस में एडमिशन ले लिया। यहां पढ़ाई करते हुए मैंने ड्रॉपर बैच को कोचिंग पढ़ाना शुरू किया। साथ-साथ नीट की तैयारी भी करता रहा। तीसरे ड्रॉप में आखिरकार सफलता मिली।

    अवैध धान परिवहन पर बड़ी कार्यवाही…खाद्य विभाग और मंडी विभाग की संयुक्त टीम ने जब्त किया 535 बोरी धान…

    उन्होंने नीट की तैयारी करने वाले स्टूडेंट्स से कहा कि आप सिर्फ मेहनत करो आपका हर सपना पूरा होगा। अगर आप सोचते रहेंगे तो कुछ नहीं होगा। एनसीईआरटी की किताबों को शुरू से पढऩा चाहिए। आज कल आधे से ज्यादा सवाल वहीं से आते हैं। अपने आप पर भरोसा करें तभी सफलता मिलेगी।

    बड़ी खबर : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का काफिला हुआ दुर्घटना ग्रस्त… एक आरक्षक की मौत…2 जवान घायल…मची अफरा तफरी…

    Courtesy : cnewsonline.com

    Share. Facebook Twitter WhatsApp
    Ghatna Manchan
    • Website

    Related Posts

    Featured

    सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलाईगढ़ में सेवा संकल्प रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन, विनोद डडसेना ने किया 17 वी बार रक्त दान…

    September 18, 2026
    Featured

    पवनी : शिक्षक दिवस पर सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान समारोह आयोजित…

    September 6, 2026
    Featured

    पवनी में पहली बार होगा सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान समारोह…शिक्षक दिवस के अवसर पर वर्तमान शिक्षक करेंगे अपने वरिष्ठ शिक्षकों का सम्मान, शिक्षा जगत में उत्साह…

    September 5, 2026
    Featured

    पदोन्नति की मांग को लेकर सैकड़ों शिक्षकों ने घेरा रायपुर जेडी कार्यालय…

    August 25, 2026
    Featured

    बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस की बड़ी कार्रवाई : स्वास्थ्य विभाग में फर्जी स्थानांतरण आदेश व कूटरचना करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार…

    August 23, 2026
    Featured

    बाढ़ अलर्ट जारी : खोले गए बांगो डेम कोरबा के 7 गेट…चांपा, शिवरीनारायण, भटगांव, हसौद, चंद्रपुर, सरिया क्षेत्र में नदी का जल स्तर बढ़ने की सम्भावना…

    August 15, 2026
    Top Posts

    बिलाईगढ़ : पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में 7 आरोपियों को किया गिरफ्तार…छेरछेरा त्योहार के दिन प्राणघातक हमले को दिया था अंजाम…

    January 8, 20262,092 Views

    गिधौरी : झाड़-फूंक और बैगागिरी की आड़ में महिला से छेड़छाड़ करने वाला 60 वर्षीय वृद्ध आरोपी गिरफ्तार…

    July 18, 20261,899 Views

    शिवरीनारायण मेले में बड़ा हादसा…आकाश झूला टूटा…दो युवतियां गंभीर रूप से घायल…

    February 10, 20261,709 Views

    उपलब्धि : बिलाईगढ़ के सोनाडुला गाँव की बेटी पूजा साहू बनीं महिला सुपरीटेंडेंट…CGPSC में ओवरऑल 19 वीं रैंक…

    March 13, 20261,487 Views
    Don't Miss

    सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलाईगढ़ में सेवा संकल्प रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन, विनोद डडसेना ने किया 17 वी बार रक्त दान…

    By Ghatna ManchanSeptember 18, 20260

    सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलाईगढ़ में सेवा संकल्प रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन, विनोद डडसेना ने…

    पवनी : शिक्षक दिवस पर सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान समारोह आयोजित…

    September 6, 2026

    पवनी में पहली बार होगा सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान समारोह…शिक्षक दिवस के अवसर पर वर्तमान शिक्षक करेंगे अपने वरिष्ठ शिक्षकों का सम्मान, शिक्षा जगत में उत्साह…

    September 5, 2026

    पदोन्नति की मांग को लेकर सैकड़ों शिक्षकों ने घेरा रायपुर जेडी कार्यालय…

    August 25, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    1063505
    About Us
    About Us

    घटना मंच भारत का राष्ट्रीय हिंदी मासिक अखबार है। जिसका उद्देश्य देश एवं प्रदेश के प्रमुख खबरों को अखबार एवं न्यूज पोर्टल के माध्यम से आमजनों तक पहुँचाना है। घटना मंच अखबार एवं वेब पोर्टल पर प्रकाशित समस्त समाचार, फोटो एवं वीडियो के लिए संवाददाता, खबर भेजने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। घटना मंच अखबार के स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक एवं संपादक इसके लिए जिम्मेदार नहीं होंगे। अतः खबर की सत्यता की जाँच करने के बाद ही खबर भेजें।

    रूपेश श्रीवास
    प्रधान संपादक

    Facebook X (Twitter) WhatsApp
    Important Pages
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Terms and Conditions
    • Our Team
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    © 2026 Ghatna Manchan. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Buy Now

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.