Close Menu
Ghatna ManchanGhatna Manchan
    What's Hot

    Exclusive : छत्तीसगढ़ में पदोन्नति प्रक्रिया में लगातार हो रही देरी से शिक्षकों में बढ़ रहा आक्रोश…

    July 23, 2026

    गिधौरी : झाड़-फूंक और बैगागिरी की आड़ में महिला से छेड़छाड़ करने वाला 60 वर्षीय वृद्ध आरोपी गिरफ्तार…

    July 18, 2026

    छत्तीसगढ़ : NEET एग्जाम में तीसरी बार नहीं मिली सफलता तो छात्रा ने किया सुसाइड…

    July 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Ghatna ManchanGhatna Manchan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • घटना मंचन
    • छत्तीसगढ़
    • भारत
    • विश्व
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • मनोरंजन
    Ghatna ManchanGhatna Manchan
    Home » इस दिन से होगा गिरौदपुरी मेला का आयोजन…अस्थायी सीसीटीवी से लैंस होगा सम्पूर्ण मेला…दर्शनार्थियों को बुनियादी सुविधाएं प्रदान करने आपसी तालमेल से काम करें अधिकारी : गुरू रूद्रकुमार…
    Featured

    इस दिन से होगा गिरौदपुरी मेला का आयोजन…अस्थायी सीसीटीवी से लैंस होगा सम्पूर्ण मेला…दर्शनार्थियों को बुनियादी सुविधाएं प्रदान करने आपसी तालमेल से काम करें अधिकारी : गुरू रूद्रकुमार…

    Ghatna ManchanBy Ghatna ManchanJanuary 21, 2023No Comments4 Mins Read2 Views
    Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp

    बलौदाबाजार : गिरौदपुरी धाम में इस साल तीन दिवसीय गुरूदर्शन मेले का आयोजन 24 से 26 फरवरी 2023 तक किया जायेगा। जगतगुरू गुरू गद्दीनशीन श्री विजय कुमार गुरू की अध्यक्षता में गिरौदपुरी मेला आयोजन समिति की आज यहां जिला पंचायत के सभागार में आयोजित उच्च स्तरीय बैठक में मेले की तिथि का निर्धारण किया गया। राज्य शासन के लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एवं ग्रामोद्योग मंत्री गुरू रूद्रकुमार, राज राजेश्वरी कौशल माता,राजमहंत गण,सहित कलेक्टर श्री रजत बंसल, एसपी श्री दीपक झा सहित जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी बैठक में उपस्थित थे। बैठक में लाखों दर्शनार्थियों के मेले में समागम को देखते हुए तैयारियों के संबंध में व्यापक विचार-विमर्श करते हुए मेले के सफल आयोजन की रूपरेखा को अंतिम रूप दिया गया। श्री विजय कुमार गुरू ने करूणा सागर जलाशय में कैसे पाने रुके इस बारे में अपने विचार एवं सुझाव रखें। मंत्री श्री गुरू रूद्रकुमार ने बैठक में कहा कि मेले में लाखों की संख्या में श्रद्धालु जुटते हैं। उनके लिए बुनियादी सुविधाओं का इंतजाम करना जिला प्रशासन की जिम्मेदारी है। सभी विभाग आपसी ताल-मेल के साथ काम करके इस बड़े आयोजन को सफल बनाने में अपना सहयोग प्रदान करें। इसके साथ ही मंदिर में परिसर एवं गुरू घासीदास जन्मस्थली में पुराने जैतखाम के जगह नवीन जैतखाम मेला पूर्व बनाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए है। कलेक्टर श्री रजत बंसल ने बैठक की कार्यवाही का संचालन करते हुए मेले के लिए इस साल प्रस्तावित की गई व्यवस्था की जानकारी दी। मेले की तमाम व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए कसडोल एसडीएम श्री भूपेंद्र अग्रवाल को मेला अधिकारी एवं सह मेला अधिकारी टुण्डरा तहसीलदार चित्रलेखा चन्द्रवंशी को नियुक्त किया गया है। कानून व्यवस्था में उन्हें सहयोग प्रदान करने के लिए राज्य स्तर से करीब 15 से 20 डिप्टी कलेक्टरों एवं सँयुक्त कलेक्टरों की तैनाती की जाएगी। इसके लिए सामान्य प्रशासन विभाग को पत्र लिखा गया है। दर्शनार्थियों के लिए पेयजल एवं निस्तारी जल की पर्याप्त इंतजाम रहेगी।

    मेला स्थल पर मौजूद 30 लाख, 8 लाख एवं 75 हजार लीटर क्षमता के टैंक को साफ कराकर पानी से भरना प्रारंभ हो गया है। मंदिर परिसर, महराजी,छातापहाड़ एवं पंच कुण्डीय में अलग से पानी टंकी का इंतजाम रहेगा। इसके साथ ही 17 टैंकर भी रहेगा,जिसे जरूरत के हिसाब से घुमाया जा सकेगा। पानी की व्यवस्था तीनों दिन चैबीसों घण्टे रहेगा।निस्तार जल के लिए महराजी एनीकट सहित कटगी एवं अमोदी के पास जोंक नदी को बांधकर पानी रोका जायेगा। समुचित स्थलों पर बायोटाॅयलेट, चलित टाॅयलेट और स्थायी टाॅयलेटों की साफ-सफाई के निर्देश दिए गए। बिजली संबंधी जरूरत का भी आकलन कर समय रहते आवश्यक सुधार कर लिया जाए। गुरू निवास सहित सभी ठिकानों पर स्वास्थ्य विभाग की टीम तैनात रहेगी। पर्याप्त दवाईयों एवं एम्बुलैंस के साथ रहेंगे। मेला स्थल की साफ-सफाई के लिए प्रत्येक नगरीय निकाय से 8-8 सफाई कर्मी आएंगे। सुबह और शाम दो टाईम सफाई की व्यवस्था रहेगी।

    पवनी के युवा की कहानी : खुद का खर्च निकालने ड्रॉपर बैच को पढ़ाया…पार्ट टाइम जॉब के साथ की नीट की तैयारी…आर्थिक तंगी के बीच होनहार छात्र ने पाई मंजिल…

     

    मेला में आये दर्शनार्थियों के लिए रियायती दर पर दाल-भात केन्द्र स्थापित किये जाएंगे। आस-पास गांवों के स्कूलों में मध्यान्ह भोजन बनाने वाले स्व सहायता समूहों को दाल-भात केन्द्र चलाने की जिम्मेदारी दी जाएगी। मेले में प्लास्टिक के सामान में भोजन एवं अन्य सामग्री परोसने पर प्रतिबंध रहेगा। दोना पत्तल एवं लकड़ी के इस्तेमाल को बढ़ावा दिया जाएगा। मेला स्थल में दुकानों के आवंटन के लिए एक समिति बनाई गई है। मेला स्थल पर तीन दमकल गाड़ियां भी विद्यमान रहेंगी। मेला स्थल के चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। लगभग लगभग 600 की संख्या में पुलिस बल मौजूद रहेंगे। गिरौदपुरी धाम के 10 किलोमीटर की परिधि में कोई भी अवैध शराब दुकान का कारोबार नहीं होगा। आबकारी एवं पुलिस को सख्त निर्देश दिए गए हैं। पान,गुटखा एवं बीड़ी का विक्रय पर भी प्रतिबंध रहेगा। इसके साथ ही सुरक्षा के दृष्टि से पूरे मेले को अस्थायी सीसीटीवी से लैंस करने की भी तैयार की जा रही है। राजमहंतों और आयोजन समिति के सदस्यों ने भी अपने पूर्व अनुभव के आधार पर मेले के और व्यवस्थित आयोजन के लिए सुझाव दिया। कलेक्टर रजत बंसल ने बैठक में लिए गए निर्णयों के अनुरूप व्यवस्था का भरोसा दिलाया। उन्होंने सभी अधिकारियों को अपने हिस्से का काम पूर्ण कर 20 फरवरी तक अंतिम ओके रिपोर्ट प्रस्तुत करने कहा है। बैठक में एसपी दीपक झा,जिला पंचायत सीईओ गोपाल वर्मा,अपर कलेक्टर श्री राजेन्द्र गुप्ता सहित डीएफओ मयंक अग्रवाल संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp
    Ghatna Manchan
    • Website

    Related Posts

    Featured

    Exclusive : छत्तीसगढ़ में पदोन्नति प्रक्रिया में लगातार हो रही देरी से शिक्षकों में बढ़ रहा आक्रोश…

    July 23, 2026
    Featured

    गिधौरी : झाड़-फूंक और बैगागिरी की आड़ में महिला से छेड़छाड़ करने वाला 60 वर्षीय वृद्ध आरोपी गिरफ्तार…

    July 18, 2026
    Featured

    छत्तीसगढ़ : NEET एग्जाम में तीसरी बार नहीं मिली सफलता तो छात्रा ने किया सुसाइड…

    July 18, 2026
    Featured

    कसडोल : तुलसी प्रसाद साहू राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान 2026 से सम्मानित हुए…

    July 18, 2026
    Featured

    सारंगढ़ : नवपदस्थ एसपी सुनील शर्मा एक्शन मोड में, पहली समीक्षा बैठक में दिए सख्त निर्देश…

    July 14, 2026
    Featured

    नवपदस्थ पुलिस अधीक्षक श्री सुनील शर्मा ने संभाला सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले का कार्यभार…

    July 14, 2026
    Top Posts

    बिलाईगढ़ : पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में 7 आरोपियों को किया गिरफ्तार…छेरछेरा त्योहार के दिन प्राणघातक हमले को दिया था अंजाम…

    January 8, 20262,080 Views

    गिधौरी : झाड़-फूंक और बैगागिरी की आड़ में महिला से छेड़छाड़ करने वाला 60 वर्षीय वृद्ध आरोपी गिरफ्तार…

    July 18, 20261,786 Views

    शिवरीनारायण मेले में बड़ा हादसा…आकाश झूला टूटा…दो युवतियां गंभीर रूप से घायल…

    February 10, 20261,703 Views

    उपलब्धि : बिलाईगढ़ के सोनाडुला गाँव की बेटी पूजा साहू बनीं महिला सुपरीटेंडेंट…CGPSC में ओवरऑल 19 वीं रैंक…

    March 13, 20261,468 Views
    Don't Miss

    Exclusive : छत्तीसगढ़ में पदोन्नति प्रक्रिया में लगातार हो रही देरी से शिक्षकों में बढ़ रहा आक्रोश…

    By Ghatna ManchanJuly 23, 20260

    Exclusive : छत्तीसगढ़ में पदोन्नति प्रक्रिया में लगातार हो रही देरी से शिक्षकों में बढ़…

    गिधौरी : झाड़-फूंक और बैगागिरी की आड़ में महिला से छेड़छाड़ करने वाला 60 वर्षीय वृद्ध आरोपी गिरफ्तार…

    July 18, 2026

    छत्तीसगढ़ : NEET एग्जाम में तीसरी बार नहीं मिली सफलता तो छात्रा ने किया सुसाइड…

    July 18, 2026

    कसडोल : तुलसी प्रसाद साहू राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान 2026 से सम्मानित हुए…

    July 18, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    1059708
    About Us
    About Us

    घटना मंच भारत का राष्ट्रीय हिंदी मासिक अखबार है। जिसका उद्देश्य देश एवं प्रदेश के प्रमुख खबरों को अखबार एवं न्यूज पोर्टल के माध्यम से आमजनों तक पहुँचाना है। घटना मंच अखबार एवं वेब पोर्टल पर प्रकाशित समस्त समाचार, फोटो एवं वीडियो के लिए संवाददाता, खबर भेजने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। घटना मंच अखबार के स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक एवं संपादक इसके लिए जिम्मेदार नहीं होंगे। अतः खबर की सत्यता की जाँच करने के बाद ही खबर भेजें।

    रूपेश श्रीवास
    प्रधान संपादक

    Facebook X (Twitter) WhatsApp
    Important Pages
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Terms and Conditions
    • Our Team
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    © 2026 Ghatna Manchan. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Buy Now

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.