रायपुर : भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच जारी वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला आज रायपुर में चल रहा है। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। भारतीय टीम आज का मैच जीतती है, तो सीरीज पर 2-0 से कब्जा जमा लेगी। बता दें कि इस सीरीज का पहला वनडे मैच हैदराबाद में खेला गया था, जिसमें टीम इंडिया ने रोमांचक तरीके से 12 रनों से जीत दर्ज की थी। फिलहाल, सीरीज में भारतीय टीम 1-0 से आगे है।
बता दे कि छत्तीसगढ़ में इस मैच को लेकर काफी उत्साह देखा जा रहा हैं, खेल प्रेमियों ने पहली बार अंतरराष्ट्रीय मैच के मेजबानी मिलने पर ख़ुशी जताते हुए माहौल बना दिया हैं।







