बिलाईगढ़ : कसडोल विकासखंड अंतर्गत गिरौदपुरी में विकासखंड स्तरीय शालेय छत्तीसगढ़िया ओलंपिक क्रीड़ा प्रतियोगिया का आयोजन हो रहा था, जिसके समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में आज संसदीय सचिव व बिलाईगढ़ विधायक चंद्रदेव राय शामिल हुए।
इस दौरान संसदीय सचिव चंद्रदेव राय ने कहा कि छत्तीसगढ़िया ओलंपिक खेलो का रोमांच जिले वासियों के सिर चढ़कर बोल रहा है। बच्चे, बुजुर्ग, युवा, महिलायें व छात्र-छात्राएं सभी छत्तीसगढ़ के पारंपरिक खेलों की इस प्रतियोगिता में अपने हाथ आजमा रहें है।
कार्यक्रम में विकासखंड समस्त अधिकारी कर्मचारी, जनप्रतिनिधि, कांग्रेस पदाधिकारी, छात्र छात्राएं एवं ग्रामवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।







