बिलाईगढ़ : बिलाईगढ़ विकासखंड अंतर्गत संकुल केंद्र सलिहाघाट में संकुल प्राचार्य अभय कुमार पाण्डेय और संकुल शैक्षणिक समन्वयक बुधेश्वर कुमार कश्यप द्वारा एक अभिनव पहल के रूप में अपने संकुल सलिहाघाट में “संकुल स्तरीय सुघ्घर विद्यालय प्रतियोगिता” का आयोजन किया गया। जिसमें संकुल केंद्र सलिहाघाट के समस्त विद्यालयों ने भाग लिया।
बता दे कि इस प्रतियोगिता का निरीक्षण 23 जनवरी को किया गया। वही इसका परिणाम 26 जनवरी को घोषित किया जाएगा। निरीक्षण टीम में सुशील गुप्ता संकुल प्राचार्य बेलटिकरी, मुरलीधर प्रजापति संकुल समन्वयक गेंडापाली, हेमचंद्र साहू संकुल केंद्र टुंडरी, फिरत राम साहू संकुल धनगांव शामिल थे।
इस प्रतियोगिता उद्देश्य अपने स्कूल को बेहतरीन बनाना है। साथ ही उत्साहपूर्वक विभिन्न स्कूलों के संस्था प्रमुखों और शिक्षक – शिक्षिकाओं के बीच अपने स्कूल को आगे बढ़ाने के लिए स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को आगे लाना है।







