छत्तीसगढ़ : ट्रैक्टर से टकराई बारातियों से भरी पिकअप…एक की मौत…8 लोग गंभीर रूप से घायल…

Must Read
- Advertisement -
- Advertisement -

बिलासपुर : जांजगीर-चांपा जिले के पचपेड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत बारातियों से भरी पिकअप ट्रैक्टर से टकरा गई, जिससे एक व्यक्ति की घटना स्थल पर ही मौत हो गई जबकि आधा दर्जन लोग घायल हो गए।

- Advertisement -

मिली जानकारी के अनुसार ग्राम भैंसों से पचपेड़ी थाना क्षेत्र के जोंधरा में बारात आई थी। कार्यक्रम में शामिल होने के बाद बराती गांव वापस लौट रही थी। तभी बरातियों से भरी वाहन सोनसरी गांव के सबरिया डेरा के पास ट्रैक्टर से टकरा गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई है। वही आधा दर्जन से ज्यादा बराती घायल है।

गंभीर रूप से घायलों को बिलासपुर स्थित सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।पचपेड़ी थाना में पदस्थ एएसआइ सहेत्तर कुर्रे ने बताया कि हादसा सोनसरी गांव में हुआ है, जांजगीर-चांपा जिले के ग्राम भैंसों निवासी कुछ लोग जोंधरा में हो रहे वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। सभी लोग वर पक्ष के बाराती थे। रात 8:00 बजे के करीब कार्यक्रम में शामिल होने के बाद बराती पिकअप वाहन में सवार होकर अपने गांव लौट रहे थे।

तभी पचपेड़ी क्षेत्र के सोनसरी गांव के सबरिया डेरा के पास बरातीयों से भरा वाहन ट्रैक्टर से टकरा गया। हादसे में ग्राम भैंसों निवासी अर्जुन पटेल की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, करीब आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है। बरातियों ने ही घटना की सूचना डायल 112 को दी। इस पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई है। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। वही पुलिस ने शव कब्जे में लेकर चीरघर भेज दिया है। आज गुरुवार की सुबह शव का पीएम कराया जाएगा।

Latest News

छत्तीसगढ़ : इंस्टाग्राम में रील देखने मना किया तो, नाबालिक प्रेमिका ने पी लिया जहर…इलाज के दौरान मौत…

छत्तीसगढ़ : इंस्टाग्राम में रील देखने मना किया तो, नाबालिक प्रेमिका ने पी लिया जहर...इलाज के दौरान मौत... अम्बिकापुर :...

More Articles Like This

error: Content is protected !!