Close Menu
Ghatna ManchanGhatna Manchan
    What's Hot

    आरएसएस के शताब्दी वर्ष पर सारंगढ़ में प्रमुख जन गोष्ठी संपन्न, ‘राष्ट्र निर्माण में संघ की भूमिका’ पर हुआ मंथन…

    April 16, 2026

    बिलाईगढ़ ब्रेकिंग : धनसीर में फिर आया हाथी…लोगो में भय का माहौल…

    April 4, 2026

    श्री हनुमान प्रकटोत्सव पर श्री बजरंग सेवा समिति पवनी के तत्वाधान में निकाली गई भव्य शोभायात्रा…विविध कार्यक्रम का हुआ आयोजन…

    April 3, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Ghatna ManchanGhatna Manchan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • घटना मंचन
    • छत्तीसगढ़
    • भारत
    • विश्व
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • मनोरंजन
    Ghatna ManchanGhatna Manchan
    Home » जांजगीर : इशिका हत्याकांड का हुआ खुलासा… आरोपी युवक का मृतक से था पहचान…ये बनी हत्या की वजह…ऐसे दिया घटना को अंजाम…पढ़े पूरी रिपोर्ट…
    Featured

    जांजगीर : इशिका हत्याकांड का हुआ खुलासा… आरोपी युवक का मृतक से था पहचान…ये बनी हत्या की वजह…ऐसे दिया घटना को अंजाम…पढ़े पूरी रिपोर्ट…

    Ghatna ManchanBy Ghatna ManchanFebruary 15, 2023No Comments3 Mins Read0 Views
    Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp

    जांजगीर : इशिका हत्याकांड का हुआ खुलासा… आरोपी युवक का मृतक से था पहचान…ये बनी हत्या की वजह…ऐसे दिया घटना को अंजाम…पढ़े पूरी रिपोर्ट…

    जांजगीर : छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा में यूट्यूबर इशिका की हत्या की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। दोस्त ने मोबाइल पर इशिका को दूसरे लड़के से बात करते हुए पकड़ा था। इस बात से नाराज होकर आरोपी ने कई बार बात करने से इशिका को मना भी किया था पर वो नहीं मानी थी। घटना वाले दिन जब आरोपी अपने दोस्त के साथ इशिका के घर पर था इस दौरान भी इसी बात को लेकर विवाद हुआ और फिर आरोपी ने दोस्त के साथ मिलकर इशिका की गला घोंटकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने मुख्य आरोपी रोहन पाण्डु और राजेंद्र सूर्य को गिरफ्तार कर लिया।

    जानकारी के मुताबिक, घटना कोतवाली थाना क्षेत्र की है। 13 फरवरी को लोकल यूट्यूबर एंकर इशिका शर्मा की लाश उसके घर के बेड पर मिला था। शव मिलने के बाद एसपी विजय अग्रवाल सहित पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे थे। घटना वाले दिन मृतिका के माता पिता पारिवारिक काम से बाहर गए थे। घर पर सिर्फ इशिका उसका छोटा भाई और दो अन्य युवक ही थे।

    पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम पर भेजकर मामले की जांच शुरू की। जांच के दौरान पता चाला कि 12 फरवरी को रोहन पाण्डु और उसका साथी राजेन्द्र सूर्या इशिका के घर आये थे। इस जानकारी के बाद पुलिस ने संदेही रोहन पाण्डु और राजेन्द्र को हिरासत में लिया। कड़ाई से पूछताछ में दोनों ने बताया कि रोहन पाण्डु इशिका को पिछले 6 वर्षो से जानता था और उनका घर आना जाना भी था।

    आरोपी ने बताया कि इशिका एक अन्य युवक से मोबाइल पर देर रात तक बातचीत करती थी। ये बात रोहन पाण्डु को पसंद नहीं थी। इशिका को पहले काफी मना भी किया गया था वो मानती ही नहीं थी। घटना से तीन चार दिन पहले ही रोहन ने इशिका का चैट भी देखा था जिस वजह से वाद विवाद भी हुआ था।

    इस बात से नाराज रोहन पाण्डु ने इशिका को सबक सिखाने की योजना बनाई और इसके लिए उसने अपने मित्र राजेन्द्र का साथ लिया। योजना के तहत 12 फरवरी को आरोपी रोहन व राजेन्द्र जांजगीर आये थे। जहां आरोपी रोहन पाण्डु मृतिका युवती के घर जाकर एक होटल से खाना लाकर घर मेंं खाना खाये। मृतिका युवती के भाई के खाना में आरोपी रोहन ने निंद की गोली मिला दी, जिससे मृतिका का भाई बेहोश की हालत में सो गया। इसके बाद आरोपी इशिका के पास आया तो वो किसी अन्य व्यकित से मोबाइल पर बात कर रही थी। ये देखकर रोहन आगबबूला हो गया और वाद विवाद करते हुए साथी राजेन्द्र सूर्या के साथ मिलकर युवती की गला दबाकर हत्या कर दी।

    इसके बाद आरोपियों ने मृतिका के घर से सोने चांदी के जेवरात, 3 नग मोबाइल, स्कुटी लूटकर फरार हो गये थे। दोनों आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लुटा हुआ सामान जब्त कर लिया है।

    गिरफ्तार आरोपी में रोहन पाण्डु उम्र 23 वर्ष निवासी भदौरा थाना मस्तुरी जिला बिलासपुर हा0मु0 महामाया चौक कोनी रोड़ बिलासपुर, राजेन्द्र सूर्या उम्र 22 वर्ष निवासी भदौरा थाना मस्तुरी जिला बिलासपुर शामिल है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp
    Ghatna Manchan
    • Website

    Related Posts

    Featured

    आरएसएस के शताब्दी वर्ष पर सारंगढ़ में प्रमुख जन गोष्ठी संपन्न, ‘राष्ट्र निर्माण में संघ की भूमिका’ पर हुआ मंथन…

    April 16, 2026
    Featured

    बिलाईगढ़ ब्रेकिंग : धनसीर में फिर आया हाथी…लोगो में भय का माहौल…

    April 4, 2026
    Featured

    श्री हनुमान प्रकटोत्सव पर श्री बजरंग सेवा समिति पवनी के तत्वाधान में निकाली गई भव्य शोभायात्रा…विविध कार्यक्रम का हुआ आयोजन…

    April 3, 2026
    Featured

    श्री हनुमान प्रकटोत्सव पर श्री बजरंग सेवा समिति पवनी की तत्वाधान में नगर पवनी में निकलेगी भव्य शोभायात्रा…

    April 1, 2026
    Featured

    डिम्पल कश्यप नवोदय क्लासेस सरसीवां के आठ बच्चों का नवोदय विद्यालय में चयन…

    March 25, 2026
    Featured

    शिक्षक कला प्रतिभा अकादमी छत्तीसगढ़ के तत्वावधान में राज्य स्तरीय सम्मान समारोह का हुआ आयोजन…

    March 19, 2026
    Top Posts

    बिलाईगढ़ : पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में 7 आरोपियों को किया गिरफ्तार…छेरछेरा त्योहार के दिन प्राणघातक हमले को दिया था अंजाम…

    January 8, 20262,065 Views

    शिवरीनारायण मेले में बड़ा हादसा…आकाश झूला टूटा…दो युवतियां गंभीर रूप से घायल…

    February 10, 20261,691 Views

    उपलब्धि : बिलाईगढ़ के सोनाडुला गाँव की बेटी पूजा साहू बनीं महिला सुपरीटेंडेंट…CGPSC में ओवरऑल 19 वीं रैंक…

    March 13, 20261,441 Views

    छत्तीसगढ़ : गर्लफ्रेंड से मिलने गए नाबालिग की मिली लाश…सिर गायब था…दोस्त को आखिरी बार कहा – मैं भाग रहा हूं…

    February 14, 20261,229 Views
    Don't Miss

    आरएसएस के शताब्दी वर्ष पर सारंगढ़ में प्रमुख जन गोष्ठी संपन्न, ‘राष्ट्र निर्माण में संघ की भूमिका’ पर हुआ मंथन…

    By Ghatna ManchanApril 16, 20260

    आरएसएस के शताब्दी वर्ष पर सारंगढ़ में प्रमुख जन गोष्ठी संपन्न, ‘राष्ट्र निर्माण में संघ…

    बिलाईगढ़ ब्रेकिंग : धनसीर में फिर आया हाथी…लोगो में भय का माहौल…

    April 4, 2026

    श्री हनुमान प्रकटोत्सव पर श्री बजरंग सेवा समिति पवनी के तत्वाधान में निकाली गई भव्य शोभायात्रा…विविध कार्यक्रम का हुआ आयोजन…

    April 3, 2026

    श्री हनुमान प्रकटोत्सव पर श्री बजरंग सेवा समिति पवनी की तत्वाधान में नगर पवनी में निकलेगी भव्य शोभायात्रा…

    April 1, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    1056113
    About Us
    About Us

    घटना मंच भारत का राष्ट्रीय हिंदी मासिक अखबार है। जिसका उद्देश्य देश एवं प्रदेश के प्रमुख खबरों को अखबार एवं न्यूज पोर्टल के माध्यम से आमजनों तक पहुँचाना है। घटना मंच अखबार एवं वेब पोर्टल पर प्रकाशित समस्त समाचार, फोटो एवं वीडियो के लिए संवाददाता, खबर भेजने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। घटना मंच अखबार के स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक एवं संपादक इसके लिए जिम्मेदार नहीं होंगे। अतः खबर की सत्यता की जाँच करने के बाद ही खबर भेजें।

    रूपेश श्रीवास
    प्रधान संपादक

    Facebook X (Twitter) WhatsApp
    Important Pages
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Terms and Conditions
    • Our Team
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    © 2026 Ghatna Manchan. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Buy Now

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.