Close Menu
Ghatna ManchanGhatna Manchan
    What's Hot

    गिरौदपुरी मेला मोबाइल एप्प अब प्ले स्टोर पर उपलब्ध…मेला से संबंधित सभी जानकारी एप्प पर मौजूद…

    February 20, 2026

    बड़ी खबर : साड़ी से लटकती मिली पति पत्नी की लाश…जाने क्या है वजह…

    February 16, 2026

    Ghatna Manchan : मेला से लौटते वक्त दर्दनाक हादसा…सड़क हादसे में एक युवक की मौत…

    February 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Ghatna ManchanGhatna Manchan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • घटना मंचन
    • छत्तीसगढ़
    • भारत
    • विश्व
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • मनोरंजन
    Ghatna ManchanGhatna Manchan
    Home » छत्तीसगढ़ : 3 साल की मासूम से रेप…खून से लथपथ मिली बच्ची…आरोपी युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार…बच्ची की हालत गंभीर…
    Featured

    छत्तीसगढ़ : 3 साल की मासूम से रेप…खून से लथपथ मिली बच्ची…आरोपी युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार…बच्ची की हालत गंभीर…

    Ghatna ManchanBy Ghatna ManchanMarch 15, 2023No Comments3 Mins Read0 Views
    Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp

    छत्तीसगढ़ : 3 साल की मासूम से रेप…खून से लथपथ मिली बच्ची…आरोपी युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार…बच्ची की हालत गंभीर…

    कांकेर जिले में 3 साल की बच्ची से रेप का मामला सामने आया है। बच्ची की हालत गंभीर बताई जा रही है। वही आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

    छत्तीसगढ़ के प्रशांत पैंकरा खेलेंगे IPL…मुंबई इंडियंस की ओर से खेलने मिला मौका…क्रिकेट प्रेमियों में उत्साह…

    बता दे कि बच्ची अपनी दादी के साथ सो रही थी। उसी वक्त आरोपी आया और बच्ची को अपने साथ ले गया। वहीं जब परिजनों न बच्ची की तलाश की, तब वह युवक से साथ खून से लथपथ हालत में मिली है। मामला कच्चे चौकी क्षेत्र का है। बच्ची की हालत गंभीर है, उसे इलाज के लिए रायपुर रेफर किया गया है।

    छत्तीसगढ़ : शराब के नशे में ईंट भट्ठे पर सो रहे पांच मजदूर की मौत…एक गंभीर रूप से घायल…

     

    मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार रात को बच्ची अपनी बड़ी बहन और दादी के साथ घर के बरामदे में सोई हुई थी। उसके माता-पिता अपने निर्माणाधीन मकान में सोने के लिए हर रात चले जाते थे। इसी बात का फायदा उठाकर पड़ोसी राजेश कुमार हिडको (24 वर्ष) अंदर घुस आया और बरामदे में सो रही 3 साल की बच्ची को उठाकर अपने साथ ले गया।बुधवार तड़के 4 बजे जब दादी की नींद खुली और उसने छोटी पोती को सोया हुआ नहीं देखा, तो वो घबरा गई। उसने तत्काल इस बात की खबर अपने बेटे-बहू को दी। परिवार ने तुरंत बच्ची के लापता होने की सूचना कच्चे चौकी पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस परिवार के साथ मिलकर बच्ची को तलाश करने लगी। तलाशी के दौरान पुलिस ने देखा कि बच्ची को पीड़ित परिवार का पड़ोसी अपने साथ लेकर आ रहा है। बच्ची पूरी तरह से लहूलुहान थी।

    पुलिस ने तुरंत आरोपी पड़ोसी राजेश कुमार को हिरासत में ले लिया। बच्ची की हालत जैसी थी, उससे उसके साथ रेप की आशंका पुलिस और परिवार दोनों को लग गई थी। बच्ची को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया, जहां उसके साथ रेप की पुष्टि हो गई। पुलिस ने आरोपी से जब कड़ाई से पूछताछ की, तो वो घबरा गया और अपना जुर्म कबूल कर लिया। आरोपी ने बताया कि बच्ची को वो बरामदे से उठा लाया था और उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।

    इसके बाद पुलिस ने गंभीर रूप से घायल बच्ची को कांकेर जिला अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन उसकी बिगड़ती हालत को देखकर उसे बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर कर दिया गया है। पुलिस के मुताबिक, बच्ची के अंदरूनी अंगों समेत हर अंग में गंभीर घाव के निशान हैं। उसकी हालत बेहद गंभीर है, खून काफी मात्रा में बह गया है, जिसके कारण उसे रेफर किया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो समेत कई धाराओं में केस दर्ज किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp
    Ghatna Manchan
    • Website

    Related Posts

    Featured

    गिरौदपुरी मेला मोबाइल एप्प अब प्ले स्टोर पर उपलब्ध…मेला से संबंधित सभी जानकारी एप्प पर मौजूद…

    February 20, 2026
    Featured

    बड़ी खबर : साड़ी से लटकती मिली पति पत्नी की लाश…जाने क्या है वजह…

    February 16, 2026
    Featured

    Ghatna Manchan : मेला से लौटते वक्त दर्दनाक हादसा…सड़क हादसे में एक युवक की मौत…

    February 16, 2026
    Featured

    लिखित आश्वासन से पलटने पर भूविस्थापितों ने मुख्यालय में डाला डेरा…सकारात्मक निर्णय नहीं आने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी…

    February 16, 2026
    Featured

    छत्तीसगढ़ : जेल से छूटते ही कर दी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की दिनदहाड़े हत्या…फिर स्वयं भी फांसी लगाकर दे दी अपनी जान…जानिए क्या है हत्या की वजह…

    February 15, 2026
    Featured

    Breaking : बिलाईगढ़ में बिना एनओसी चल रहे विश्वास क्लीनिक पर कार्रवाई…प्रशासन ने किया सील…

    February 15, 2026
    Top Posts

    बिलाईगढ़ : पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में 7 आरोपियों को किया गिरफ्तार…छेरछेरा त्योहार के दिन प्राणघातक हमले को दिया था अंजाम…

    January 8, 20262,012 Views

    शिवरीनारायण मेले में बड़ा हादसा…आकाश झूला टूटा…दो युवतियां गंभीर रूप से घायल…

    February 10, 20261,662 Views

    छत्तीसगढ़ : गर्लफ्रेंड से मिलने गए नाबालिग की मिली लाश…सिर गायब था…दोस्त को आखिरी बार कहा – मैं भाग रहा हूं…

    February 14, 20261,165 Views

    बिलाईगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : नगर पंचायत पवनी में हुए लाखों की चोरी का 24 घंटे में खुलासा…एक आरोपी गिरफ्तार…

    February 13, 20261,089 Views
    Don't Miss

    गिरौदपुरी मेला मोबाइल एप्प अब प्ले स्टोर पर उपलब्ध…मेला से संबंधित सभी जानकारी एप्प पर मौजूद…

    By Ghatna ManchanFebruary 20, 20260

    गिरौदपुरी मेला मोबाइल एप्प अब प्ले स्टोर पर उपलब्ध…मेला से संबंधित सभी जानकारी एप्प पर…

    बड़ी खबर : साड़ी से लटकती मिली पति पत्नी की लाश…जाने क्या है वजह…

    February 16, 2026

    Ghatna Manchan : मेला से लौटते वक्त दर्दनाक हादसा…सड़क हादसे में एक युवक की मौत…

    February 16, 2026

    लिखित आश्वासन से पलटने पर भूविस्थापितों ने मुख्यालय में डाला डेरा…सकारात्मक निर्णय नहीं आने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी…

    February 16, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    1047123
    About Us
    About Us

    घटना मंच भारत का राष्ट्रीय हिंदी मासिक अखबार है। जिसका उद्देश्य देश एवं प्रदेश के प्रमुख खबरों को अखबार एवं न्यूज पोर्टल के माध्यम से आमजनों तक पहुँचाना है। घटना मंच अखबार एवं वेब पोर्टल पर प्रकाशित समस्त समाचार, फोटो एवं वीडियो के लिए संवाददाता, खबर भेजने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। घटना मंच अखबार के स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक एवं संपादक इसके लिए जिम्मेदार नहीं होंगे। अतः खबर की सत्यता की जाँच करने के बाद ही खबर भेजें।

    रूपेश श्रीवास
    प्रधान संपादक

    Facebook X (Twitter) WhatsApp
    Important Pages
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Terms and Conditions
    • Our Team
    February 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    232425262728  
    « Jan    
    © 2026 Ghatna Manchan. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Buy Now

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.