Close Menu
Ghatna ManchanGhatna Manchan
    What's Hot

    डिम्पल कश्यप नवोदय क्लासेस सरसीवां के आठ बच्चों का नवोदय विद्यालय में चयन…

    March 25, 2026

    शिक्षक कला प्रतिभा अकादमी छत्तीसगढ़ के तत्वावधान में राज्य स्तरीय सम्मान समारोह का हुआ आयोजन…

    March 19, 2026

    बिलाईगढ़ : पवनी में सहकारी बैंक शुरू न होने पर विधानसभा में विधायक कविता प्राण लहरे ने भाजपा सरकार को घेरा…

    March 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Ghatna ManchanGhatna Manchan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • घटना मंचन
    • छत्तीसगढ़
    • भारत
    • विश्व
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • मनोरंजन
    Ghatna ManchanGhatna Manchan
    Home » सारंगढ़-बिलाईगढ़ : कलेक्टर जनदर्शन में अपर कलेक्टर ने सुनी लोगों की समस्याएं… निराकरण की दिशा में किया पहल…
    Featured

    सारंगढ़-बिलाईगढ़ : कलेक्टर जनदर्शन में अपर कलेक्टर ने सुनी लोगों की समस्याएं… निराकरण की दिशा में किया पहल…

    Ghatna ManchanBy Ghatna ManchanMarch 20, 2023No Comments4 Mins Read0 Views
    Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp

    सारंगढ़-बिलाईगढ़ : कलेक्टर डॉ.फरिहा ऑलम सिद्दीकी के निर्देशन में आज कलेक्टोरेट में अपर कलेक्टर श्रीमती निष्ठा पांडेय तिवारी ने जनदर्शन में आए लोगों की मांग-शिकायत, सुझाव सुनीं एवं निराकरण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। जनदर्शन के अधिकतर मामलों में वृद्धा और दिव्यांग पेंशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, वनाधिकार पट्टा, मनरेगा मजदूरी भुगतान का लाभ दिलाने के लिए आग्रह किया गया है। जनदर्शन में लगभग 65 आवेदन प्राप्त हुए हैं।

    जनदर्शन में सरिया से आए युवकों ने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सरिया में स्थाई नवीन एंबुलेंस की व्यवस्था की मांग की है। युवकों ने बताया कि इस केन्द्र में प्रसव, गंभीर मरीज आदि की स्थिति के लिए सरिया में एंबुलेंस की व्यवस्था कराना बहुत जरूरी है। ग्राम ठनठनी के ग्रामीणों ने कोटवार को हटाने के लिए शिकायत की है। बरमकेला की सावित्री सिदार और श्याम बाई ने बाड़ी में पटवारी द्वारा किए गए राजस्व कार्य की जांच के लिए शिकायत की है। भटगांव की श्रीमती फुलबाई विश्वकर्मा द्वारा स्वयं की जमीन की प्रमाणीकरण की मांग की गई है कि उसके खरीदी जमीन को दूसरे लोगों के द्वारा धोखा से बेच दिया गया है। ग्राम उड़काकन के दिवाकर प्रसाद ने क्रेडा द्वारा सोलर पंप स्थापना के प्रक्रिया में आ रही दिक्कतों के निराकरण के लिए आवेदन दिया है। ग्रामीणों ने ग्राम पुरगांव में फर्जी प्रमाण पत्र के आधार पर सेवा कर रहे आंगनबाड़ी कार्यकर्ता-सहायिका के बारे में शिकायत की है। ग्राम उलखर के कृष्ण कुमार चन्द्रा के मोबाइल में किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा लॉटरी केबीसी द्वारा किए गए 2 लाख रूपए की ठगी किया गया है। इसके लिए ठगी हुई राशि के वापसी के लिए आवेदन दिया गया है। सहकारी समिति में धान बिक्री के भुगतान परिवार के नंबरदार के खाते में हुए भुगतान से अपना हिस्सा प्राप्त करने के लिए ग्राम जशपुर के भुरूवा यादव द्वारा धान विक्रय की राशि के लिए जनदर्शन में आवेदन दिया गया है। वहीं किशोरी बालिकाओं के दल ने सारंगढ़ के सार्वजनिक स्थानों, चौक-चौराहों आदि स्थलों में महिला प्रसाधन के स्थापना के लिए मांग की है। ग्राम आमाकोनी की महिलाओं ने जिओ मोबाइल कंपनी के टॉवर की स्थापना के लिए मांग की है। अपर कलेक्टर श्रीमती तिवारी ने महिलाओं को ग्राम आमाकोनी में जिओ कंपनी के मोबाइल टॉवर की स्थापना के लिए आश्वासन दिया है।

    सारंगढ़-बिलाईगढ़ : कलेक्टर डॉ.सिद्दीकी ने रीपा गौठानों का किया निरीक्षण…निर्माण कार्यों को 25 मार्च के पहले पूर्ण करने के दिए निर्देश…

    दिव्यांग जयराम लहरे तत्काल अन्त्योदय कार्ड पाकर हुए खुश :- जनदर्शन में ग्राम पंचायत कोट निवासी जयराम लहरे पिता संतराम लहरे जो 70 प्रतिशत विकलांग हैं। उन्होंने अंत्योदय कार्ड हेतु आवेदन किया जिस पर अपर कलेक्टर ने खाद्य विभाग को त्वरित निराकरण करने हेतु निर्देशित किया, उक्त आवेदन पर आज ही श्री जयराम लहरे के प्राथमिकता कार्ड को अंत्योदय कार्ड बनाया गया।
    अपर कलेक्टर ने जनदर्शन में जिले के दूरस्थ अंचल से आए हितग्राही से जिले बनने के बाद मिल रही सुविधाओं के बारे में पूछा। हितग्राही ने बताया कि उन्हें कलेक्टोरेट कार्यालय की जानकारी है और जिला बनने के बाद अब जरूरी काम आसानी से होने लगा है। उन्होंने बताया कि पहले जब रायगढ़ जिला था तो आवागमन में ज्यादा दूरी तय करनी पड़ती थी, अब दूरी कम हुई है तो पहले से सहूलियत है।

    सरिता को जनदर्शन के दौरान तत्काल मिला नया राशन कार्ड :- आज जनदर्शन के दौरान ग्राम तिलाईपाली, विकासखण्ड बरमकेला निवासी खेमराम खुंटे अपनी 18 वर्षीय पुत्री सरिता खुंटे जिनकी ऊंचाई अज्ञात शारीरिक समस्याओं की वजह से बचपन से कम है, उनके पेंशन एवं राशन कार्ड बनाने के संबंध में आवेदन किया। इस पर कलेक्टर ने खाद्य विभाग के अधिकारी को प्राथमिकता से तत्काल राशन कार्ड जारी करने के निर्देश दिए, साथ ही पेंशन हेतु भी जांच कर निराकरण करने को कहा। कलेक्टर के निर्देश पर खाद्य विभाग द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए उन्हें अंत्योदय राशन कार्ड प्रदान किया गया। श्री खेमराज ने तत्काल अंत्योदय राशन कार्ड बनने पर खुशी जाहिर करते हुए अपर कलेक्टर को धन्यवाद ज्ञापित किया। गौरतलब है कि दिव्यांगजन अपनी समस्याओं को लेकर जिला कार्यालय आते रहते हैं, चाहे वह वृद्धावस्था पेंशन का मामला हो, राशन कार्ड संबंधी समस्या हो या फिर ट्राइसाईकिल की मांग हो, इन सब मामलों में कलेक्टर द्वारा मानवीय पहलू को ध्यान में रखते हुए उनकी समस्याओं को हमेशा से पहली प्राथमिकता में लेकर उस पर त्वरित कार्यवाही की गई है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp
    Ghatna Manchan
    • Website

    Related Posts

    Featured

    डिम्पल कश्यप नवोदय क्लासेस सरसीवां के आठ बच्चों का नवोदय विद्यालय में चयन…

    March 25, 2026
    Featured

    शिक्षक कला प्रतिभा अकादमी छत्तीसगढ़ के तत्वावधान में राज्य स्तरीय सम्मान समारोह का हुआ आयोजन…

    March 19, 2026
    Featured

    बिलाईगढ़ : पवनी में सहकारी बैंक शुरू न होने पर विधानसभा में विधायक कविता प्राण लहरे ने भाजपा सरकार को घेरा…

    March 13, 2026
    Featured

    उपलब्धि : बिलाईगढ़ के सोनाडुला गाँव की बेटी पूजा साहू बनीं महिला सुपरीटेंडेंट…CGPSC में ओवरऑल 19 वीं रैंक…

    March 13, 2026
    Featured

    नगर पंचायत पवनी में कर व्यवस्था को लेकर नागरिकों का प्रदर्शन, सीएमओ को सौंपा ज्ञापन…

    March 12, 2026
    Featured

    ओमआशीष गजपाल बने युवा प्रकोष्ठ जिला साहू संघ धमतरी के जिला उपाध्यक्ष…

    March 8, 2026
    Top Posts

    बिलाईगढ़ : पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में 7 आरोपियों को किया गिरफ्तार…छेरछेरा त्योहार के दिन प्राणघातक हमले को दिया था अंजाम…

    January 8, 20262,048 Views

    शिवरीनारायण मेले में बड़ा हादसा…आकाश झूला टूटा…दो युवतियां गंभीर रूप से घायल…

    February 10, 20261,687 Views

    उपलब्धि : बिलाईगढ़ के सोनाडुला गाँव की बेटी पूजा साहू बनीं महिला सुपरीटेंडेंट…CGPSC में ओवरऑल 19 वीं रैंक…

    March 13, 20261,405 Views

    छत्तीसगढ़ : गर्लफ्रेंड से मिलने गए नाबालिग की मिली लाश…सिर गायब था…दोस्त को आखिरी बार कहा – मैं भाग रहा हूं…

    February 14, 20261,214 Views
    Don't Miss

    डिम्पल कश्यप नवोदय क्लासेस सरसीवां के आठ बच्चों का नवोदय विद्यालय में चयन…

    By Ghatna ManchanMarch 25, 20260

    डिम्पल कश्यप नवोदय क्लासेस सरसीवां के आठ बच्चों का नवोदय विद्यालय में चयन… बिलाईगढ़ :…

    शिक्षक कला प्रतिभा अकादमी छत्तीसगढ़ के तत्वावधान में राज्य स्तरीय सम्मान समारोह का हुआ आयोजन…

    March 19, 2026

    बिलाईगढ़ : पवनी में सहकारी बैंक शुरू न होने पर विधानसभा में विधायक कविता प्राण लहरे ने भाजपा सरकार को घेरा…

    March 13, 2026

    उपलब्धि : बिलाईगढ़ के सोनाडुला गाँव की बेटी पूजा साहू बनीं महिला सुपरीटेंडेंट…CGPSC में ओवरऑल 19 वीं रैंक…

    March 13, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    1051550
    About Us
    About Us

    घटना मंच भारत का राष्ट्रीय हिंदी मासिक अखबार है। जिसका उद्देश्य देश एवं प्रदेश के प्रमुख खबरों को अखबार एवं न्यूज पोर्टल के माध्यम से आमजनों तक पहुँचाना है। घटना मंच अखबार एवं वेब पोर्टल पर प्रकाशित समस्त समाचार, फोटो एवं वीडियो के लिए संवाददाता, खबर भेजने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। घटना मंच अखबार के स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक एवं संपादक इसके लिए जिम्मेदार नहीं होंगे। अतः खबर की सत्यता की जाँच करने के बाद ही खबर भेजें।

    रूपेश श्रीवास
    प्रधान संपादक

    Facebook X (Twitter) WhatsApp
    Important Pages
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Terms and Conditions
    • Our Team
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    © 2026 Ghatna Manchan. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Buy Now

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.