Close Menu
Ghatna ManchanGhatna Manchan
    What's Hot

    पदोन्नति की मांग को लेकर सैकड़ों शिक्षकों ने घेरा रायपुर जेडी कार्यालय…

    August 25, 2026

    बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस की बड़ी कार्रवाई : स्वास्थ्य विभाग में फर्जी स्थानांतरण आदेश व कूटरचना करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार…

    August 23, 2026

    बाढ़ अलर्ट जारी : खोले गए बांगो डेम कोरबा के 7 गेट…चांपा, शिवरीनारायण, भटगांव, हसौद, चंद्रपुर, सरिया क्षेत्र में नदी का जल स्तर बढ़ने की सम्भावना…

    August 15, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Ghatna ManchanGhatna Manchan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • घटना मंचन
    • छत्तीसगढ़
    • भारत
    • विश्व
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • मनोरंजन
    Ghatna ManchanGhatna Manchan
    Home » सारंगढ़-बिलाईगढ़ : छ.ग.सामाजिक-आर्थिक सर्वेक्षण 2023 और बेरोजगारी भत्ता के संबंध में मुख्य सचिव ने कलेक्टरों और सीईओ की ली बैठक…
    Featured

    सारंगढ़-बिलाईगढ़ : छ.ग.सामाजिक-आर्थिक सर्वेक्षण 2023 और बेरोजगारी भत्ता के संबंध में मुख्य सचिव ने कलेक्टरों और सीईओ की ली बैठक…

    Ghatna ManchanBy Ghatna ManchanMarch 23, 2023No Comments4 Mins Read1 Views
    Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp

    सारंगढ़-बिलाईगढ़ : मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन की अध्यक्षता में आज चिप्स द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से सभी कलेक्टरों और सीईओ की अपरान्ह 3.30 बजे बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में कलेक्टर डॉ.फरिहा आलम सिद्दीकी, संयुक्त कलेक्टर श्री भागवत जायसवाल, एसडीएम सारंगढ़ श्रीमती मोनिका वर्मा और जनपद पंचायत सीईओ सारंगढ़ शामिल थे।

    बैठक की शुरूआत छत्तीसगढ़ सामाजिक-आर्थिक सर्वेक्षण 2023 से की गई। मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन ने कहा कि प्रगणक की प्रगति रिपोर्ट कलेक्टर और सीईओ लेंगे। अपर मुख्य सचिव श्री सुब्रत साहू ने कहा कि सुपरवाइजर, सर्वेक्षण की टीम में तकनीकी जानकारी रखने वाले शासकीय कर्मी को शामिल किया जाए। जिस भवन में ऑनलाइन ट्रेनिंग देंगे वहां इंटरनेट की कनेक्टिीविटी सुदृढ़ होनी चाहिए। इस संबंध में एक तकनीकी रूप से ऐसा सक्षम एप्प तैयार किया गया है, जो डाउनलोड करने के बाद उस एप्प में आफलाइन मोड में एन्ट्री कर सकते हैं, जो इंटरनेट कनेक्टिविटी मिलते ही डाटा अपडेट कर देगा। सर्वे करते समय प्रगणक किसी भी मकान का फोटो खींचे तो उसमें मुखिया और मकान का नंबर स्पष्ट दिखना चाहिए। एक परिवार को एक प्रपत्र भरना होगा। प्रपत्र में आधारभूत जानकारी प्रविष्टि करनी है। एक टीम लगभग 400 घरों का सर्वे करेंगे। लगभग 750 के घरों के लिए दो टीम सर्वे का काम करेंगे। एक टीम में एक पुरूष शासकीय कर्मी और एक महिला मितानिन या आंगनबाड़ी कार्यकर्ता आदि शासकीय तौर पर कार्यरत महिलाएं हो सकती हैं। पुरूष शासकीय कर्मी की उपलब्धता नहीं होने की स्थिति में संविदा कर्मचारियों को टीम में रख सकते हैं। पुरूष प्रगणक कम से कम सहायक ग्रेड-3 स्तर का होना चाहिए। प्रगणक उसी गांव या शहर का होना चाहिए, नहीं होने की स्थिति में नजदीकी गांव या वार्ड का व्यक्ति होना चाहिए। प्रगणक के लिए ग्राम पंचायत सचिव की ड्यूटी नहीं लगनी चाहिए। पलायन करने वाले परिवार के किसी सदस्य द्वारा दी गई जानकारी एप्प में भरेंगे। एप्प में राशन कार्ड के डाटा, नया राशन कार्ड एन्ट्री, परिवारों के सदस्यों की सूची और उनका कौशल प्रशिक्षण, प्रशिक्षण के उपरांत उनका वर्तमान आय, भूमि, आयकर दाता, आवास, शौचालय, वाहन, घरेलू रसोई गैस, आधार की सहमति आदि की जानकारी होंगी।

    प्रमुख सचिव डॉ.आलोक शुक्ला ने कहा कि सर्वे टीम में कोई गलत जानकारी देने की कोशिश करेंगे तो सर्वे टीम ऐसे संदिग्ध की जानकारी कोटवार, पार्षद आदि से पूछकर भरें। जिला और ब्लॉक स्तर पर प्रगणकों की भर्ती, ट्रेनिंग का स्थान, संख्या ड्यूटी आर्डर आदि कार्य करना है। अच्छे ट्रेनर से इस एप्प का वीडियो बनाकर इसको शेयर करके प्रशिक्षण दिया जा सकता है। 1 अप्रैल से सभी जिले और ब्लाक में कार्य शुरू हो जाना चाहिए। राज्य के किसी भी स्थान से शिकायत नहीं आनी चाहिए कि इस क्षेत्र में सर्वे टीम नहीं पहुंची है। इस अवसर पर आईएएस श्री गौरव सिंह ने मार्गदर्शिका के बारे में अवगत कराया।

    बेरोजगारी भत्ता के संबंध में बैठक में प्रमुख सचिव डॉ.आलोक शुक्ला ने कहा कि बेरोजगारी भत्ता का वेब पोर्टल में सभी प्रतिभागी फार्म भरेंगे। यह फार्म छत्तीसगढ़ व्यापम और सीजीपीएससी के समान होगा। आनलाइन फार्म का भौतिक सत्यापन रोजगार कार्यालय के सूचना अधिकारी, सीईओ जनपद और मुख्य नगरपालिका अधिकारी के माध्यम से किया जाएगा। पांच – छह गांवों या पांच-छह वार्डों के मध्य एक क्लस्टर या केन्द्र स्थापित किया जाएगा, जहां बेरोजगारी भत्ता का दावा करने वाले प्रतिभागी अपना भौतिक सत्यापन कराएंगे। ऐसे केन्द्र में बैठक व्यवस्थाए पेयजल आदि की व्यवस्था होनी चाहिए। भगदड़ की स्थिति नहीं होनी चाहिएए जहां पुलिस बल की जरूरत वहां इंतजाम की जानी चाहिए। प्रत्येक व्यक्ति स्वयं का सत्यापन करा सकता है, अन्य व्यक्ति का नहीं। भौतिक सत्यापन में ऑनलाइन फार्म के सभी दस्तावेज जैसे-आय प्रमाण पत्र, शैक्षणिक 10वीं-12वीं आदि के प्रमाण पत्र और छत्तीसगढ़ का मूल निवासी आदि प्रमाण पत्र होनी चाहिए।सत्यापन के बाद अनुशंसा की जाएगी। अनुशंसा के आधार पर स्वीकृति होगी, जिसका डाटा अपलोड किया जाएगा। प्रतिभागियों को बेरोजगारी भत्ता उनके खाते में रािश डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) से दिया जाएगा। जिन प्रतिभागियों का बैंक खाता का सत्यापन उनको भत्ता दिया जाएगा और जिनका सत्यापन नहीं होगा, उनके मोबाइल में एक मैसेज आएगा। अस्वीकृति के ऐसे मामलों का प्रतिभागी कलेक्टर को अपील कर सकते हैं। सभी दस्तावेजों का संधारण जनपद और नगर पंचायत या नगरपालिका कार्यालय में अनिवार्य रूप से सुरक्षित रखी जानी चाहिए। इस अवसर पर संचालक रोजगार एवं प्रशिक्षण श्री अवनीश कुमार शरण उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp
    Ghatna Manchan
    • Website

    Related Posts

    Featured

    पदोन्नति की मांग को लेकर सैकड़ों शिक्षकों ने घेरा रायपुर जेडी कार्यालय…

    August 25, 2026
    Featured

    बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस की बड़ी कार्रवाई : स्वास्थ्य विभाग में फर्जी स्थानांतरण आदेश व कूटरचना करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार…

    August 23, 2026
    Featured

    बाढ़ अलर्ट जारी : खोले गए बांगो डेम कोरबा के 7 गेट…चांपा, शिवरीनारायण, भटगांव, हसौद, चंद्रपुर, सरिया क्षेत्र में नदी का जल स्तर बढ़ने की सम्भावना…

    August 15, 2026
    Featured

    सारंगढ़ में उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस…मुख्य अतिथि सांसद राधेश्याम राठिया ने ध्वजारोहण कर परेड की ली सलामी…

    August 15, 2026
    Featured

    मसरूम की तलाश में जंगल गए ग्रामीणों पर भालू का हमला…तीन ग्रामीणों की हालत गंभीर…

    August 15, 2026
    Featured

    Exclusive : छत्तीसगढ़ में पदोन्नति प्रक्रिया में लगातार हो रही देरी से शिक्षकों में बढ़ रहा आक्रोश…

    July 23, 2026
    Top Posts

    बिलाईगढ़ : पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में 7 आरोपियों को किया गिरफ्तार…छेरछेरा त्योहार के दिन प्राणघातक हमले को दिया था अंजाम…

    January 8, 20262,091 Views

    गिधौरी : झाड़-फूंक और बैगागिरी की आड़ में महिला से छेड़छाड़ करने वाला 60 वर्षीय वृद्ध आरोपी गिरफ्तार…

    July 18, 20261,894 Views

    शिवरीनारायण मेले में बड़ा हादसा…आकाश झूला टूटा…दो युवतियां गंभीर रूप से घायल…

    February 10, 20261,708 Views

    उपलब्धि : बिलाईगढ़ के सोनाडुला गाँव की बेटी पूजा साहू बनीं महिला सुपरीटेंडेंट…CGPSC में ओवरऑल 19 वीं रैंक…

    March 13, 20261,481 Views
    Don't Miss

    पदोन्नति की मांग को लेकर सैकड़ों शिक्षकों ने घेरा रायपुर जेडी कार्यालय…

    By Ghatna ManchanAugust 25, 20260

    पदोन्नति की मांग को लेकर सैकड़ों शिक्षकों ने घेरा रायपुर जेडी कार्यालय… कसडोल : टीईटी…

    बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस की बड़ी कार्रवाई : स्वास्थ्य विभाग में फर्जी स्थानांतरण आदेश व कूटरचना करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार…

    August 23, 2026

    बाढ़ अलर्ट जारी : खोले गए बांगो डेम कोरबा के 7 गेट…चांपा, शिवरीनारायण, भटगांव, हसौद, चंद्रपुर, सरिया क्षेत्र में नदी का जल स्तर बढ़ने की सम्भावना…

    August 15, 2026

    सारंगढ़ में उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस…मुख्य अतिथि सांसद राधेश्याम राठिया ने ध्वजारोहण कर परेड की ली सलामी…

    August 15, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    1062441
    About Us
    About Us

    घटना मंच भारत का राष्ट्रीय हिंदी मासिक अखबार है। जिसका उद्देश्य देश एवं प्रदेश के प्रमुख खबरों को अखबार एवं न्यूज पोर्टल के माध्यम से आमजनों तक पहुँचाना है। घटना मंच अखबार एवं वेब पोर्टल पर प्रकाशित समस्त समाचार, फोटो एवं वीडियो के लिए संवाददाता, खबर भेजने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। घटना मंच अखबार के स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक एवं संपादक इसके लिए जिम्मेदार नहीं होंगे। अतः खबर की सत्यता की जाँच करने के बाद ही खबर भेजें।

    रूपेश श्रीवास
    प्रधान संपादक

    Facebook X (Twitter) WhatsApp
    Important Pages
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Terms and Conditions
    • Our Team
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    © 2026 Ghatna Manchan. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Buy Now

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.