बिलाईगढ़ : छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग मंत्रालय महानदी भवन नवा रायपुर अटल नगर जिला रायपुर के आदेशानुसार राजेन्द्र जोशी को बिलाईगढ़ विकास खंड का विकासखंड शिक्षा अधिकारी बनाया गया है। बता दे कि राजेन्द्र जोशी पूर्व में शासकीय शिवलाल मेहता उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भाटापारा में व्याख्याता के रूप में पदस्थ थे। अब श्री जोशी बिलाईगढ़ में प्रभारी विकासखंड शिक्षा अधिकारी के रूप में अपनी सेवा देंगे।
घटना मंचन CG : पहले जमकर की शराब पार्टी, फिर दोस्त ने दोस्त का घोंटा गला…आरोपी युवक गिरफ्तार…
वही बिलाईगढ़ विकासखंड के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बलौदी के डेलूराम खरे विकासखंड शिक्षा बेरला जिला बेमेतरा में प्रभारी विकासखंड शिक्षा अधिकारी के रूप में अपनी सेवा देंगे।








