Close Menu
Ghatna ManchanGhatna Manchan
    What's Hot

    सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलाईगढ़ में सेवा संकल्प रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन, विनोद डडसेना ने किया 17 वी बार रक्त दान…

    September 18, 2026

    पवनी : शिक्षक दिवस पर सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान समारोह आयोजित…

    September 6, 2026

    पवनी में पहली बार होगा सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान समारोह…शिक्षक दिवस के अवसर पर वर्तमान शिक्षक करेंगे अपने वरिष्ठ शिक्षकों का सम्मान, शिक्षा जगत में उत्साह…

    September 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Ghatna ManchanGhatna Manchan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • घटना मंचन
    • छत्तीसगढ़
    • भारत
    • विश्व
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • मनोरंजन
    Ghatna ManchanGhatna Manchan
    Home » अनुसूचित जनजाति वर्ग में पुनः बहाल करने मानिकपुरी पनिका/पनका समाज का सयुंक्त मोर्चा तत्वाधान पर बैठक सम्पन्न…
    Featured

    अनुसूचित जनजाति वर्ग में पुनः बहाल करने मानिकपुरी पनिका/पनका समाज का सयुंक्त मोर्चा तत्वाधान पर बैठक सम्पन्न…

    Ghatna ManchanBy Ghatna ManchanJuly 25, 2023No Comments4 Mins Read0 Views
    Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp

    रायपुर : मानिकपुरी पनिका समाज छत्तीसगढ़ का प्रादेशिक बैठक प्रमोद गुरु बालापीरधाम महादेव घाट पर डॉ देवधर महंत वरिष्ठ सरक्षक मानिकपुरी पनिका समाज पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष भारतीय मानिकपुरी पनिका समाज की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।

    बता दें कि मानिकपुरी पनिका समाज अविभाजित मध्यप्रदेश में सन् 1971 के पूर्व आदिवासी मे था। आज भी मध्यप्रदेश के दस जिलों मे पनिका समाज अनुसूचित जनजाति की श्रेणी में आता है। सन् 1971 के बाद से पनिका समाज पिछड़ा वर्ग मे आ गया। जबकि आज भी मध्यप्रदेश के दस जिले में पनिका समाज अनुसूचित जनजाति में है। दस जिलों को छोड़कर बाकी जिले मे पिछड़ा वर्ग मे आना कहीं न कहीं शासन प्रशासन की अनदेखी कहें या पनिका समाज राजनीति दंश का शिकार हो गया जिसे आज तक भुगत रहा है। छत्तीसगढ़ जब अस्तित्व में आया तब कांग्रेस की जोगी सरकार से उम्मीद थी कि पनिका समाज को अवश्य रूप से आदिवासी की श्रेणी में शामिल किया जायेगा लेकिन नहीं किया गया। भारतीय जनता पार्टी ने 15 वर्षों तक सत्ता में काबिज रहा लेकिन पनिका समाज के संबंध में सुध नहीं ली। छत्तीसगढ़ में पनिका समाज एकजुटता की ओर अग्रसर है। बालापीरधाम महादेव घाट के बैठक में अपने विचारों को साझा करते हुए देवधर महंत ने सामाजिक गतिविधियों एवं विकास को लेकर बहुत सारी बातों को समाज के सामने रखा।राजस्व अधिकारी रहते हुए देवधर महंत ने पूरे देश का भ्रमण किया और समाज को एकरूपता में लाने भरसक प्रयास किया। पनिका समाज महासमिति के राष्ट्रीय महासचिव डॉ फुलदास महंत ने कहा कि आदिवासी मुद्दे को लेकर विगत चार दशकों से हम प्रयास कर रहे हैं लेकिन हमें सफलता नहीं मिल पाई है,जिसका मुख्य कारण है सामाजिक एकता का अभाव, सामाजिक एकता व विकास के लिये लगातार संघर्ष कर रहे हैं। ओमप्रकाश मानिकपुरी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि अपनी अपनी बातों को विनम्रतापूर्वक रखें और समाज हित में कार्य करें। आदिवासी मुद्दे को लेकर बैठक रखा गया है। एकता में शक्ति है। प्रदेश महासचिव प्रकाश दास मानिकपुरी ने बैठक का संचालन करते हुए बताया कि छत्तीसगढ़ के सभी सांसदों से मिलकर समर्थन पत्र प्राप्त करें तो सफलता जरूर मिलेगी। लेकिन उसके पहले मुख्यमंत्री से मुलाकात कर अवगत कराना आवश्यक है। विजय दास महंत ने अशासकीय संकल्प जो विधान सभा में पारित हुआ है उसे केबिनेट की बैठक में ध्वनिमत से पारित कराना आवश्यक होगा।सत्यप्रकाश मानिकपुरी निर्वाचन अधिकारी ने विधायक विनय जायसवाल का आभार जताया कि पनिका समाज के आदिवासी मुद्दे को विधानसभा में रखा। गोकुल मानिकपुरी प्रदेश उपाध्यक्ष,प्रदेश संगठन प्रभारी गजानंद कुलदीप,लोकनाथ केवड़ा प्रदेश कोषाध्यक्ष, सेवक दास दीवान जिलाध्यक्ष महासमुन्द, प्रदेश प्रवक्ता मनोज मानिकपुरी,शरण दास, श्रीमती शांति महंत प्रदेश अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ, गुलाब दीवान प्रदेश अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ, पी डी माणिक प्रभारी बिलासपुर, जगदीश दास राजन प्रभारी रायपुर,मोतीदास मानिकपुरी संभागीय अध्यक्ष रायपुर सहित सभी लोगों ने अपने अपने विचारों को रखा। उपस्थित सभी सामाजिक जनों ने एक स्वर में कहा कि अभी नहीं तो कभी नहीं। एकजुटता के साथ विधानसभा के साथ ही दिल्ली लोकसभा, राजसभा सदन तक पनिका समाज की आवाज को बुलंद करें।

    उल्लेखनीय है कि जातियों को एस टी की सूची में शामिल करने की प्रक्रिया संबंधित राज्य सरकार की सिफारिश से प्रारंभ होती है। जिसे बाद में जनजातीय मामलों के मंत्रालय को भेजा जाता है जो समीक्षा करता है और अनुमोदन के लिए भारत के महापंजीयक को इसे प्रेषित करता है। बैठक में सभी आवश्यक विषयों पर चर्चा की गई और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल , डॉ चरणदास महंत विधानसभा अध्यक्ष से समाज का प्रतिनिधि मंडल मुलाकात कर सदन में पारित कराने निवेदन किया जायेगा। बैठक का संचालन प्रकाश दास मानिकपुरी प्रदेश महासचिव ने किया और प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश मानिकपुरी सभी सामाजिक जनों का आभार जताया।

    उक्त अवसर पर श्रीमती वेदमती महंत भिलाई, सुनीता मानिकपुरी बिलासपुर, नेमीदास सरजाल प्रदेश सचिव युवा प्रकोष्ठ , लोकेश मानिकपुरी प्रदेश सचिव युवा प्रकोष्ठ ,पुरुषोत्तम दास संगठन प्रभारी युवा प्रकोष्ठ , सुरेश मानिकपुरी संभाग अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ , लोकेश दास संभाग उपाध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ के अलावा आमिन मातायें, युवा साथी उपस्थित रहे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp
    Ghatna Manchan
    • Website

    Related Posts

    Featured

    सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलाईगढ़ में सेवा संकल्प रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन, विनोद डडसेना ने किया 17 वी बार रक्त दान…

    September 18, 2026
    Featured

    पवनी : शिक्षक दिवस पर सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान समारोह आयोजित…

    September 6, 2026
    Featured

    पवनी में पहली बार होगा सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान समारोह…शिक्षक दिवस के अवसर पर वर्तमान शिक्षक करेंगे अपने वरिष्ठ शिक्षकों का सम्मान, शिक्षा जगत में उत्साह…

    September 5, 2026
    Featured

    पदोन्नति की मांग को लेकर सैकड़ों शिक्षकों ने घेरा रायपुर जेडी कार्यालय…

    August 25, 2026
    Featured

    बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस की बड़ी कार्रवाई : स्वास्थ्य विभाग में फर्जी स्थानांतरण आदेश व कूटरचना करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार…

    August 23, 2026
    Featured

    बाढ़ अलर्ट जारी : खोले गए बांगो डेम कोरबा के 7 गेट…चांपा, शिवरीनारायण, भटगांव, हसौद, चंद्रपुर, सरिया क्षेत्र में नदी का जल स्तर बढ़ने की सम्भावना…

    August 15, 2026
    Top Posts

    बिलाईगढ़ : पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में 7 आरोपियों को किया गिरफ्तार…छेरछेरा त्योहार के दिन प्राणघातक हमले को दिया था अंजाम…

    January 8, 20262,092 Views

    गिधौरी : झाड़-फूंक और बैगागिरी की आड़ में महिला से छेड़छाड़ करने वाला 60 वर्षीय वृद्ध आरोपी गिरफ्तार…

    July 18, 20261,899 Views

    शिवरीनारायण मेले में बड़ा हादसा…आकाश झूला टूटा…दो युवतियां गंभीर रूप से घायल…

    February 10, 20261,709 Views

    उपलब्धि : बिलाईगढ़ के सोनाडुला गाँव की बेटी पूजा साहू बनीं महिला सुपरीटेंडेंट…CGPSC में ओवरऑल 19 वीं रैंक…

    March 13, 20261,487 Views
    Don't Miss

    सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलाईगढ़ में सेवा संकल्प रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन, विनोद डडसेना ने किया 17 वी बार रक्त दान…

    By Ghatna ManchanSeptember 18, 20260

    सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलाईगढ़ में सेवा संकल्प रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन, विनोद डडसेना ने…

    पवनी : शिक्षक दिवस पर सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान समारोह आयोजित…

    September 6, 2026

    पवनी में पहली बार होगा सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान समारोह…शिक्षक दिवस के अवसर पर वर्तमान शिक्षक करेंगे अपने वरिष्ठ शिक्षकों का सम्मान, शिक्षा जगत में उत्साह…

    September 5, 2026

    पदोन्नति की मांग को लेकर सैकड़ों शिक्षकों ने घेरा रायपुर जेडी कार्यालय…

    August 25, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    1063517
    About Us
    About Us

    घटना मंच भारत का राष्ट्रीय हिंदी मासिक अखबार है। जिसका उद्देश्य देश एवं प्रदेश के प्रमुख खबरों को अखबार एवं न्यूज पोर्टल के माध्यम से आमजनों तक पहुँचाना है। घटना मंच अखबार एवं वेब पोर्टल पर प्रकाशित समस्त समाचार, फोटो एवं वीडियो के लिए संवाददाता, खबर भेजने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। घटना मंच अखबार के स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक एवं संपादक इसके लिए जिम्मेदार नहीं होंगे। अतः खबर की सत्यता की जाँच करने के बाद ही खबर भेजें।

    रूपेश श्रीवास
    प्रधान संपादक

    Facebook X (Twitter) WhatsApp
    Important Pages
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Terms and Conditions
    • Our Team
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    © 2026 Ghatna Manchan. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Buy Now

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.