Close Menu
Ghatna ManchanGhatna Manchan
    What's Hot

    सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलाईगढ़ में सेवा संकल्प रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन, विनोद डडसेना ने किया 17 वी बार रक्त दान…

    September 18, 2026

    पवनी : शिक्षक दिवस पर सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान समारोह आयोजित…

    September 6, 2026

    पवनी में पहली बार होगा सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान समारोह…शिक्षक दिवस के अवसर पर वर्तमान शिक्षक करेंगे अपने वरिष्ठ शिक्षकों का सम्मान, शिक्षा जगत में उत्साह…

    September 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Ghatna ManchanGhatna Manchan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • घटना मंचन
    • छत्तीसगढ़
    • भारत
    • विश्व
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • मनोरंजन
    Ghatna ManchanGhatna Manchan
    Home » थाना सरसींवा की विशेष पहल-चलित थाना अभियान : लगातार बढ़ते अपराधों पर अंकुश लगाने लोगो को जागरूक होने की आवश्यकता – टीकाराम खटकर…
    Featured

    थाना सरसींवा की विशेष पहल-चलित थाना अभियान : लगातार बढ़ते अपराधों पर अंकुश लगाने लोगो को जागरूक होने की आवश्यकता – टीकाराम खटकर…

    Ghatna ManchanBy Ghatna ManchanMay 23, 2024No Comments3 Mins Read2 Views
    Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp

    थाना सरसींवा की विशेष पहल-चलित थाना अभियान : लगातार बढ़ते अपराधों पर अंकुश लगाने लोगो को जागरूक होने की आवश्यकता – टीकाराम खटकर…

    सरसींवा : थाना सरसींवा द्वारा इन दिनों बढ़ते अपराधों पर अंकुश लगाने तरह तरह से जन- जागरूकता अभियान चला कर लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है । थाना सरसींवा से प्राप्त जानकारी अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधिकारियो के दिशा निर्देश पर थाना सरसीवां पुलिस द्वारा दिनांक 22.05.2024 को ग्राम रायकोना में चलित थाना लगाकर जनजागरूकता हेतु विशेष पहल की गई । जहाँ जन चौपाल लगाकर थाना प्रभारी टीकाराम खटकर द्वारा चलित थाना के माध्यम से लोगो को यातायात के संबंध में, महिला संबंधी अपराध, सायबर ठगी, ऑनलाइन ठगी जैसे अपराधों के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई । वहीं विभिन्न अपराध, ऑनलाइन ठगी, सायबर ठगी जैसे ठगी से बचने हेतु सावधानियों के बारे में लोगों को जागरूक किया। इस चलित थाना अभियान के जन चौपाल में ग्राम रायकोना में बड़ी संख्या में बुद्धिजीवी वर्ग, गणमान्य नागरिक, महिला एवं युवा उपस्थित रहे । ग्राम के नागरिकों ने थाना सरसींवा के इस विशेष अभियान के लिए आभार प्रकट किया।

    जहा सरसींवा थाना प्रभारी टीकाराम खटकर ने इस चलित थाना अभियान के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि विभिन्न प्रकार के अपराधों पर अंकुश लगाने लोगो को स्वयमेव सजग और सतर्क रहना सबसे ज्यादा आवश्यक है। जब किसी तरह की कोई साइबर या आलाइन ठगी जैसी कोई घटना आपके साथ हो रही हो तो तत्काल पुलिस की सहायता लेनी चाहिए। डरना या ब्लैकमेल से तनाव में आना इसका निदान नहीं है। दूसरी ओर यह समझना चाहिए कि जो आपको ब्लैकमेल कर ठग रहा है, उसके लालच का कोई अंत नहीं है। ऐसे में बिना किसी सामाजिक भय के खुलकर सामने आते हुए पुलिस का सहयोग लेने में नहीं हिचकिचाना चाहिए। इस तरह की घटना होने लगे तो पुलिस के साइबर थाने में या अपने निकट के थाने में पुलिस से संपर्क साध कर जानकारी देनी चाहिए। बच्चों और महिलाओं को भी सजग करते हुए उन्हें साइबर अपराधियों की गिरफ्त में आने से बचाने के लिए सजग करना चाहिए। साइबर अपराधियों के चंगुल में आ भी जाएं तो हताश होने के स्थान पर पुलिस का सहयोग लेने में किसी तरह का संकोच नहीं करना चाहिए। नहीं तो इन साइबर अपराधियों के हौसले और भी बढ़ते ही जाते हैं। बच्चों व महिलाओं को भी साइबर अपराधियों की संभावित गतिविधियों के बारे में सजग करना होगा ताकि वे किसी तरह की जानकारी साझा नहीं करें । वहीं भयभीत ना होकर इस तरह की घटना होने की स्थिति में तत्काल जानकारी देने का साहस जुटा सकें। नए जमाने के इन साइबर अपराधियों से बचने के लिए हमें ही अधिक सजग और सशक्त होना होगा।

    चलित थाना अभियान में थाना प्रभारी टीकाराम खटकर, सउनि सावित्री कोराम, महिला आरक्षक भुनेवश्वरी साहू, आरक्षक तुलेश्वर साहू उपस्थित रहे ।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp
    Ghatna Manchan
    • Website

    Related Posts

    Featured

    सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलाईगढ़ में सेवा संकल्प रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन, विनोद डडसेना ने किया 17 वी बार रक्त दान…

    September 18, 2026
    Featured

    पवनी : शिक्षक दिवस पर सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान समारोह आयोजित…

    September 6, 2026
    Featured

    पवनी में पहली बार होगा सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान समारोह…शिक्षक दिवस के अवसर पर वर्तमान शिक्षक करेंगे अपने वरिष्ठ शिक्षकों का सम्मान, शिक्षा जगत में उत्साह…

    September 5, 2026
    Featured

    पदोन्नति की मांग को लेकर सैकड़ों शिक्षकों ने घेरा रायपुर जेडी कार्यालय…

    August 25, 2026
    Featured

    बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस की बड़ी कार्रवाई : स्वास्थ्य विभाग में फर्जी स्थानांतरण आदेश व कूटरचना करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार…

    August 23, 2026
    Featured

    बाढ़ अलर्ट जारी : खोले गए बांगो डेम कोरबा के 7 गेट…चांपा, शिवरीनारायण, भटगांव, हसौद, चंद्रपुर, सरिया क्षेत्र में नदी का जल स्तर बढ़ने की सम्भावना…

    August 15, 2026
    Top Posts

    बिलाईगढ़ : पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में 7 आरोपियों को किया गिरफ्तार…छेरछेरा त्योहार के दिन प्राणघातक हमले को दिया था अंजाम…

    January 8, 20262,092 Views

    गिधौरी : झाड़-फूंक और बैगागिरी की आड़ में महिला से छेड़छाड़ करने वाला 60 वर्षीय वृद्ध आरोपी गिरफ्तार…

    July 18, 20261,899 Views

    शिवरीनारायण मेले में बड़ा हादसा…आकाश झूला टूटा…दो युवतियां गंभीर रूप से घायल…

    February 10, 20261,709 Views

    उपलब्धि : बिलाईगढ़ के सोनाडुला गाँव की बेटी पूजा साहू बनीं महिला सुपरीटेंडेंट…CGPSC में ओवरऑल 19 वीं रैंक…

    March 13, 20261,487 Views
    Don't Miss

    सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलाईगढ़ में सेवा संकल्प रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन, विनोद डडसेना ने किया 17 वी बार रक्त दान…

    By Ghatna ManchanSeptember 18, 20260

    सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलाईगढ़ में सेवा संकल्प रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन, विनोद डडसेना ने…

    पवनी : शिक्षक दिवस पर सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान समारोह आयोजित…

    September 6, 2026

    पवनी में पहली बार होगा सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान समारोह…शिक्षक दिवस के अवसर पर वर्तमान शिक्षक करेंगे अपने वरिष्ठ शिक्षकों का सम्मान, शिक्षा जगत में उत्साह…

    September 5, 2026

    पदोन्नति की मांग को लेकर सैकड़ों शिक्षकों ने घेरा रायपुर जेडी कार्यालय…

    August 25, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    1063494
    About Us
    About Us

    घटना मंच भारत का राष्ट्रीय हिंदी मासिक अखबार है। जिसका उद्देश्य देश एवं प्रदेश के प्रमुख खबरों को अखबार एवं न्यूज पोर्टल के माध्यम से आमजनों तक पहुँचाना है। घटना मंच अखबार एवं वेब पोर्टल पर प्रकाशित समस्त समाचार, फोटो एवं वीडियो के लिए संवाददाता, खबर भेजने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। घटना मंच अखबार के स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक एवं संपादक इसके लिए जिम्मेदार नहीं होंगे। अतः खबर की सत्यता की जाँच करने के बाद ही खबर भेजें।

    रूपेश श्रीवास
    प्रधान संपादक

    Facebook X (Twitter) WhatsApp
    Important Pages
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Terms and Conditions
    • Our Team
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    © 2026 Ghatna Manchan. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Buy Now

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.