Close Menu
Ghatna ManchanGhatna Manchan
    What's Hot

    9 वीं की छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या… इस वजह से उठाया खौफनाक कदम…

    November 2, 2026

    बिलाईगढ़ ब्रेकिंग : सड़क हादसे में युवक की दर्दनाक मौत…पवनी के जे.एम.के. स्कूल के पास की घटना…

    October 29, 2026

    अवैध खनिज परिवहन पर खनिज विभाग की कार्रवाई, 5 वाहन जब्त…

    October 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Ghatna ManchanGhatna Manchan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • घटना मंचन
    • छत्तीसगढ़
    • भारत
    • विश्व
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • मनोरंजन
    Ghatna ManchanGhatna Manchan
    Home » सेन समाज के प्रांत अध्यक्ष त्रिलोक श्रीवास के नेतृत्व में सेन जयंती पर निकाली गई विशाल शोभायात्रा…
    Featured

    सेन समाज के प्रांत अध्यक्ष त्रिलोक श्रीवास के नेतृत्व में सेन जयंती पर निकाली गई विशाल शोभायात्रा…

    Ghatna ManchanBy Ghatna ManchanApril 28, 2022No Comments5 Mins Read0 Views
    Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp

    रूपेश श्रीवास
    बिलासपुर : सेन समाज एवं सनातन धर्मावलंबियों के आराध्य महान संत जिन्होंने समता एवं समानता भक्ति साधना का संदेश दिया है। श्री श्री 1008 श्री संत शिरोमणि सेन जी महाराज के 722 वी जयंती पर छत्तीसगढ़ प्रांत सर्व सेन नाई समाज के तत्वाधान में संभागीय सर्व सेन समाज के नेतृत्व में आज बिलासपुर में एक विशाल शोभायात्रा प्रदेश अध्यक्ष सर्व सेन समाज श्री त्रिलोक श्रीवास एवं संभागीय अध्यक्ष श्री सुरेंद्र श्रीवास के नेतृत्व में निकाली है। जिसमें सेन समाज के हजारों लोग उपस्थित रहे। इस दौरान सेन समाज एवं बिलासपुर के राजनीतिक दलों व अनेक सामाजिक संस्थाओं ने 3 दर्जन से ज्यादा स्थानों पर शोभायात्रा का बाजे गाजे, आतिशबाजी व पुष्प वर्षा कर सफा पगड़ी पहनाकर भव्य स्वागत किया। शोभायात्रा गांधी चौक से प्रारंभ होकर जूना बिलासपुर, गोल बाजार, सदर बाजार, कंपनी गार्डन, नेहरू चौक, मुंगेली नाका चौक होते हुए सेन समाज के श्रीवास धर्मशाला मंगला चौक में जाकर सभा के रूप में परिवर्तित हुआ। इस सभा में मुख्य अतिथि के रूप में नगर पालिका निगम के महापौर श्री रामसरण यादव उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री त्रिलोक श्रीवास प्रांत अध्यक्ष सर्व सेन समाज एवं विशिष्ट अतिथि के रुप में श्री मनोज श्रीवास, गोरेलाल श्रीवास, मुकेश श्रीवास, घासीराम, पंडित महेश मिश्रा, रुपेश श्रीवास, जवाहर श्रीवास, मणिशंकर श्रीवास एवं जिला सर्व सेन समाज के अध्यक्ष अश्वनी श्रीवास उपस्थित रहे।

    इस अवसर पर समाज के हजारों लोगों को संबोधित करते हुए प्रांत अध्यक्ष त्रिलोक श्रीवास ने कहा कि सेन समाज के छत्तीसगढ़ में 10 लाख से ज्यादा सजाती जनों को एक सूत्र में पिरोने हेतु उन्होंने 7 साल पूर्व सेन जयंती को पूरे प्रदेश भर में मनाने का आह्वान कर कार्यक्रम प्रारंभ किया था, पहले जो पंद्रह बीस स्थानों पर सेन जयंती मनाया जाता था आज पूरे प्रदेश में 200 से अधिक स्थानों पर मनाया जाता है, सेन समाज पूरे प्रदेश में एकजुट है एवं जागरूक समाज है। सेन समाज के संगठनों का मूल उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति, पीड़ित शोषित व्यक्ति तक विकास की मुख्यधारा में जोड़ने एवं उसके साथ कभी अन्याय न हो इस हेतु जागरूक रहने की जिम्मेदारी समाज के साथ निभा रहे। उन्होंने महापौर से श्रीवास धर्मशाला के पास 200 मीटर नाली निर्माण, श्रीवास धर्मशाला भवन मार्ग नामकरण सेन जी महाराज के नाम पर करने, नगर पालिका निगम में किसी भी एक ही स्थान पर सेन चौक का नामकरण करने का मांग रखा। स्वागत भाषण संभाग अध्यक्ष श्री सुरेंद्र श्रीवास ने दिया वही सुरेंद्र श्रीवास् ने इस विशाल आयोजन के लिए प्रदेश अध्यक्ष त्रिलोक श्रीवास और पूरे बिलासपुर संभाग से आए हजारों सेन समाज के लोगों का आभार व्यक्त किया तथा तिफरा में महापौर से सेन समाज के सामुदायिक भवन की मांग की महापौर श्री रामसरण यादव ने मुख्य अतिथि के रूप में सभा को संबोधित करते हुए कहा कि सेन समाज और यादव समाज आपस में भाई हैं, वह स्वयं अति पिछड़े वर्ग से हैं, इसलिए सेन समाज के तकलीफों को समझते हैं, उन्होंने प्रांत अध्यक्ष त्रिलोक श्रीवास के मांग पर 200 मीटर नाली निर्माण श्रीवास धर्मशाला के पास करवाने की घोषणा किया तथा श्री यादव ने कहा कि एमआईसी की बैठक में नगर पालिका निगम में एक स्थान पर सेन चौक स्थापित करने एवं श्रीवास धर्मशाला रोड को सेन मार्ग के नाम से घोषित करने की कार्रवाई प्रस्ताव पारित करा देंगे। तिफरा में भी उन्होंने सामुदायिक भवन हेतु सहयोग करने की बात कही।

    इस अवसर पर श्रीवास समाज के संभागीय अध्यक्ष सुरेंद्र श्रीवास, उपाध्यक्ष लक्ष्मी श्रीवास, चंद्रमणि श्रीवास, कोषाध्यक्ष संतोष श्रीवास, सह कोषाध्यक्ष बसंत श्रीवास, सह सचिव सुमित श्रीवास शोभा यात्रा की अगुवाई कर रहे थे। कार्यक्रम में समाज के कलाकार लालजी श्रीवास एवं श्रीमती ललिता सोनवानी संजय ठाकुर के सांस्कृतिक तथा श्रीवास समाज के ही राष्ट्रीय स्तर के कलाकार सूरज श्रीवास एवं लक्ष्मी करियारे का शानदार रंगारंग कार्यक्रम भी रखा गया। इस अवसर पर शोभायात्रा में बिलासपुर, मुंगेली, रतनपुर, कोटा, लोरमी, तखतपुर, अकलतरा, मस्तूरी, मल्हार, जयरामनगर, चकरभाठा, सरगांव, कोरबा, पाली, मुंगेली, लोरमी, पथरिया, जांजगीर-चांपा, बिलाईगढ़ सारंगढ़, पामगढ़, शक्ति आदि स्थानों से भी सेन समाज के लोग हजारों की संख्या में शोभायात्रा में सम्मिलित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन समाज के युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश पदाधिकारी कवि बालमुकुंद श्रीवास ने किया इस अवसर पर प्रमुख रूप से नवीन श्रीवास, दिलहरण श्रीवास, लक्ष्मी श्रीवास जड़ौदा, राजू श्रीवास, राजकुमार श्रीवास, चित्रकांत श्रीवास, शिव श्रीवास कोटा, रोशन श्रीवास, लक्ष्मी श्रीवास, नरेंद्र श्रीवास, ओम प्रकाश श्रीवास, दिलहरण श्रीवास, मनोज श्रीवास, बबलू श्रीवास, रवि श्रीवास, दिनेश श्रीवास, राहुल श्रीवास, दीपक श्रीवास, सोनू श्रीवास, प्रभात श्रीवास, आनंद श्रीवास, भागवत श्रीवास, दिनेश श्रीवास, दिलीप श्रीवास, संतोष श्रीवास,ओमप्रकाश, घासीराम श्रीवास, विकास श्रीवास, द्वारिका श्रीवास, उमा शंकर श्रीवास, सुरेश श्रीवास, उमेश श्रीवास, शिव श्रीवास, राजेंद्र श्रीवास, हेमंत श्रीवास, नरेंद्र सिंह कोटा, नरेंद्र श्रीवास दिनेश श्रीवास, हरीश श्रीवास, मनोहर,संतोष श्रीवास, घनश्याम श्रीवास, बन्नाक इकाई के समस्त पदाधिकारी सहित गोकर्ण श्रीवास, ईश्वर श्रीवास, अनिल श्रीवास, विकास श्रीवास, मणि शंकर, शिवम, छेदी श्रीवास, घनश्याम श्रीवास, अध्यक्ष तखतपुर हीरालाल श्रीवास, बिल्हा उमाशंकर श्रीवास, मुरली सेन, पंचराम, गोलू श्रीवास, कन्हैया सरकंडा, बृजनंदन श्रीवास, नारद श्रीवास,सुनील श्रीवास,रोशन श्रीवास, घनश्याम श्रीवास, राजकुमार श्रीवास, शुभम श्रीवास, काली श्रीवास, अनिल श्रीवास, मनोज श्रीवास, कृष्णा श्रीवास, गोपीचंद श्रीवास, पंडित महेश मिश्रा, हर्ष कश्यप, पंडित जितेंद्र शर्मा, जीतू पंडित, नवल किशोर शर्मा, मोहन जायसवाल, नवीन चंद्र दुबे, केशव गोरख, दीपक कश्यप,रोहित माली, गणेश वर्मा,दीपांशु श्रीवास्तव, एमआईसी मेंबर राजेश शुक्ल, नूतन श्रीवास, दीपक श्रीवास,प्रकाश श्रीवास,आनंद श्रीवास, शैलेंद्र श्रीवास,किशन श्रीवास कोटा, संजय श्रीवास्तव,नानू, घनश्याम श्रीवास,रमेश श्रीवास बेलसरी,सुखनंदन श्रीवास,जितेंद्र बंजारा,सागर बंजारा,रघु श्रीवास,इंजीनियर हेतराम श्रीवास,नीलेश सेन, आशीष श्रीवास,मोहन श्रीवास,बाबा श्रीवास सहित सेन समाज के हजारों स्वजातीय बंधु उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp
    Ghatna Manchan
    • Website

    Related Posts

    Featured

    9 वीं की छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या… इस वजह से उठाया खौफनाक कदम…

    November 2, 2026
    Featured

    बिलाईगढ़ ब्रेकिंग : सड़क हादसे में युवक की दर्दनाक मौत…पवनी के जे.एम.के. स्कूल के पास की घटना…

    October 29, 2026
    Featured

    अवैध खनिज परिवहन पर खनिज विभाग की कार्रवाई, 5 वाहन जब्त…

    October 27, 2026
    Featured

    SAGES परसापाली के छात्र अमन यादव का SGFI हैंडबॉल में राष्ट्रीय स्तर पर चयन…

    October 24, 2026
    Featured

    रामायण कथा : नगर पंचायत पवनी में श्री साप्ताहिक रामायण कथा का शुभारंभ कल 25 से…

    October 24, 2026
    Featured

    रक्षित केंद्र बलौदाबाजार में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया विजयादशमी पर्व, पुलिस अधीक्षक श्री गौरव राय ने विधि-विधान से किया शस्त्र पूजन…

    October 20, 2026
    Top Posts

    बिलाईगढ़ ब्रेकिंग : सड़क हादसे में युवक की दर्दनाक मौत…पवनी के जे.एम.के. स्कूल के पास की घटना…

    October 29, 20264,985 Views

    बिलाईगढ़ : पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में 7 आरोपियों को किया गिरफ्तार…छेरछेरा त्योहार के दिन प्राणघातक हमले को दिया था अंजाम…

    January 8, 20262,124 Views

    गिधौरी : झाड़-फूंक और बैगागिरी की आड़ में महिला से छेड़छाड़ करने वाला 60 वर्षीय वृद्ध आरोपी गिरफ्तार…

    July 18, 20261,954 Views

    शिवरीनारायण मेले में बड़ा हादसा…आकाश झूला टूटा…दो युवतियां गंभीर रूप से घायल…

    February 10, 20261,741 Views
    Don't Miss

    9 वीं की छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या… इस वजह से उठाया खौफनाक कदम…

    By Ghatna ManchanNovember 2, 20260

    9 वीं की छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या… इस वजह से उठाया खौफनाक कदम……

    बिलाईगढ़ ब्रेकिंग : सड़क हादसे में युवक की दर्दनाक मौत…पवनी के जे.एम.के. स्कूल के पास की घटना…

    October 29, 2026

    अवैध खनिज परिवहन पर खनिज विभाग की कार्रवाई, 5 वाहन जब्त…

    October 27, 2026

    SAGES परसापाली के छात्र अमन यादव का SGFI हैंडबॉल में राष्ट्रीय स्तर पर चयन…

    October 24, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    1070537
    About Us
    About Us

    घटना मंच भारत का राष्ट्रीय हिंदी मासिक अखबार है। जिसका उद्देश्य देश एवं प्रदेश के प्रमुख खबरों को अखबार एवं न्यूज पोर्टल के माध्यम से आमजनों तक पहुँचाना है। घटना मंच अखबार एवं वेब पोर्टल पर प्रकाशित समस्त समाचार, फोटो एवं वीडियो के लिए संवाददाता, खबर भेजने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। घटना मंच अखबार के स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक एवं संपादक इसके लिए जिम्मेदार नहीं होंगे। अतः खबर की सत्यता की जाँच करने के बाद ही खबर भेजें।

    रूपेश श्रीवास
    प्रधान संपादक

    Facebook X (Twitter) WhatsApp
    Important Pages
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Terms and Conditions
    • Our Team
    November 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « Oct    
    © 2026 Ghatna Manchan. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Buy Now

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.