उपलब्धि : टिपरूंग की आदिवासी बालिका किरण जगत ने किया नाम रोशन…बनी पुलिस आरक्षक…
दिनेश देवांगन
कटगी : कटगी क्षेत्र के टिपरूंग गांव जो कि कोट (रा) का आश्रित ग्राम है, जहां किरण जगत जो कि एक गोंड जनजाति की आदिवासी बालिका ने अपने गांव का नाम रोशन किया है। आरक्षक जी.डी. भर्ती 2023 की शारीरिक परीक्षा और लिखित परीक्षा पास करने के बाद चयन सूची में उनका नाम आया है। यह परीक्षा परिणाम मंगलवार को जारी हुआ है। शारीरिक दक्षता परीक्षा की तैयारी किरण ने अपने गांव में ही की थी, जिसके बाद उन्होंने बिलासपुर जाकर लिखित परीक्षा की तैयारी की। किरण ने अपने माता-पिता का नाम रोशन किया है। पिता रामकुमार जगत ने बेटी की इस कामयाबी पर सराहना और उन्हें बधाई दी साथ ही किरण के साथ पढ़ाई करने वाले सहेलियों और गांव के लोगों ने बधाई और उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।








