Close Menu
Ghatna ManchanGhatna Manchan
    What's Hot

    आरएसएस के शताब्दी वर्ष पर सारंगढ़ में प्रमुख जन गोष्ठी संपन्न, ‘राष्ट्र निर्माण में संघ की भूमिका’ पर हुआ मंथन…

    April 16, 2026

    बिलाईगढ़ ब्रेकिंग : धनसीर में फिर आया हाथी…लोगो में भय का माहौल…

    April 4, 2026

    श्री हनुमान प्रकटोत्सव पर श्री बजरंग सेवा समिति पवनी के तत्वाधान में निकाली गई भव्य शोभायात्रा…विविध कार्यक्रम का हुआ आयोजन…

    April 3, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Ghatna ManchanGhatna Manchan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • घटना मंचन
    • छत्तीसगढ़
    • भारत
    • विश्व
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • मनोरंजन
    Ghatna ManchanGhatna Manchan
    Home » अधिवक्ताओं ने की एसडीएम बिलाईगढ़ डॉ. वर्षा बंसल को अन्यत्र स्थानांतरित करने की मांग…एसडीएम के मनमानी रवैये से अधिवक्ता एवम पक्षकार परेशान…
    Featured

    अधिवक्ताओं ने की एसडीएम बिलाईगढ़ डॉ. वर्षा बंसल को अन्यत्र स्थानांतरित करने की मांग…एसडीएम के मनमानी रवैये से अधिवक्ता एवम पक्षकार परेशान…

    Ghatna ManchanBy Ghatna ManchanMarch 13, 2025No Comments3 Mins Read6 Views
    Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp

    अधिवक्ताओं ने की एसडीएम बिलाईगढ़ डॉ. वर्षा बंसल को अन्यत्र स्थानांतरित करने की मांग…एसडीएम के मनमानी रवैये से अधिवक्ता एवम पक्षकार परेशान…

    बिलाईगढ़ : जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ के अनुविभाग बिलाईगढ़ एसडीएम के रवैये से परेशान होकर अधिवक्ताओं ने एसडीएम के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। इस संबंध में सभी अधिवक्ताओं ने कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा है ज्ञापन में लिखा है अनुविभागीय (रा.) बिलाईगढ़ के प्रभारी पीठासीन अधिकारी डॉ बर्षा बंसल के द्वारा सुनवाई हेतु नियत राजस्व प्रकरणों की सूची सूचना पटल पर नही लगाया जाता है और न ही राजस्व प्रकरणों को आनलाईन अपलोड किया जा रहा है। प्रकरण के संबंध मे पूछताछ करने एवं नियत प्रकरण के दिन फाईल दिखाने के लिए कहने पर किसी भी अधिवक्ता को कोई फाईल देखने नही दिया जाता है और बोला जाता है कि मैं अपने हिसाब से कार्य करूंगी, जिनको जो करना है कहकर पक्षकारों के समक्ष अधिवक्ताओं के साथ अभद्रता पूर्ण व्यवहार कर अपमानित कर रही है। नियत पेशी तिथियों मे पीठासीन अधिकारी यदि अन्यत्र दौरे पर है तो अधिवक्ताओं को प्रकरणों मे पेशी लेने के लिए न्यायालीन समय समाप्त होने पर भी अधिवक्ता एवं पक्षकारों को इंतजार कराया जाता है जिससे बाहर से आये हुए पक्षकारों को अपने घर पहुँचने मे असुविधा एवं अधिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। तथा आदेशार्थ हेतु नियत प्रकरणों में काफी विलंब किया जा रहा है जिससे प्रकरण कई महिनो से लबित पड़ा हुआ है।

    उक्त पीठासीन अधिकारी के मनमानी पूर्ण कार्य एवं अभद्रता पूर्ण व्यवहार से अधिवक्ता संघ बिलाईगढ़ के सभी अधिवक्तागण सुब्ध होकर दिनांक 03/03/2025 को अधिवक्ता संघ बिलाईगढ़ के द्वारा वर्तमान पीठासीन अधिकारी डॉ वर्षा बंसल के विपरीत सर्वसम्मती से निंदा प्रस्ताव एवं अन्यत्र स्थानांतरण करने का प्रस्ताव किया गया है। इस संबंध में दिनांक 07/03/2025 को अनुविभागीय अधिकारी बिलाईगढ़ के न्यायालय से अधिवक्ता संघ बिलाईगढ़ एक दिवसीय कार्य से विरक्त रहने के संबंध मे जब पीठासीन अधिकारी को रिटर्निंग रूम मे जाकर ज्ञापन दिया गया, तब भी ज्ञापन को अनदेखा कर तुरंत वहाँ से संघ के अधिवक्तागण को वापस भेज दिया गया और मनमानी एवं तानाशाही पूर्ण रवैया अपनाकर दिनांक 07/03/2025 के सभी नियत प्रकरणों में बिना अधिवक्ता की उपस्थिति के कार्यवाही की गई है।इस तरह से पीठासीन अधिकारी के व्यवहार एवं कार्य शैली मे परिवर्तन नही होने से दिनांक 11/03/2025 को श्रीमान के समक्ष उपस्थित होकर उक्त पीठासीन अधिकारी के विरूध्द कार्यवाही एवं शीघ्र अन्यत्र स्थानांतरित किये जाने का निवेदन कर रहे है, यदि शीघ्र ही उक्त पीठासीन अधिकारी का अनुविभाग राजस्व बिलाईगढ़ से अन्यत्र स्थानांतरित नही किये जाने की दशा में अधिवक्ता संघ बिलाईगढ़ के द्वारा उक्त अधिकारी के न्यायालय के विरुध्द अनिश्चित कालीन हड़ताल कर बहिष्कार करने को मजबूर होंगे। इस शिकायत आवेदन पर त्वरित संज्ञान लेते हुए, अनुविभागीय अधिकारी (रा.) बिलाईगढ़ डॉ वर्षा बंसल का अन्यत्र स्थानांतरण करने का लेख किया गया है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp
    Ghatna Manchan
    • Website

    Related Posts

    Featured

    आरएसएस के शताब्दी वर्ष पर सारंगढ़ में प्रमुख जन गोष्ठी संपन्न, ‘राष्ट्र निर्माण में संघ की भूमिका’ पर हुआ मंथन…

    April 16, 2026
    Featured

    बिलाईगढ़ ब्रेकिंग : धनसीर में फिर आया हाथी…लोगो में भय का माहौल…

    April 4, 2026
    Featured

    श्री हनुमान प्रकटोत्सव पर श्री बजरंग सेवा समिति पवनी के तत्वाधान में निकाली गई भव्य शोभायात्रा…विविध कार्यक्रम का हुआ आयोजन…

    April 3, 2026
    Featured

    श्री हनुमान प्रकटोत्सव पर श्री बजरंग सेवा समिति पवनी की तत्वाधान में नगर पवनी में निकलेगी भव्य शोभायात्रा…

    April 1, 2026
    Featured

    डिम्पल कश्यप नवोदय क्लासेस सरसीवां के आठ बच्चों का नवोदय विद्यालय में चयन…

    March 25, 2026
    Featured

    शिक्षक कला प्रतिभा अकादमी छत्तीसगढ़ के तत्वावधान में राज्य स्तरीय सम्मान समारोह का हुआ आयोजन…

    March 19, 2026
    Top Posts

    बिलाईगढ़ : पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में 7 आरोपियों को किया गिरफ्तार…छेरछेरा त्योहार के दिन प्राणघातक हमले को दिया था अंजाम…

    January 8, 20262,065 Views

    शिवरीनारायण मेले में बड़ा हादसा…आकाश झूला टूटा…दो युवतियां गंभीर रूप से घायल…

    February 10, 20261,691 Views

    उपलब्धि : बिलाईगढ़ के सोनाडुला गाँव की बेटी पूजा साहू बनीं महिला सुपरीटेंडेंट…CGPSC में ओवरऑल 19 वीं रैंक…

    March 13, 20261,441 Views

    छत्तीसगढ़ : गर्लफ्रेंड से मिलने गए नाबालिग की मिली लाश…सिर गायब था…दोस्त को आखिरी बार कहा – मैं भाग रहा हूं…

    February 14, 20261,229 Views
    Don't Miss

    आरएसएस के शताब्दी वर्ष पर सारंगढ़ में प्रमुख जन गोष्ठी संपन्न, ‘राष्ट्र निर्माण में संघ की भूमिका’ पर हुआ मंथन…

    By Ghatna ManchanApril 16, 20260

    आरएसएस के शताब्दी वर्ष पर सारंगढ़ में प्रमुख जन गोष्ठी संपन्न, ‘राष्ट्र निर्माण में संघ…

    बिलाईगढ़ ब्रेकिंग : धनसीर में फिर आया हाथी…लोगो में भय का माहौल…

    April 4, 2026

    श्री हनुमान प्रकटोत्सव पर श्री बजरंग सेवा समिति पवनी के तत्वाधान में निकाली गई भव्य शोभायात्रा…विविध कार्यक्रम का हुआ आयोजन…

    April 3, 2026

    श्री हनुमान प्रकटोत्सव पर श्री बजरंग सेवा समिति पवनी की तत्वाधान में नगर पवनी में निकलेगी भव्य शोभायात्रा…

    April 1, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    1055989
    About Us
    About Us

    घटना मंच भारत का राष्ट्रीय हिंदी मासिक अखबार है। जिसका उद्देश्य देश एवं प्रदेश के प्रमुख खबरों को अखबार एवं न्यूज पोर्टल के माध्यम से आमजनों तक पहुँचाना है। घटना मंच अखबार एवं वेब पोर्टल पर प्रकाशित समस्त समाचार, फोटो एवं वीडियो के लिए संवाददाता, खबर भेजने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। घटना मंच अखबार के स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक एवं संपादक इसके लिए जिम्मेदार नहीं होंगे। अतः खबर की सत्यता की जाँच करने के बाद ही खबर भेजें।

    रूपेश श्रीवास
    प्रधान संपादक

    Facebook X (Twitter) WhatsApp
    Important Pages
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Terms and Conditions
    • Our Team
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    © 2026 Ghatna Manchan. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Buy Now

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.