Author: Ghatna Manchan

बिलाईगढ़ : बिलाईगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत खुरसुला में भालू के हमले से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। घटना की जानकारी होने पर मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने कार्रवाई शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार, खुरसुला जंगल में भालू ने एक व्यक्ति पर हमला कर दिया, जिससे व्यक्ति की मौत हो गई है। मृतक का नाम पवन सिंह ठाकुर बताया जा रहा है। बता दे कि घटना 10 बजे की है जब मृतक बकरी चराकर जंगल से वापस हो रहा था तभी भालू ने उन पर हमला कर दिया जिससे उनकी मौत हो गई।…

Read More

छत्तीसगढ़ : एक ही परिवार के चार लोगों की मौत…पति-पत्नी सहित दो बच्चों का एक ही फंदे पर लटका मिला शव… जशपुर : जशपुर जिले में पहाड़ी कोरवा परिवार ने फांसी लगाकर सामूहिक आत्महत्या कर ली है। पति-पत्नी और 2 बच्चों समेत 4 लोगों की लाश फांसी पर लटकी हुई मिली है। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दे दी है। बगीचा थाना क्षेत्र के सम्हार बहार बस्ती की घटना बताई जा रही है। बगीचा थाना पुलिस के मुताबिक, ग्रामीणों से मिली सूचना पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई है। फिलहाल आत्महत्या की वजहों का खुलासा नहीं हो पाया…

Read More

बलौदाबाजार : जिले के पांच आरक्षक आज पदोन्नत होकर प्रधान आरक्षक बने। जिसमे आरक्षक क्र. 171 दिनेश कुमार कुर्रे, आरक्षक क्र. 154 कमल कुमार कैवर्त्य, आरक्षक क्र. 236 शेखर सिंह चंदेल, आरक्षक क्र. 235 मनोज कुमार वर्मा एवं आरक्षक क्र. 237 चैतराम जोशी शामिल है। जिन्हें पुलिस कार्यालय में कार्यक्रम आयोजित कर सभी पांच आरक्षकों के बांह मे फित्ती लगाकर प्रधान आरक्षक बनने की बधाई दी गई। इस अवसर पर पदोन्नत प्रधान आरक्षकों के परिवार के सदस्य भी उपस्थित रहे।

Read More

बिलाईगढ़ : बिलाईगढ़ नगर में सर्व हिंदू समाज के द्वारा रामनवमी के शुभ अवसर पर आज शनिवार को भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें बिलाईगढ़ विधायक एवं संसदीय सचिव चंद्रदेव राय जी शामिल हुए। इस दौरान श्री राय ने श्री राम लक्ष्मण सीता और हनुमान जी की पूजा अर्चना कर क्षेत्रवासियों के लिए सुख समृद्धि की कामना कर आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर क्षेत्र के अन्य जनप्रतिनिधि एवं कांग्रेसी नेता गण मौजूद रहे।

Read More

डैम में डूबने से तीन लड़कों की मौत…पिकनिक मनाने गए थे सभी…नहाने के दौरान पैर फिसलने से हुआ हादसा… मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा में टूरिस्ट प्लेस देवरानी दाई के पास बने डैम में तीन लड़कों की डूबने से मौत हो गई। वहीं, एक युवती को बचा लिया गया। तीनों की उम्र 14 से 16 साल के बीच है। हादसा शनिवार दोपहर करीब 1 बजे का है। मरने वालों में ऋतिक मालवीय, स्नेहा निर्मलकर और पवन रजक शामिल हैं। परासिया टीआई केवल सिंह परते के मुताबिक चांदामेटा के कोल मोहल्ला में रहने वाले मालवीय परिवार के कुछ लोग दोस्तों के साथ पिकनिक…

Read More

छत्तीसगढ़ : पूर्व सरपंच को महिलाओं ने चप्पलों से पीटा…ये थी वजह… बलरामपुर : जिले के सनावल थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत कामेश्वर नगर में एक शख्स को कुछ महिलाएं चप्पलों से पीटने लगी। महिलाओं द्वारा शख्स को चप्पलों से पीटने का यह वीडियो सोशल मीडिया में काफी तेजी से वायरल हो रहा है। पिटाई खाने वाले शख्स पूर्व सरपंच है और महुआ चुनने से मना करने की बात पर महिलाओं ने इसकी पिटाई कर दी। दरअसल इन दिनों क्षेत्र में ग्रामीण महुआ चुनने में लगे हुए हैं और कामेश्वर नगर के इस इलाके में दर्जनों महुआ के पेड़ हैं।…

Read More

बेरोजगारी भत्ता के लिए आवेदन 01 अप्रैल से शुरू…इन्हें नही मिल पाएगी बेरोजगारी भत्ते…इन डॉक्यूमेंट की पड़ेगी जरूरत…पढ़े पूरी खबर… सारंगढ़-बिलाईगढ़ : सूचना मिल रही है कि बेरोजगारी भत्ते के आवेदन के लिए रोज़गार कार्यालयों में पंजीयन कराने के लिये बहुत सारे लोगों की भीड़ लग रही है। जिसमें से बहुत से लोग ऐसे हैं जो अपने पंजीयन के नवीनीकरण के लिए पहुंच रहे हैं या नया पंजीयन करवाने के आ रहे हैं। इस संबंध में रोजगार विभाग ने स्पष्ट किया है कि बेरोज़गारी भत्ता प्राप्त करने के लिये रोज़गार कार्यालय में नया पंजीयन कराने की आवश्यकता नही है। क्योंकि…

Read More

Exclusive : बेरोजगारी भत्ता संबंधी प्रश्नों के समाधान के लिए अधिकारियों की दूरभाष सूची जारी… सारंगढ़-बिलाईगढ़ : संचालनालय रोजगार एवं प्रशिक्षण छत्तीसगढ़ द्वारा बेरोजगारी भत्ता योजना के क्रियान्वयन के लिए भविष्य में प्रदेश के अधिकारियों, आवेदकों एवं आम नागरिकों द्वारा विभिन्न प्रकार के प्रशासकीय एवं तकनीकी प्रश्न किए जाने की संभावना है, जिसके युक्तिसंगत शंकारहित उत्तर देने के लिए संचालनालय स्तर पर अधिकारियों की ड्यूटी आदेश जारी की गई है। कोई भी नागरिक बेरोजगारी भत्ता से जुड़े अपने प्रश्नों का समाधान मोबाइल नंबर पर फोन करके पूछ सकते हैं। जिन अधिकारियों की ड्यूटी है, उनमें श्री व्ही.के. केडिया उप संचालक…

Read More

बिलाईगढ़ : संसदीय सचिव चंद्रदेव राय के प्रयास से विधानसभा में लगातार विकासकार्यो के लिए करोड़ों रुपये की स्वीकृति मिल रही है। वही एक बार फिर बिलाईगढ़ अंतर्गत आने वाले विभिन्न स्कूलों के जीर्णोद्धार के लिए करोड़ो रूपये की स्वीकृति मिली है। जिससे क्षेत्र में हर्ष व्याप्त है और क्षेत्रवासी श्री राय का आभार व्यक्त कर रहे है। बिलाईगढ़ विधानसभा अंतर्गत जीर्णोद्धार प्राथमिक शाला पचपेड़ी ₹515000, जीर्णोद्धार प्राथमिक शाला रायकोना अ ₹370000, जीर्णोद्धार प्राथमिक शाला रायकोना ब ₹391000, जीर्णोद्धार प्राथमिक शाला जैतपुर ₹245000, जीर्णोद्धार प्राथमिक शाला भाटापारा ₹253000, जीर्णोद्धार प्राथमिक शाला कन्या आदिवासी ₹428000, जीर्णोद्धार उच्च प्राथमिक शाला पंडरीपाली ₹417000,…

Read More

बलौदाबाजार : बलौदाबाजार जिले के कसडोल थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में 3 महिलाओं की मौत हो गई, वहीं 20 से ज्यादा लोग घायल हैं। शादी समारोह से लौटते वक्त अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर पलट गया। हादसे में मौके पर ही 2 महिलाओं की मौत हो गई, वहीं एक महिला ने इलाज के दौरान दम तोड़ा। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी हुई है। मामले में थाना प्रभारी केसी दास ने बताया कि ग्राम खैंदा निवासी सीमा मानिकपुरी और ग्राम ठाकुरदिया निवासी लखन लाल मानिकपुरी की शादी बुधवार को थी। दूल्हा-दुल्हन के परिजन और रिश्तेदार धार्मिक स्थल तुरतुरिया शादी के लिए…

Read More