Author: Ghatna Manchan
सारंगढ़-बिलाईगढ़ : जिला प्रशासन की सहयोग से मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना अंतर्गत आज सारंगढ़ में सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक सांरगढ़ श्रीमती उत्तरी जांगड़े, कलेक्टर डॉ. फरिहा आलम सिद्दीकी और पुलिस अधीक्षक श्री आशुतोष सिंह उपस्थित थे। इस कार्यक्रम का आयोजन महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा किया गया था। इस समारोह में सारंगढ़ और बरमकेला से कुल 120 जोड़े विवाह बंधन में बंधे। कार्यक्रम में विधायक श्रीमती उत्तरी जांगड़े ने वर-वधुओं को विवाह की शुभकामनाएं और बधाई देते हुए कहा कि यह बहुत खुशी की बात है आप वैवाहिक बंधन में बंध…
बिलाईगढ़ : मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ विधानसभा में गुरूवार को किसानों के लिए धान की बिक्री सीमा 15 क्विंटल से बढ़ाकर 20 क्विंटल कर दी है। इससे जिले के किसान बहुत खुश हैं। जिसको लेकर सरपंच संघ बिलाईगढ़ के अध्यक्ष मुकेश्वर साहू ने सीएम भुपेश बघेल का आभार व्यक्त किया। श्री साहू ने इस निर्णय को किसानों के लिए बड़ी सौगात बताया है। उन्होंने कहा कि इससे किसानों की आर्थिक स्थिति और भी मजबूत होगी। उन्होंने कहा भुपेश है तो सब मुमकिन है। कांग्रेस सरकार आम जन की हितैषी सरकार है।
बिलाईगढ़ : बिलाईगढ़ छात्र संघ के पूर्व ब्लाक अध्यक्ष राजेश पटेल ने कहा है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गुरुवार को विधानसभा में इस साल से किसानों को प्रति एकड़ 15 क्विंटल से प्रति एकड़ 20 क्विंटल धान खरीदी की घोषणा कर यह साबित कर दिया है ,कि वह किसानों के सच्चे हितैषी हैं। मुख्यमंत्री बघेल द्वारा किसानों को बड़ी सौगात देने का स्वागत करते हुए इसे बड़ी सौगात बताया है। राजेश पटेल ने कहा है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल प्रदेश की बागडोर संभालने के बाद से ही किसानों के हित में लगातार नई नई योजनाएं बनाकर उसका बेहतर क्रियान्वयन…
बिलाईगढ़ : मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ विधानसभा में गुरूवार को किसानों के लिए धान की बिक्री सीमा 15 क्विंटल से बढ़ाकर 20 क्विंटल कर दी है। इससे जिले के किसान बहुत खुश हैं। जिसको लेकर विधायक प्रतिनिधि हेमंत दुबे ने सीएम भुपेश बघेल का आभार व्यक्त किया। श्री दुबे ने इस निर्णय को किसानों के लिए बड़ी सौगात बताया है। उन्होंने कहा कि इससे किसानों की आर्थिक स्थिति और भी मजबूत होगी।
बिलाईगढ़ : बिलाईगढ़ ब्लॉक मुख्यालय में परिवहन सुविधा केंद्र खुल जाने से लोगों को बहुत सी सुविधाएं मिल रही है। बात दे कि छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वपूर्ण योजना तुहार द्वार तुहार सरकार के तहत छत्तीसगढ़ शासन परिवहन विभाग द्वारा नगर बिलाईगढ़ में परिवहन सुविधा खुलने से आम लोगो को बहुत सुविधा मिल रही है। जहां तत्काल लर्निंग लाइसेंस दिया जा रहा है और लोगो को लर्निंग लाइसेंस बनवाने के लिए RTO ऑफिस जाने की जरुरत नहीं है। परिवहन सुविधा केंद्र बिलाईगढ़ में ही लर्निंग लाइसेंस तुरंत प्राप्त कर रहे है। बिलाईगढ़ परिवहन सुविधा केंद्र के संचालक ललित साहू ने बताया…
बिलाईगढ़ : संसदीय सचिव चंद्रदेव राय के प्रयास से एक बार फिर विधानसभा क्षेत्र में विकासकार्यो के लिए छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण मद से लाखों रुपये की स्वीकृति मिली है। जिसमे सामुदायिक भवन निर्माण कार्य सिहारजोर घरजरा 5 लाख रुपये, सामुदायिक भवन निर्माण कार्य चोरभट्ठी 5 लाख रुपये, सामुदायिक भवन निर्माण कार्य चकरदा 5 लाख रुपये, रंगमंच निर्माण कार्य दाऊबंधान/करियाटार 2 लाख रुपये, रंगमंच निर्माण कार्य पिपरीडीह/हरदी 3 लाख रुपये, सामुदायिक भवन निर्माण कार्य धारासीव 5 लाख रुपये, सामुदायिक भवन निर्माण कार्य मड़कडी 5 लाख रुपये, सामुदायिक भवन निर्माण कार्य नवागांव 5 लाख रुपये…
सारंगढ़-बिलाईगढ़ : मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ विधानसभा में गुरूवार को किसानों के लिए धान की बिक्री सीमा 15 क्विंटल से बढ़ाकर 20 क्विंटल कर दी है। इससे जिले के किसान बहुत खुश हैं। सारंगढ़ विकासखंड के ग्राम हिच्छा के किसान श्री उमाशंकर पटेल ने कहा कि राज्य सरकार के इस निर्णय से मैं बहुत खुश हूं। मैं 25 से 35 क्विंटल का धान उत्पादन करता हूं। धान अधिक होने पर बिक्री की सीमा होने के कारण हमारा धान बच जाता था। अब हमारा अतिरिक्त पूरा धान बेच सकते हैं। ग्राम भेड़वन निवासी किसान श्री आनंद राम निषाद सरकार…
बलौदाबाजार : कलेक्टर श्री रजत बंसल की अध्यक्षता में आज जिला पंचायत के सभागार में गिरौदपुरी में संत शिरोमणि गुरू घासीदास जन्म स्थली निर्माण कार्य एवं गुरू घासीदास बाबा जी के जीवन संबंध में फिल्म निर्माण संबंधी सामाजिक परिचर्चा हेतु सामाजिक जनप्रतिनिधियों की बैठक संपन्न हुई। बैठक में श्री बंसल ने गिरौदपुरी में संत गुरु घासीदास जी की जन्म स्थली निर्माण सर्वोच्च प्राथमिकता है बहुत जल्द ही निर्माण कार्य पूर्ण करनें एवं राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार विजेता, भूलन द मेज के डायरेक्टर मनोज वर्मा के निर्देशन में संत शिरोमणि गुरुबाबा घासीदास के जीवनी पर फ़िल्म बनाने का निर्णय लिया गया है।…
गिरीश सोनवानी देवभोग : शासन के द्वारा आम नागरिकों की सहुलियत के लिए पंचायतों में पुल पुलिया का निर्माण किया जा रहा है, ताकि आम जनता को आने जाने में सुविधा हो। लेकिन मैनपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत सरगिगुड़ा के आश्रित ग्राम चछरापारा में मनरेगा के तहत सरपंच सचिव के द्वारा 16 लाख रुपये की लागत से निर्माण किया जा रहा है पुलिया बहुत ही गुणवत्ताहीन है। बता दे कि यहां निर्माण एजेंसी द्वारा घटिया मटेरियल का खुलकर उपयोग किया जा रहा है। हैंड ब्रोकन ओवरसाइज का गिट्टी एवं धुल मिट्टी से सनी हुई रेत का निर्माण एजेंसी द्वारा खुल…
बिलाईगढ़ : छत्तीसगढ़ में लगातार भूपेश सरकार चुनावी घोषणा पत्र में किए हुए वादे को एक-एक कर पूर्ण कर रही हैं। वही बजट सत्र के अंतिम दिन किसानों को तोहफा देते हुए उनके सशक्तिकरण बढ़ाने बहुत ही महत्वपूर्ण और किसानों के हितकर वाली फैसला लेते हुए प्रति एकड़ 20 क्विंटल धान खरीदी करने का निर्णय लिया गया।जिससे किसान वर्ग में काफी खुशी और उत्साह है। जिस पर संसदीय सचिव चंद्रदेव राय आज अपने विधायक साथियों के साथ मुख्यमंत्री निवास रायपुर पहुँच कर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी से सौजन्य मुलाक़ात कर उनका आभार जताया।
