प्रति एकड़ 20 क्विंटल धान खरीदी ऐतिहासिक निर्णय…छात्र नेता राजेश पटेल ने जताया सीएम का आभार…

Must Read
- Advertisement -
- Advertisement -

बिलाईगढ़ : बिलाईगढ़ छात्र संघ के पूर्व ब्लाक अध्यक्ष राजेश पटेल ने कहा है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गुरुवार को विधानसभा में इस साल से किसानों को प्रति एकड़ 15 क्विंटल से प्रति एकड़ 20 क्विंटल धान खरीदी की घोषणा कर यह साबित कर दिया है ,कि वह किसानों के सच्चे हितैषी हैं। मुख्यमंत्री बघेल द्वारा किसानों को बड़ी सौगात देने का स्वागत करते हुए इसे बड़ी सौगात बताया है। राजेश पटेल ने कहा है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल प्रदेश की बागडोर संभालने के बाद से ही किसानों के हित में लगातार नई नई योजनाएं बनाकर उसका बेहतर क्रियान्वयन करा रहे है। सत्ता संभालने के बाद सबसे पहले छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किसानों का कर्ज माफ़ किया। उसके बाद किसानों से 2500 रुपये प्रति क्विंटल में धान खरीदी की शुरुआत कर देश में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया। फिर नरवा ,गरवा ,घुरवा , बाड़ी, गोठान योजना, राजीव गाँधी न्याय योजना सहित तमाम किसान हितैषी योजनाओं को जनता तक पहुचने का काम किया है।

बिलाईगढ़ : संसदीय सचिव चंद्रदेव राय के प्रयास से विधानसभा में विकासकार्यो के लिए मिली लाखों रुपए की स्वीकृति…लोगों ने जताया श्री राय का आभार…

- Advertisement -

भूपेश सरकार की किसान हितैषी योजनाओं के सही क्रियान्वयन का प्रतिफल है कि आज शहरों से लोग वापस अपने गाँव की ओर जा रहे है और खेती कर आर्थिक रूप से मज़बूत हो रहे हैं। छात्र नेता पटेल ने कहा 15 वर्ष तक छत्तीसगढ़ में भाजपा की रमन सरकार किसानों को कभी बोनस देने के नाम पर तो कभी समर्थन मूल्य देने के नाम पर ठगती रही। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार आने के बाद किसानों की आर्थिक स्थिति में जबरदस्त बदलाव आया है और उनकी आर्थिक स्थिति काफी मजबूत हुई है। पटेल जी ने कहा कि इस वर्ष खरीफ सीजन में किसानों से प्रति एकड़ 20 क्विंटल धान की समर्थन मूल्य पर खरीदी की घोषणा भूपेश सरकार का एक क्रांतिकारी कदम है, जिससे किसानों की आर्थिक स्थिति और भी मजबूत होगी। उन्होंने इस ऐतिहासिक निर्णय के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का क्षेत्र के किसानों की ओर से आभार व्यक्त करते हुए बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।

Latest News

शहीद वीर नारायण सिंह का बलिदान आत्मगौरव…संघर्ष और स्वाभिमान का प्रतीक : मुख्यमंत्री श्री साय…मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने 101 करोड़ से अधिक के...

शहीद वीर नारायण सिंह का बलिदान आत्मगौरव...संघर्ष और स्वाभिमान का प्रतीक : मुख्यमंत्री श्री साय...मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने...

More Articles Like This

error: Content is protected !!