Author: Ghatna Manchan
सारंगढ़-बिलाईगढ़ : कलेक्टर डॉ. फरिहा आलम सिद्दीकी के निर्देश पर आज कलेक्टोरेट में 100 प्रतिशत दिव्यांग शशिकला रात्रे के लिए पूर्ववर्ती कार्ड को निरस्त कर अंत्योदय कार्ड बनाया गया। अब उन्हें 35 किलो चावल मिल सकेगा। शशिकला ने तत्काल अंत्योदय राशन कार्ड बनने पर खुशी जाहिर करते हुए कलेक्टर डॉ सिद्दीकी को धन्यवाद ज्ञापित किया। कलेक्टर ने कहा कि कार्ड बनने पर शशिकला की मुस्कुराहट ही प्रशासन का प्रतिफल है। उल्लेखनीय है कि सारंगढ़ विकासखंड के ग्राम सुवाताल निवासी दिव्यांग शशिकला पिता महादेव रात्रे, जो दोनों आंख से देख नहीं सकती है। उन्हें अब तक सिर्फ 10 किलो चावल प्राप्त…
नई दिल्ली : राहुल गांधी की संसद सदस्यता खत्म हो गई है। इस संबंध में आज आधिकारिक तौर पर बताया गया है कि राहुल गांधी की संसद सदस्यता समाप्त करने संबंधी लोकसभा सचिवालय से नोटिफिकेशन जारी हो गया है। कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी के लिए यह एक बहुत बड़ा झटका है। बता दे कि राहुल को कल गुजरात के सूरत में मानहानि के एक मामले में 2 साल की सजा मिली थी। कांग्रेस पार्टी के राहुल गांधी को उनकी मोदी सरनेम टिप्पणी पर आपराधिक मानहानि मामले में दोषी ठहराए जाने की तारीख से लोकसभा के सदस्य के रूप में…
घटना मंचन : भूकंप के तेज झटकों से छत्तीसगढ़ की धरती हिली…लोग घरों से निकले बाहर…स्कूलों में दे दी गई छुट्टी… छत्तीसगढ़ में सुबह लगभग 10.30 बजे भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर 4.1 तीव्रता दर्ज की गई है। भूकंप का केंद्र मध्यप्रदेश के ग्वालियर के दक्षिण-पूर्व में 28 किलोमीटर दूर जमीन से 10 किलोमीटर अंदर था। छत्तीसगढ़ के उत्तरी क्षेत्र में झटके ज्यादा महसूस किए गए हैं। प्रदेश के सरगुजा संभाग में सबसे ज्यादा भूकंप का असर देखने को मिला है। अंबिकापुर में सुबह करीब 10ः30 बजे भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। लोग…
छत्तीसगढ़ : शॉप में मोबाइल बनवाने गया था युवक…तभी अचानक फट गई बैटरी…बाल-बाल बचे दुकानदार और ग्राहक… बिलासपुर में एक मोबाइल दुकान में फोन की बैटरी फटने से तेज धमाका हुआ, और दुकान में धुआं-धुआं हो गया। इस घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है। जिसमें बैटरी ब्लास्ट होते दिख रहा है। हालांकि, इस हादसे में किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ है। मामला चकरभाठा थाना क्षेत्र का है। दरअसल युवक अपने मोबाइल को सही कराने शॉप पहुंचा था। दुकानदार मोबाइल खोलकर देख ही रहा था, तभी अचानक बैटरी फट गई। बता दे कि जिस समय युवक दुकान में…
गिरीश सोनवानी देवभोग : एक शिक्षक का कार्य होता है समाज को जागरूक करना दिशा दिखाना विकास कार्यों में हिस्सेदार बनना। लेकिन शिक्षक सुनील ठाकुर गांव के विकास मे उल्टी गंगा बहाते दिख रहे हैं। ग्रामीणों को भारी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। बुधवार को ग्रामीण लामबंद हुए और शिक्षक के खिलाफ शिकायत लेकर पहुंचे एसडीएम कार्यालय, शिकायत था कि शिक्षक सुनील ठाकुर द्वारा नाली ब्लॉक कर मनमानी रूप से बिना किसी अनुमति के अपने मनमर्जी दिखाते हुए ग्रामीणों को परेशान करने की मंशा से अतिरिक्त अवैधानिक निर्माण कार्य कर समस्त मोहल्ले वासी व जनता को परेशान कर…
सारंगढ़-बिलाईगढ़ : कलेक्टर डॉ.फरिहा आलम सिद्दीकी ने आज भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरू के बलिदान दिवस की शाम में नमन किया है। उन्होंने कहा कि राष्ट्र के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले ये सभी क्रांतिकारी अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ संसद में बम धमाका कर पर्चा फेंककर जनता की आवाज को संसद में ब्रिटिश सत्ता तक पहुंचाया था। भले ही उनके बलिदान को 90 साल पूरे हो चुके हैं, लेकिन भारतीय जनमानस के पटल पर आज भी भगत सिंह, राजगुरू, सुखदेव और चन्द्रशेखर आजाद विद्यमान है और भारतीय पीढिय़ां उनके आगे सदैव नतमस्तक रहेंगे। उल्लेखनीय है कि भगत सिंह, राजगुरू…
सारंगढ़-बिलाईगढ़ : मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन की अध्यक्षता में आज चिप्स द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से सभी कलेक्टरों और सीईओ की अपरान्ह 3.30 बजे बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में कलेक्टर डॉ.फरिहा आलम सिद्दीकी, संयुक्त कलेक्टर श्री भागवत जायसवाल, एसडीएम सारंगढ़ श्रीमती मोनिका वर्मा और जनपद पंचायत सीईओ सारंगढ़ शामिल थे। बैठक की शुरूआत छत्तीसगढ़ सामाजिक-आर्थिक सर्वेक्षण 2023 से की गई। मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन ने कहा कि प्रगणक की प्रगति रिपोर्ट कलेक्टर और सीईओ लेंगे। अपर मुख्य सचिव श्री सुब्रत साहू ने कहा कि सुपरवाइजर, सर्वेक्षण की टीम में तकनीकी जानकारी रखने वाले शासकीय कर्मी…
रायपुर : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 6 मार्च को बजट सत्र में बेरोजगारी भत्ता लेकर आये थे। वही प्रदेश के 18 से 35 वर्ष तक के युवाओं को बेरोजगारी भत्ता दिया जायेगा। छत्तीसगढ़ में बेरोजगारों को 1 अप्रैल से बेरोजगारी भत्ता सरकार देगी। राज्य सरकार ने इसकी तैयारी कर ली है। प्रमुख सचिव आलोक शुक्ला ने इसे लेकर सभी कलेक्टरों को पत्र लिखकर दिशा निर्देश दिया है। आलोक शुक्ला ने ने सभी कलेक्टरों को भेजे पत्र में कलेक्टर को आवेदन, सत्यापन और भुगतान को लेकर स्पष्ट निर्देश दिये हैं। पत्र के मुताबिक बेरोजगारी भत्ता के लिए ऑनलाइन…
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह शुक्रवार काे छत्तीसगढ़ दौरे पर आ रहे हैं। शनिवार दोपहर तक शाह बस्तर में ही रहेंगे। यहां वो CPRF के तय कार्यक्रमों में शामिल होंगे। प्रदेश के वरिष्ठ भाजपा नेताओं से मुलाकात करके चुनावी चर्चाएं करने की संभावना है। गृहमंत्री अमित शाह के तय कार्यक्रम के मुताबिक शुक्रवार 24 मार्च की शाम जगदलपुर एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे। बीएसएफ के विशेष विमान से सीधे जगदलपुर ही पहुंचेंगे। इसके बाद करणपुर में सीआरपीएफ 201 कोबरा बटालियन कैंप जाएंगे। सीआरपीएफ जवानों और अफसरों से मुलाकात करेंगे। https://ghatnamanchan.com/chhattisgarh-encounter-between-police-and-naxalites-police-arrested-5-naxalites/ अमित शाह CRPF कैंप में रात बिता सकते हैं। इसके बाद अगली सुबह…
छत्तीसगढ़ : पुलिस और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़…5 नक्सलियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार… छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। इस मुठभेड़ में कई नक्सली घायल हुए है, वहीं 5 नक्सलियों को जवानों ने गिरफ्तार किया है। मामले में सुकमा एसपी सुनील शर्मा ने बताया कि गुरुवार को सूचना मिली कि नक्सलियों की कोंटा एरिया कमेटी की टीम एर्राबोर थाना अंतर्गत ग्राम कोत्तालेंड्रा जंगल के पास उपस्थित है। सूचना पर थाना प्रभारी एर्राबोर निरीक्षक वीरेन्द्र सिंह व थाना प्रभारी कोंटा निरीक्षक शिवानंद सिंह के नेतृत्व में दोनो थानों और डीआरजी के बल…
