Author: Ghatna Manchan
छत्तीसगढ़ : तालाब में डूबने से दो मासूम बच्चों की मौत…माध्यान्ह भोजन के बाद से गायब…कक्षा पहली में पढ़ते थे बच्चे… रायपुर : रायपुर के तुलसी गांव में दो मासूम बच्चों की तालाब डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है की दोनों बच्चें एक ही परिवार के थे। जो बीते कल यानी बुधवार को स्कुल में बने मध्यान भोजन करने के बाद से गायब थे। जिनका शव आज लोगों ने अवैध उत्खनन से बने तालाब में देखा और पुलिस को सूचना दी। वहीं पुलिस मौके पर पहुँचकर दोनों शव को कब्जे में लिया और आगे की कार्रवाई…
सारंगढ़-बिलाईगढ़ : कलेक्टर डॉ.फरिहा ऑलम सिद्दीकी के निर्देशन में आज कलेक्टोरेट में अपर कलेक्टर श्रीमती निष्ठा पांडेय तिवारी ने जनदर्शन में आए लोगों की मांग-शिकायत, सुझाव सुनीं एवं निराकरण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। जनदर्शन के अधिकतर मामलों में वृद्धा और दिव्यांग पेंशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, वनाधिकार पट्टा, मनरेगा मजदूरी भुगतान का लाभ दिलाने के लिए आग्रह किया गया है। जनदर्शन में लगभग 65 आवेदन प्राप्त हुए हैं। जनदर्शन में सरिया से आए युवकों ने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सरिया में स्थाई नवीन एंबुलेंस की व्यवस्था की मांग की है। युवकों ने बताया कि इस केन्द्र में प्रसव, गंभीर मरीज…
सारंगढ़-बिलाईगढ़ : कलेक्टर डॉ.फरिहा आलम सिद्दीकी ने आज बिलाईगढ़ और सारंगढ़ विकासखण्ड के रीपा गौठानों का निरीक्षण किया। सर्वप्रथम कलेक्टर ने सुबह बिलाईगढ़ स्थित रोहिना और बेलटिकरी गौठानों का निरीक्षण किया। बेलटिकरी गौठान में मिनी राइस मिल, फ्लाई एश और बॉटलिंग प्लांट लगाया जाएगा, इसके अलावा रोहिना स्थित गौठान में दोना पत्तल, पेपर कप एवं ग्लास, कपड़े धोने का साबुन, सर्फ एवं मसाला उद्योग स्थापित किया जाएगा। आगामी 25 मार्च को रीपा गौठानों में रीपा योजनांतर्गत कार्यों के उद्घाटन को ध्यान में रखते हुए उन्होंने शेष निर्माण कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। ज्ञातव्य है कि कलेक्टर द्वारा…
अम्बिकापुर : अंबिकापुर विश्वविद्यालय इंजीनियरिंग कॉलेज अंबिकापुर के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा सात दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन गोद ग्राम डिगमा में दिनाँक 11.03.2023 से 17.03.2023 तक किया गया। शिविर में प्रतिदिन ग्राम में प्रभात फेरी निकाली गई तथा स्वयंसेवको द्वारा प्रतिदिन योगाभ्यास किया गया स्वयंसेवको ने प्रतिदिन रैली निकालकर ग्रामवासियो को नशा मुक्ति ,बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ एवं मतदान जागरूकता जैसे महत्वपूर्ण विषयो पर जानकारी देकर जागरूक किया। कार्यक्रम के पहले दिन मुख्य अतिथि डॉ एस एन पाण्डेय कार्यक्रम समन्वयक संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय सरगुजा अंबिकापुर द्वारा बताया गया कि राष्ट्रीय सेवा योजना पुरे विश्व का सबसे बड़ा…
भारतीय जनता युवा मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री तेजस्वी सूर्य के नेतृव में चेन्नई में युवा संसद का कार्यक्रम आयोजन किया गया। जिसमे मुख्य रूप से राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जे.पी.नड्डा जी, राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुघ जी, तमिलनाडु के प्रदेश अध्यक्ष के.अन्नामलाई जी, भारतीय संस्कृति समन्वय के अध्यक्ष श्री विनय सहस्रबुद्धे जी, सांसद श्री राकेश सिंह जी के द्वारा युवा संसद कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। देश भर में 150 प्रतिभागी शामिल हुए। युवा संसद कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष श्री रवि भगत जी के नेतृत्व में भाजयुमो प्रतिनिधि मंडल शामिल हुए। युवा संसद में शामिल होने…
गिधौरी : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बजट में संसदीय सचिव चंद्रदेव राय के प्रयास से गिधौरी उद्धोहन सिंचाई परियोजना, गिधौरी में विश्राम गृह, महान नदी तट में तटबंध की स्वीकृति मिली है। जिसके लिए विधायक प्रतिनिधि हेमंत दुबे ने मुख्यमंत्री भुपेश बघेल और संसदीय सचिव चंद्रदेव राय का आभार जताया। बता दे कि इसकी मांग लंबे समय से चल रही थी। वही इसकी स्वीकृति मिलने पर गिधौरी क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। जिस पर हेमंत दुबे सहित सिद्धांत मिश्रा जनपद अध्यक्ष कसडोल, सुखीराम वर्मा, भवानी श्रीवास, लक्ष्मी पटेल, सरदीश पटेल खगेश्वर वैष्णव, गोरेलाल साहू सरपंच हसुवा, कुमारी…
बलरामपुर : छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में माँ की फटकार से दुखी 12 साल की मासूम ने फांसी लगाकर की आत्महत्या कर ली। घटना पश्चात इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। यह पूरा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के अनुसार यह घटना पथरी गांव का है। 12 साल की मासूम कक्षा 5 वीं में पढ़ती थी। जिसे किसी बात को लेकर माँ ने फटकार लगा दी जिसके बाद नाराज मासूम ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
छत्तीसगढ़ : आकाशीय बिजली के चपेट में आने से दो लोगों की मौत…बरगद पेड़ के नीचे बैठे थे दोनों… कवर्धा : छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले आकाशीय बिजली गिरने से 2 लोगों की मौत हो गई। बता दे कि बारिश होने के कारण दोनों पेड़ के नीचे बैठे थे, तभी आसमान से मौत की बिजली तड़क गई। https://ghatnamanchan.com/chhattisgarh-the-sarpanch-along-with-13-people-killed-a-young-man-creating-panic-in-the-village/ दरअसल, ये पूरा मामला लोहारा थाना क्षेत्र के पेलपार गांव का है। जहां बादलों की गड़गड़ाहट और बारिस के साथ तेज बिजली चमकी। इसी बिजली की चपेट में आकर दो लोगों की मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक बारिश के कारण बरगद…
छत्तीसगढ़ : सरपंच ने 13 लोगों के साथ मिलकर युवक को उतारा मौत के घाट, गांव में दहशत का माहौल… धमतरी : धमतरी जिले में बीती रात एक युवक की हत्या हुई है. जानकारी के मुताबिक सरपंच की दबंगई के चलते एक युवक की मौत हो गई है. पूरा मामला अर्जुनी थाना क्षेत्र के बिजनापुरी गांव का है. जहां पैरावट में आग लगाने की बात पर विवाद हुआ. विवाद इतना बढ़ गया कि सरपंच ने 13 लोगों के साथ मिलकर युवक को बेरहमी से पीटा। पिटाई में युवक बेहोश हो गया. कुछ देर बाद युवक की मौत हो गई. इस…
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज बस्तर में कोंडागांव जिले के प्रवास पर रहेंगे। वे यहां भक्त माता कर्मा जयंती एवं मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना कार्यक्रम में शामिल होंगे। वे करोड़ों रुपए के विकासकार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण करेंगे। साथ ही आम सभा को संबोधित करेंगे। इधर, CM के बस्तर प्रवास को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। दरअसल, निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार CM भूपेश बघेल सुबह 11:30 को रायपुर से चॉपर से निकलेंगे और 12:15 को वे कोंडागांव जिले के बड़े राजपुर ब्लॉक के बांसकोट गांव पहुंचेंगे। यहां पे भक्त माता कर्मा जयंती के मौके पर रखे…
