Author: Ghatna Manchan
छत्तीसगढ़ : कॉलेज में रील बनाते वक्त छात्र का पैर फिसला, छत से नीचे गिरने से हुई मौत… बिलासपुर : साइंस कॉलेज परिसर के बिल्डिंग के छत पर इंस्टाग्राम में रील्स वीडियो बनाते वक्त युवक का पैर फिसल गया। जिससे छत से नीचे गिरने पर उसकी मौत हो गई। मृतक आशुतोष साव मूलतः ग्राम सरखो जिला जांजगीर चाम्पा का रहने वाला था, जो कि सेकंड ईयर का छात्र था। घटना के बाद सरकंडा पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है। https://ghatnamanchan.com/chhattisgarh-12th-class-student-committed-suicide-by-hanging/
छत्तीसगढ़ : 12 वीं की छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या…परीक्षा को लेकर…जानिए क्या थी आत्महत्या की वजह… कोरबा : जिले में 12 वीं की छात्रा ने परीक्षा के तनाव में आकर आत्महत्या कर ली। शुक्रवार सुबह बेटी को फांसी पर लटका देखकर परिजनों ने शोर मचाया। जिसके बाद आस-पड़ोस के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। फिलहाल पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है। https://ghatnamanchan.com/big-news-in-the-meeting-of-bhupesh-cabinet-decisions-were-taken-on-many-issues-including-the-approval-of-journalist-protection-act/ जानकारी के मुताबिक, दर्री थाना क्षेत्र के ग्राम कुमगरी का रहने वाले घासीराम सबसे छोटी बेटी नीलिमा (19 वर्ष) विद्या गर्ल हायर सेकेंडरी स्कूल दर्री में 12 वीं कक्षा…
अम्बिकापुर : विश्वविद्यालय इंजीनियरिंग कॉलेज अंबिकापुर की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वाधान में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र फुंदुरडिहारी द्वारा ग्राम डिग्मा में चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर शोभना पाठक के मार्गदर्शन में विशाल चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विश्व ब्लॉक ग्लाकोमा सप्ताह के तहत 35 मरीजों के नेत्रों का परीक्षण किया गया, गैर संचारी रोग नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत हीमोग्लोबिन के 39, मधुमेह के 42, 25 बीपी 27 के रोगियों का परीक्षण किया गया। कुल 225 मरीजों की जांच की गई। साथ ही संजीवनी जीवन कोष, डॉ खूबचंद बघेल स्वास्थ्य योजना, आयुष्मान कार्ड योजना, जननी सुरक्षा कार्यक्रम, मुख्यमंत्री बाल…
बिलाईगढ़ : बूथ सशक्तिकरण के विषय को लेकर भारतीय जनता पार्टी मंडल बिलाईगढ़ शक्ति केन्द्र पुरगाव की बैठक कलार भवन पुरगाव में सम्पन्न हुआ। जिसमें बूथ सशक्तिकरण के विषय में चर्चा किया गया। सर्वप्रथम राष्ट्रपति के अभिभाषण का वाचन किया गया तथा 10 दिन की अवधि में बूथ स्तर पर कार्य योजनाओं को विस्तार से करने हेतु सभी बूथ अध्यक्षों से समय मांगा गया एवं बैठक आहूत करने की तिथि तय किया गया। जिसमे सभी की सम्मति हेतु विस्तारक जी एवं मंडल कोषाध्यक्ष व युवा मोर्चा मंडल महामंत्री ने आग्रह किया। जिसमे शक्तिकेन्द्र अल्पकालिक कार्य विस्तारक श्रीमती लछमी साहू, मंडल…
रायपुर : छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज विधानसभा परिसर स्थित समिति कक्ष में मंत्री परिषद की बैठक ली। इस दौरान पत्रकारों के हित में बड़ा फैसला सरकार ने लिया है। सरकार ने छत्तीसगढ़ मीडिया कर्मी सुरक्षा विधेयक-2023 के प्रारूप का अनुमोदन किया है। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ देश में पत्रकारों की सुरक्षा सुनश्चित करने वाला पहला राज्य बन गया है। इसके साथ ही कैबिनेट की बैठक में छत्तीसगढ़ भू राजस्व संहिता-1959 में (संशोधन) विधेयक 2023 के प्रारूप का अनुमोदन, छत्तीसगढ़ नगरीय क्षेत्रों के आवासहीन व्यक्ति को पट्टाधृति अधिकार विधेयक-2023 के प्रारूप का अनुमोदन, छत्तीसगढ़ माल और सेवा कर…
रायपुर : प्रदेश के गृहमंत्री श्री ताम्रध्वज साहू ने विधानसभा में जानकारी दी है कि अब बड़े अपराधों में इस्तेमाल किए जाने वाले नारको टेस्ट के लिए देश के बड़े राज्यों में नंबर नहीं लगाना पड़ेगा।नारको टेस्ट के लिए छत्तीसगढ़ अब आत्म निर्भर बन गया है। राज्य सरकार ने नारको टेस्ट के लिए जरूरी औपचारिकताएं पूरी कर ली है और रायपुर एम्स के साथ मिलकर इसके लिए जरूरी मशीनें भी मंगा ली गयी हैं। प्रदेश के गृहमंत्री श्री ताम्रध्वज साहू ने विधानसभा में अनुदान मांगों पर चर्चा करते हुए जानकारी दी है कि छत्तीसगढ़ पुलिस अपराधियों पर लगाम कसने के…
इतिहास में पहली बार पूरे वनांचल क्षेत्र की बदलेगी तस्वीर…पक्की सड़कों की बिछेगी जाल…विधायक राय द्वारा कराये गये विकास कार्यों के लिए क्षेत्रवासियों ने जताया आभार… बिलाईगढ़ : बिलाईगढ़ विधानसभा कभी पिछड़े गढ़ के रूप जाने जाते थे, परंतु आज संघर्ष करता हुआ, विकास करता हुआ बिलाईगढ़ बन गया है। यह महज़ चार सालो में संभव हो पाया है। बिलाईगढ़ विधानसभा की समुचित क्षेत्र की तस्वीर बदलती जा रही है, उनके संघर्ष का प्रतिफल, प्रयास व किये जा रहे विकास कार्यों के दम पर तथा क्षेत्रीय विधायक चंद्रदेव राय लगातार जनता के विश्वास में खरा उतरते जा रहें। यू कहें…
छत्तीसगढ़ : 3 साल की मासूम से रेप…खून से लथपथ मिली बच्ची…आरोपी युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार…बच्ची की हालत गंभीर… कांकेर जिले में 3 साल की बच्ची से रेप का मामला सामने आया है। बच्ची की हालत गंभीर बताई जा रही है। वही आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। https://ghatnamanchan.com/chhattisgarhs-prashant-pankra-will-play-ipl/ बता दे कि बच्ची अपनी दादी के साथ सो रही थी। उसी वक्त आरोपी आया और बच्ची को अपने साथ ले गया। वहीं जब परिजनों न बच्ची की तलाश की, तब वह युवक से साथ खून से लथपथ हालत में मिली है। मामला कच्चे चौकी क्षेत्र…
छत्तीसगढ़ के प्रशांत पैंकरा खेलेंगे IPL…मुंबई इंडियंस की ओर से खेलने मिला मौका…क्रिकेट प्रेमियों में उत्साह… जशपुर जिले के तपकरा के रहने वाले युवा क्रिकेटर प्रशांत साय पैंकरा का चयन IPL में खेलने के लिए हुआ है। प्रशांत मुंबई इंडियंस टीम की ओर से खेलेंगे। प्रशांत के चयन से न सिर्फ जशपुर बल्कि पूरे प्रदेश के खेलप्रेमियों में खुशी का माहौल है। फरसाबहार ब्लॉक के तपकरा में रहने वाले युवा खिलाड़ी प्रशांत के माता-पिता का कहना है कि उन्हें अब भी यकीन नहीं हो रहा कि उनके बेटे को इतनी बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। उनके पिता परमेश्वर साय पैंकरा…
छत्तीसगढ़ : शराब के नशे में ईंट भट्ठे पर सो रहे पांच मजदूर की मौत…एक गंभीर रूप से घायल… महासमुंद : महासमुंद जिले के बसना ब्लॉक के ग्राम गढ़फुलझर में बीती रात एक दर्दनाक हादसा हो गया. यहां ईंट भट्ठा में काम करने वाले 5 मजदूरों की मौत हो गई. मिली जानकारी के अनुसार ये श्रमिक ईंट भट्ठा में ईंटों को पकाने के लिए आग लगाकर भट्ठा के ऊपर ही सो गए. इससे 6 श्रमिकों में से 5 की दर्दनाक मौत हो गई. सुबह आसपास के ग्रामीणों ने जब यह देखा तो श्रमिकों को उठाने की कोशिश की, लेकिन वे…
