Close Menu
Ghatna ManchanGhatna Manchan
    What's Hot

    सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलाईगढ़ में सेवा संकल्प रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन, विनोद डडसेना ने किया 17 वी बार रक्त दान…

    September 18, 2026

    पवनी : शिक्षक दिवस पर सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान समारोह आयोजित…

    September 6, 2026

    पवनी में पहली बार होगा सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान समारोह…शिक्षक दिवस के अवसर पर वर्तमान शिक्षक करेंगे अपने वरिष्ठ शिक्षकों का सम्मान, शिक्षा जगत में उत्साह…

    September 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Ghatna ManchanGhatna Manchan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • घटना मंचन
    • छत्तीसगढ़
    • भारत
    • विश्व
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • मनोरंजन
    Ghatna ManchanGhatna Manchan
    Home » नवगठित जिला-सारंगढ़-बिलाईगढ़ में हर्षोल्लास से मनाया गया गणतंत्र दिवस…विधायक श्रीमती उत्तरी गनपत जांगड़े ने किया ध्वजारोहण…विभागों ने निकाली जीवंत झांकी, तो बच्चों ने दी सांस्कृतिक कार्यक्रम की मनमोहक प्रस्तुति…
    Featured

    नवगठित जिला-सारंगढ़-बिलाईगढ़ में हर्षोल्लास से मनाया गया गणतंत्र दिवस…विधायक श्रीमती उत्तरी गनपत जांगड़े ने किया ध्वजारोहण…विभागों ने निकाली जीवंत झांकी, तो बच्चों ने दी सांस्कृतिक कार्यक्रम की मनमोहक प्रस्तुति…

    Ghatna ManchanBy Ghatna ManchanJanuary 26, 2023No Comments4 Mins Read2 Views
    Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp

    सारंगढ़-बिलाईगढ़ : विधायक सारंगढ़ एवं उपाध्यक्ष अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण श्रीमती उत्तरी गनपत जांगड़े के मुख्य आतिथ्य में आज नवगठित जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ के जिला मुख्यालय के खेलभांठा मैदान में पहला गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन हुआ। विधायक श्रीमती जांगड़े ने ध्वजारोहण कर मुख्यमंत्री के जनता के नाम संदेश का वाचन किया। इस मौके पर उन्होंने जिलेवासियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

    इस दौरान उप पुलिस अधीक्षक श्री मनीष कुंवर के नेतृत्व में पुलिस विभाग, शा.लोचन प्रसाद पाण्डेय, मोना मार्डन इंग्लिश मीडियम स्कूल, सेजस सारंगढ़, अशोका पब्लिक स्कूल शास.कन्या उच्चतर माध्य विद्यालय एवं सरस्वती शिशु मंदिर के एनसीसी एवं स्कूली बच्चों द्वारा मार्च पास्ट किया गया। मार्च पास्ट के पश्चात मुख्य अतिथि ने परेड कमांडर्स से परिचय प्राप्त किया। इस दौरान स्कूली बच्चों द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। जिसमें स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल द्वारा देश रंगीला, अशोका स्कूल द्वारा हाय रे सरगुजा नाचे पारम्परिक लोक नृत्य, मोना मार्डन अंग्रेजी स्कूल के बच्चों ने जयतु वंदे भारतम, शा. कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सीपीएम हा.से.स्कूल, सेंट थामस जैसे विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने देशभक्ति एवं पारम्परिक लोक नृत्यों की प्रस्तुति दी। इस दौरान विभिन्न शासकीय विभागों द्वारा अपने कार्यों और उपलब्धियों को रेखांकित करते हुए झांकियों का प्रदर्शन किया गया।

    इस अवसर पर छत्तीसगढ़ अनुसूचित जाति आयोग की उपाध्यक्ष श्रीमती पदमा घनश्याम मनहर, सारंगढ़ नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सोनी अजय बंजारे, जनपद अध्यक्ष श्रीमती मंजू मालाकार, श्री अरूण मालाकार, गौ-सेवा आयोग सदस्य श्री पुरूषोत्तम साहू, पार्षद श्रीमती सरिता शंकर चंद्रा, श्री संजय दुबे, श्रीमती सरिता गोपाल, श्री अजय बंजारे, कलेक्टर डॉ.फरिहा आलम सिद्दकी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री महेश्वर नाग सहित गणमान्य नागरिक, जिला स्तरीय अधिकारी-कर्मचारी एवं स्कूली बच्चे उपस्थित रहे।

     

    ये रहे विजेता :- परेड सीनियर वर्ग में प्रथम स्थान में पुलिस विभाग, द्वितीय स्थान में सीनियर विंग एनसीसी, तृतीय स्थान सीनियर डिवीजन एनसीसी ने प्राप्त किया। परेड जूनियर वर्ग में प्रथम स्थान जूनियर डिवीजन एनसीसी, द्वितीय स्थान जूनियर विंग एनसीसी, तृतीय स्थान शासकीय कन्या शाला सारंगढ़ ने प्राप्त किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रथम स्थान-सेजस सारंगढ़, द्वितीय स्थान-मोना मॉडर्न स्कूल सारंगढ़, तृतीय स्थान-एनसीसी सारंगढ़ ने प्राप्त किया। इसी प्रकार झांकी में प्रथम स्थान-नगरीय प्रशासन पुलिस विभाग, द्वितीय स्थान में संयुक्त रूप से कृषि, उद्यानिकी एवं मत्स्य विभाग तथा तृतीय स्थान-लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग को मिला।

    उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारी हुए सम्मानित :- विधायक सारंगढ़ श्रीमती उत्तरी गनपत जांगड़े ने आज गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिला कार्यालय में पदस्थ अधिकारी-कर्मचारियों को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इनमें स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय सारंगढ़ के व्याख्याता कार्यक्रम अधिकारी श्री राजकुमार जांगड़े तथा शासकीय लोचन प्रसाद पाण्डेय महाविद्यालय सारंगढ़ के कार्यक्रम अधिकारी प्रो.लोकेश्वर पटेल को राष्ट्रीय सेवा योजना एवं अन्य उत्कृष्ट कार्य हेतु तथा राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग से श्री हरीकिशन डनसेना, श्री आयुष तिवारी, श्री प्रशांत कुमार पटेल, श्री कमल कुमार नायक, श्री संतोष पाण्डेय, श्री गणेश साहू, श्री शंकर लाल सिदार, श्री संजीव कुमार त्रिपाठी, श्री लाली पटेल, श्री संजय कुमार पटेल, श्री संतोष पटेल, श्री उमेश पटेल, श्री दिल कुमार बंजारे, श्री कुंजबिहारी गहरे, श्री रमन यादव, श्रीमती लक्ष्मीन यादव, श्री सोमेश्वर यादव, श्री राजेन्द्र भारद्वाज एवं श्री राजेन्द्र राठिया, महिला एवं बाल विकास विभाग से श्रीमती हराबाई निषाद एवं श्रीमती पदमावती साव, कृषि विभाग से श्री निलेश राव, कुमारी अंजुलता कुसरो एवं श्री कमलेश कुमार पटवा, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा से श्री दिनेश कुमार नायक, जल संसाधन विभाग से श्री चैतराम भारद्वाज एवं श्री छोटेलाल यादव, आयुष विभाग से डॉ.अशोक कुमार पाण्डेय एवं डॉ.नरेन्द्र प्रधान, स्वास्थ्य विभाग से श्रीमती उषा लहरे, कु.रमशीला साहू श्री प्रमोद सतपथी, खाद्य विभाग से श्री विद्यानंद पटेल एवं श्री छबिलाल चौहान, पंचायत विभाग से श्री युवराज पटेल एवं श्री कामता प्रसाद अम्बेडकर, वन विभाग से श्री संतोष कुमार मनहर, शिक्षा विभाग से श्री नरेश कुमार चौहान, श्री मनोज कुमार जांगड़े, श्री संतोष कुमार यादव, श्रीमती मणिप्रभा त्रिपाठी, श्रीमती ममता साहू, श्री छबिलाल चौहान, श्री मुकेश कुमार कुर्रे, मोहम्मद तौसीम, कु.संजना साहू, श्री जतिन पटेल, नगर सेना विभाग से श्री महेन्द्र कुमार गुप्ता एवं श्री पिलेश्वर सिदार, नगर पालिका से श्री रोशन कुमार यादव एवं श्री संजीव कुमार यादव, मछली पालन विभाग से श्री लाभोराम सिदार, लोक निर्माण विभाग से श्री ठाकुर राम राठिया एवं श्री प्रदीप कुमार गुप्ता, छ.ग.स्टेट सिविल सप्लाईज कार्पोरेशन लिमिटेड श्री सूर्यकांत शुक्ला एवं श्री सुरेन्द्र कुमार खैरवार, आदिवासी विकास शाखा से श्री गिरीवर नायक एवं श्री विमल अजगल्ले शामिल है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp
    Ghatna Manchan
    • Website

    Related Posts

    Featured

    सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलाईगढ़ में सेवा संकल्प रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन, विनोद डडसेना ने किया 17 वी बार रक्त दान…

    September 18, 2026
    Featured

    पवनी : शिक्षक दिवस पर सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान समारोह आयोजित…

    September 6, 2026
    Featured

    पवनी में पहली बार होगा सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान समारोह…शिक्षक दिवस के अवसर पर वर्तमान शिक्षक करेंगे अपने वरिष्ठ शिक्षकों का सम्मान, शिक्षा जगत में उत्साह…

    September 5, 2026
    Featured

    पदोन्नति की मांग को लेकर सैकड़ों शिक्षकों ने घेरा रायपुर जेडी कार्यालय…

    August 25, 2026
    Featured

    बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस की बड़ी कार्रवाई : स्वास्थ्य विभाग में फर्जी स्थानांतरण आदेश व कूटरचना करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार…

    August 23, 2026
    Featured

    बाढ़ अलर्ट जारी : खोले गए बांगो डेम कोरबा के 7 गेट…चांपा, शिवरीनारायण, भटगांव, हसौद, चंद्रपुर, सरिया क्षेत्र में नदी का जल स्तर बढ़ने की सम्भावना…

    August 15, 2026
    Top Posts

    बिलाईगढ़ : पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में 7 आरोपियों को किया गिरफ्तार…छेरछेरा त्योहार के दिन प्राणघातक हमले को दिया था अंजाम…

    January 8, 20262,092 Views

    गिधौरी : झाड़-फूंक और बैगागिरी की आड़ में महिला से छेड़छाड़ करने वाला 60 वर्षीय वृद्ध आरोपी गिरफ्तार…

    July 18, 20261,900 Views

    शिवरीनारायण मेले में बड़ा हादसा…आकाश झूला टूटा…दो युवतियां गंभीर रूप से घायल…

    February 10, 20261,710 Views

    उपलब्धि : बिलाईगढ़ के सोनाडुला गाँव की बेटी पूजा साहू बनीं महिला सुपरीटेंडेंट…CGPSC में ओवरऑल 19 वीं रैंक…

    March 13, 20261,487 Views
    Don't Miss

    सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलाईगढ़ में सेवा संकल्प रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन, विनोद डडसेना ने किया 17 वी बार रक्त दान…

    By Ghatna ManchanSeptember 18, 20260

    सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलाईगढ़ में सेवा संकल्प रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन, विनोद डडसेना ने…

    पवनी : शिक्षक दिवस पर सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान समारोह आयोजित…

    September 6, 2026

    पवनी में पहली बार होगा सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान समारोह…शिक्षक दिवस के अवसर पर वर्तमान शिक्षक करेंगे अपने वरिष्ठ शिक्षकों का सम्मान, शिक्षा जगत में उत्साह…

    September 5, 2026

    पदोन्नति की मांग को लेकर सैकड़ों शिक्षकों ने घेरा रायपुर जेडी कार्यालय…

    August 25, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    1063615
    About Us
    About Us

    घटना मंच भारत का राष्ट्रीय हिंदी मासिक अखबार है। जिसका उद्देश्य देश एवं प्रदेश के प्रमुख खबरों को अखबार एवं न्यूज पोर्टल के माध्यम से आमजनों तक पहुँचाना है। घटना मंच अखबार एवं वेब पोर्टल पर प्रकाशित समस्त समाचार, फोटो एवं वीडियो के लिए संवाददाता, खबर भेजने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। घटना मंच अखबार के स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक एवं संपादक इसके लिए जिम्मेदार नहीं होंगे। अतः खबर की सत्यता की जाँच करने के बाद ही खबर भेजें।

    रूपेश श्रीवास
    प्रधान संपादक

    Facebook X (Twitter) WhatsApp
    Important Pages
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Terms and Conditions
    • Our Team
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    © 2026 Ghatna Manchan. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Buy Now

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.