Author: Ghatna Manchan
बलौदाबाजार : बलौदाबाजार जिला मुख्यालय के नगर भवन में आयोजित जिला स्तरीय युवा महोत्सव में बिलाईगढ़ के लोकप्रिय विधायक एवं छत्तीसगढ़ शासन के संसदीय सचिव चंद्रदेव राय जी शामिल हुए । इस दौरान अधिकारियों ने संसदीय सचिव चंद्रदेव राय का स्वागत किया। वही संसदीय सचिव चंद्रदेव राय ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री माननीय भूपेश बघेल जी के सोच से युवा वर्ग आगे बढ़ रहा है और नया आयाम छूने की ओर अग्रसर हो रहा है। इस दौरान संसदीय सचिव चंद्रदेव राय ने युवाओं को प्रशस्ति पत्र एवं प्रमाण पत्र देकर उनका सम्मान किया। कार्यक्रम…
सारंगढ़-बिलाईगढ़ : कलेक्टर डॉ. फरिहा आलम सिद्दकी के निर्देशन पर जिले में अवैध धान रोकने लगातार मालवाहक वाहनों की जांच एवं दस्तावेज परीक्षण किया जा रहा है। इसी क्रम में आज अवैध धान परिवहन पर कार्यवाही करते हुए जप्ती किया गया। मंडी सब इंस्पेक्टर श्री दिलीप कुमार बर्मन एवं सहयोगी श्री भोला गिरी गोस्वामी ने बताया कि ग्राम चांटीपाली निवासी वाहन चालक विशाल चौहान द्वारा रोहित चौहान का धान बिना वैध दस्तावेज के 60 बोरी अनुमानित 32 क्विंटल वाहन क्रमांक सीजी 10 एजी 5381 में ग्राम-उच्चभिठी से चांटीपाली ले जाया जा रहा था। जिस पर जांच परीक्षण के दौरान वाहन…
दिनेश देवांगन कटगी : कसडोल विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत अमोदी में इन दिनों खुलेआम अवैध शराब बिक्री जोरों पर है, जिससे गांव के लोगों सहित युवाओं पर इसका बुरा प्रभाव पड़ रहा है। जिसको देखते हुए चंदराम यादव प्रदेश संगठन मंत्री छत्तीसगढ़ झेरिया यादव समाज पंजीयन क्रमांक 5066 ने लोगों से अपील की है कि शहीद वीर नारायण सिंह की शहादत दिवस 10 दिसंबर से पूर्ण बंद करने पर ग्राम को उनके द्वारा 20 हजार रुपये इनाम स्वरूप दिया जाएगा। यादव ने आगे भी बताया की ग्राम के जनप्रतिनिधि का अवैध शराब बिक्री को संरक्षण दिया जा रहा है, जिसके…
बलौदाबाजार – भाटापारा : शादी समाहरोह में डीजे में गाना बजाने को लेकर हुए विवाद में एक की मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में एक अपचारी बालक समेत 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनका जुलूस निकाला। घटना बलौदाबाजार- भाटापारा के कोतवाली थाना क्षेत्र की है। मिली जानकारी के अनुसार 27 नवंबर को नयन दास स्मृति परिसर में एक विवाह कार्यक्रम आयोजित था। जहां मुंगेली से बारात आयी थी। इस दौरान डीजे वाले को कुछ लोगों ने मनपसंद गाना बजाने की फरमाइश की और इसे लेकर डीजे वाले से विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ा कि…
बिलाईगढ़ : राजस्व प्रकरणों के निराकरण हेतु विशेष राजस्व शिविर का आयोजन ग्राम पंचायत भवन पुरगाव में किया गया। जिसमें इस शिविर के माध्यम से पुरगाव हल्का, सिंघीतर हल्का, करियाटार हल्का के पटवारियों द्वारा किसानों की समस्या का समाधान किया गया। जिसमें पुरगाव, लिमतरी, तौलिडीह, मौहाडीह, सिंघीतर, दाऊबन्धन, करियातर, कोरकोटी, भोथोडीह आदि गांवों के किसान बड़ी संख्या में अपने समस्या लेकर इस शिविर में आये जिसका समाधान किया गया। वही पुरगाव पटवारी पुरषोत्तम पटेल ने बताया कि कलेक्टर के आदेश व तहसीलदार के मार्गदर्शन में इस शिविर का आयोजन किया गया है। जिसमे आज सैकड़ों किसानों ने शिविर में उपस्थित…
रूपेश श्रीवास बिलाईगढ़ : जनपद पंचायत बिलाईगढ़ अंतर्गत 1 दिसम्बर को पैरा दान महादान अभियान चलाया जाएगा। बता दे कि सारंगढ़ कलेक्टर डॉ सिद्दीकी की आदेश एवं जनपद पंचायत बिलाईगढ़ सीईओ युगेश्वरी बर्मन के निर्देश पर पूरे जनपद पंचायत अंतर्गत सभी ग्राम पंचायतों में पैरा दान महादान अभियान चलाया जाएगा। इस संबंध में सीईओ युगेश्वरी बर्मन ने सभी किसानों से अपील की है कि वे सभी अपने रकबा के अनुसार अपने गांव के गौठान में ज्यादा ज्यादा पैरा दान कर अभियान को सफल बनायें।
रुपेश श्रीवास बिलाईगढ़ : नवगठित जिला सारंगढ बिलाईगढ में जिला प्रशासन के दिशा निर्देश पर गोठान में गोठ कार्यक्रम चलाया जा रहा है, इस कडी में आज ग्राम लुकापारा बिलाईगढ में आयोजित हुआ। जिसमें कलेक्टर डा फरिहा आलम सिद्धकी, एडीएम स्निग्धा तिवारी अवलोकन करने पहुंची।कलेक्टर ने राज्य शासन की जनहितकारी योजनाओं को गांवों तक गोठान के माध्यम से पहुंचाने हेतु सभी विभाग के अधिकारी एक साथ गोठान में बैठक कर सैद्धांतिक एवं ब्यवहारिक रूप से प्रशिक्षण व जानकारी देवें। इसी लिये गोठान में गोठ कार्ययोजना बनाया गया है की बात कही। उन्होंने महिलाओं को समूह बनाकर आत्मनिर्भर बनने प्रेरित किये।…
गिरीश सोनवानी देवभोग : गांव गांव में होने वाले क्रिकेट प्रतियोगिताओं से ग्रामीण प्रतिभाओं में निखार तो आता ही है, साथ ही साथ प्रबंधकीय क्षमता का विकास होता है ये बात देवभोग के झिरिपानी में आयोजित होने वाले अंतरराज्यीय टेनिस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता के समापन समारोह के मुख्य अतिथि लोकेन्द्र कोमर्रा ने कही। मूँगझर निवासी कोमर्रा इन दिनों पॉलिटेक्निक कॉलेज रुद्री के प्राचार्य है, वे अखिल भारतीय गोणवाना महासभा के महासचिव भी है पर आयोजको के आग्रह पर सोमवार को हुए समापन समारोह में शामिल हुए थे। लोकेन्द्र कोमर्रा ने ऐसे आयोजनों के लिए युवाओ की प्रशंशा भी किया। कोमर्रा…
बलौदाबाजार : आम नागरिकों को अच्छी स्वास्थ्य सुविधा मिले इसके लिए कलेक्टर रजत बंसल के मार्गदर्शन में जिलें के स्वास्थ्य सुविधाओं में लगातार विस्तार किया जा रहा है। जिला मुख्यालय स्थित जिला हॉस्पिटल में डायलिसिस की सुविधा प्रारंभ होने के बाद आगामी 10 दिनों में सिटी स्कैन की सुविधा भी मुहैया करा दी जाएगी। इसके लिए 2 करोड़ 98 लाख रुपये की लागत से अत्याधुनिक मशीन को स्टॉल करनें की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गयी है। उक्त मशीन जिला खनिज न्यास के माध्यम से प्रदान की गयी है। कलेक्टर रजत बंसल ने आज जिला हॉस्पिटल पहुँचकर स्वयं इसका जायजा लेते…
बलौदाबाजार : जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एम पी महिस्वर के निर्देश पर खेल के माध्यम से लोगों में सेहत के प्रति जागरूकता एवं स्वस्थ जीवन शैली अपनाए जाने के संदेश हेतु एक क्रिकेट मैच का आयोजन हथबन्द के खेल मैदान पर किया गया खेल में सिमगा, सुहेला, पलारी, कसडोल, भाटापारा, लवन और जिला अस्पताल केडॉक्टर सहित अन्य स्टाफ ने भाग लिया। कुल सात टीम बनाई गईं। सबसे पहला मैच भाटापारा और सुहेला के बीच खेला गया जिसमें सुहेला विजयी रहा। इसी प्रकार दूसरा मैच लवन और पलारी के बीच हुआ जिसमें पलारी विजेता रहा। मैच के…
