Author: Ghatna Manchan
बिलाईगढ़ : भारतीय संविधान दिवस की पूर्व संध्या पर 25 नवम्बर 2022 को वृंदावन हॉल सिविल लाइन रायपुर में भारतीय दलित साहित्य अकादमी छत्तीसगढ़ राज्य इकाई द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में साहित्य, शिक्षा, कला, नृत्य, समाज सेवा, नारी उत्थान, उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्ति, संस्था को सम्मानित करने के लिए एक शानदार सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, इस कार्यक्रम में शिक्षक विनोद कुमार डडसेना शासकीय प्राथमिक शाला कारीपाट विकासखंड बिलाईगढ़ , जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ को भी उसके शिक्षा व साहित्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए महात्मा ज्योतिबा फुले शिक्षा रत्न अवॉर्ड के लिए चयन हुआ और उन्हें…
बिलाईगढ़ : बलौदाबाजार जिले के बिलाईगढ़ विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत पवनी के नीतीश कुमार साहू और फिरेन्द्र कुमार साहू का चयन एमबीबीएस के लिए हुआ है। दोनों ही छात्र शुरू से ही होनहार थे। बता दे कि नीतीश कुमार साहू, शिक्षक प्रदीप कुमार साहू के सुपुत्र है। जिनका चयन सरकारी चिकित्सा महाविद्यालय कांकेर के लिए हुए है वही फिरेन्द्र साहू पिता मोहन लाल साहू का चयन चंदू लाल चन्द्राकर चिकित्सा महाविद्यालय भिलाई में हुआ है। दोनों छात्रों ने अपने सफलता का श्रेय अपने परिजन सहित अपने शिक्षकों की दी है। वही दोनों की चयन होने पर ग्रामवासियों सहित मित्रगणों ने…
छत्तीसगढ़ : क्रेशर में हाईवा समेत 100 फीट नीचे खदान में गिरा चालक…4 घंटे तक तड़पते हुए जान बचाने लगाते रहा गुहार…हुई मौत… जांजगीर : अकलतरा के तरौद वाणी मिनरल्स में हाइवा समेत गहरे क्रेशर खदान में चालक गिर गया. खदान में 4 घण्टे तक ड्राइवर तड़पते रहा और अपनी जान बचाने लोगों से गुहार लगाते रहा। किसी तरह गाड़ी में फंसे ड्राइवर को बाहर निकालकर बिलासपुर अस्पताल ले जाते वक्त उसकी मौत हो गई है. हादसे के बाद परिजन शव लेकर शाम को क्रेशर खदान पहुंचे और मुआवजे की मांग करने लगे, साथ ही परिजन ने क्रेशर खदान संचालक…
छत्तीसगढ़ के सूरजपुर वन मंडल के वन परीक्षेत्र घुई ग्राम पकनी में आज रविवार एक नर दंतैल (टस्कर) हाथी का शव मिला है। सूचना मिलने के बाद वन विभाग का अमला मौके पर पहुंच गया है। हाथी की मौत का कारण पोस्टमार्टम के बाद ही स्पष्ट होगा। अफसरों का कहना है कि हाथी किस दल का है, इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है। हाथी की उम्र करीब 20 से 25 साल के बीच बताई जा रही है। हर बार की तरह ग्रामीणों से ही विभाग को हाथी के शव की जानकारी मिली। अफसरों का कहना है कि अंदरूनी क्षेत्र के…
ताराचंद पटेल बिलाईगढ़ : बिलाईगढ़ विधानसभा के सरसीवा में भाजपा मंडल सरसीवां के सभी पदाधिकारीगण एवं कार्यकर्ता द्वारा बेतहाशा बिजली बिल बढ़ोत्तरी के विरोध में बिजली आँफिस सरसीवा का घेराव किया गया इस दौरान सभी भाजपा मंडल सरसीवा के सदस्य गण उपस्थित रहे। वही इस दौरान भाजपा मंडल सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला अध्यक्ष सुभाष जलान, सरसीवा मंडल अध्यक्ष झाड़ू राम साहू,भाजपा मंडल सरसीवा महामंत्री एवं पूर्व सभापति जिला पंचायत बलौदा बाजार रेशम कुर्रे एवं भाजपा मंडल सरसीवा के सभी पदाधिकारीगण एवं कार्यकर्ता द्वारा बेतहाशा बिजली बिल बढ़ोत्तरी के विरोध में बिजली आँफिस सरसीवा का घेराव कर रैली निकाली गई और भूपेश…
छत्तीसगढ़ : 6 महीने की मासूम को फावड़े मारकर हत्या करने के बाद डबरी में फेंका…पिता ही निकला आरोपी…इस वजह से दिया घटना को अंजाम… मोहला : नवगठित जिला मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में अपनी 6 महीने की बच्ची की हत्या करने वाले आरोपी पिता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीं घटना और सबूतों को छिपा लेने वाली मां भी पुलिस की गिरफ्त में है। मामला मोहला थाना क्षेत्र के बोगाटोला गांव का है। जानकारी के मुताबिक, 6 महीने की बच्ची 16 नवंबर को अपने घर ग्राम बोगाटोला से लापता हो गई थी। उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट मोहला थाने में…
बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के शासकीय अस्पताल में शुक्रवार देर रात मरीज के दोस्त और परिचितों ने डॉक्टर के साथ जमकर मारपीट की। डॉ.सौरभ प्रधान के साथ हुई मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इधर, अस्पताल के अन्य डॉक्टरों और स्टाफ ने घटना के विरोध में थाने पहुंच गए। फिलहाल आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामला भाटापारा थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार देर रात भाटापारा में हुए एक सड़क हादसे में 17 साल का आदि साहू घायल हो गया था। उसके साथ उसका दोस्त मोंटू ध्रुव (27 वर्ष) था। मोंटू उसे रात 12…
कसडोल : बलौदाबाजार जिले के कसडोल विकासखंड अंतर्गत शहीद हेमलाल कौशिक शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय झबड़ी में आज 26 नवंबर को संविधान दिवस मनाया गया। इस दौरान कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ग्राम सरपंच रूखमणी पैकरा शामिल हुई साथ ही कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य एन एस श्रीवास ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. भीमराव अम्बेडकर और मां सरस्वती की छायाप्रति पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित कर किया गया। ततपश्चात स्कूल के छात्र छात्राओ ने गीत, कविता और भाषण के माध्यम से डॉ अम्बेडकर की जीवनी सहित संविधान निर्माण पर प्रकास डाला। वही शिक्षकों द्वारा भारत के संविधान उद्देशिका,…
बिलाईगढ़ : छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस सरकार के छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत विभाग द्वारा सुरक्षा निधि के नाम से अतिरिक्त बिजली के बिल में बेतहाशा वृद्धि के विरोध में भारतीय जनता पार्टी बिलाईगढ़ मंडल के अंतर्गत ग्राम मल्दी में जन जागरण अभियान के तहत उपभोक्ता को सरकार का तुगलकी फरमान बेतहाशा बिजली बिल वृद्धि के विरोध में नुक्कड़ सभा के माध्यम से सरकार की कथनी और करनी को जनता के बीच स्पष्ट किया और बिजली बिल दर को वापस लेने की मांग को लेकर बिजली बिल की बढ़ोतरी का विरोध जाहिर किया। बिलाईगढ़ मंडल के मंत्री लोकनाथ साहू व युवा मोर्चा महामंत्री…
बिलाईगढ़ : राज्य शासन के मंशानुरूप जिले में विगत दिनों से प्रारंभ हुई सड़क निर्माण, पेच कार्यों में काफी तेजी आई है। उक्त कार्यों के निरीक्षण के लिए डॉ.फरिहा आलम सिद्दकी ने स्वयं आज सारंगढ़ से बिलाईगढ़ तक सड़क मार्ग का औचक निरीक्षण किया। संबंधित विभाग के अधिकारी से सड़क के पेच कार्य के मटेरियल की गुणवत्ता और सड़क की लंबाई के बारे में जानकारी ली। संबंधित अधिकारी ने सड़क की अलग-अलग ग्रेडिंग के बारे में जानकारी देकर अवगत कराया। कलेक्टर डॉ.सिद्दकी ने शेष बचे हुए पेच कार्य की समयावधि के बारे मे जानकारी लेते हुए शीघ्र कार्य पूरा करने…
